For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।
 
पिछले 52 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा-उत्सव" (होली स्पेशल) अंक-53

विषय - "होली की हुड़दंग" 

आयोजन की अवधि- 05 मार्च 2015 (गुरूवार) से 06 मार्च 2015 (शुक्रवार) की समाप्ति तक (यानि, आयोजन की कुल अवधि दो दिन)

 
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य- समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए.आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं.

उदाहरण स्वरुप पद्य-साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

 

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक
शास्त्रीय-छंद (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना :- 

  • सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान जितनी चाहें रचनाएँ पोस्ट कर सकते हैं।
  •  रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.
  • रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे अपनी रचना पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं.
  • प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें.
  • नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.


सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर एक बार संशोधन हेतु अनुरोध करें. सदस्यगण ध्यान रखें कि रचनाओं में किन्हीं दोषों या गलतियों पर सुझावों के अनुसार संशोधन कराने को किसी सुविधा की तरह लें, न कि किसी अधिकार की तरह.

आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है. 

इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं. 

रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से स्माइली अथवा रोमन फाण्ट का उपयोग न करें. रोमन फाण्ट में टिप्पणियाँ करना, एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.   

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 05 मार्च 2015, दिन गुरुवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.

महा-उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करें
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 22985

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

सार छन्द का रूप निराला !!
हार्दिक शुभकामनाएँ आदरणीय सत्यनारायणजी..
बहुत खूऽऽब !

सादर धन्यवाद परम आदरणीय सौरभ जी 

परम आ. सौरभ जी सादर प्रणाम,

//सार छन्द का रूप निराला //

इस रचना सृजन का प्रयास कुकुभ छंद को ध्यान में रखकर ही मैंने किया था किन्तु हड़बड़ी में सम चरण की मात्राओं की गिनती १४ की बजाय १२  को आधार मान हुई है और  रचना सार छंद के निराले रूप में बन गयी.  रचना पर प्राप्त आपकी एवं अन्य सुधीजनों की प्रतिक्रियाओं को पढ़ने के पश्च्यात जब मैंने रचना के मूल भूत सिद्धांत को देखा  तब मुझे अपनी भूल का अहसास हुआ अतएव इस गड़बड़ी के लिए क्षमा चाहता हूँ. तथा कुकुभ छंद विधा के अनुरूप रचना को निम्नवत रूप में संशोधित करना चाहता हूँ. क्या ऐसा करंना इस समय उचित होगा कृपया मार्गदर्शन कीजियेगा आपके मार्गदर्शन की प्रतीक्षा रहेगी।

 

बिखरे फूल पलाश लगे यह, मौसम अति प्यारा प्यारा! 

होली के मदमस्त राग पर, थिरक रहा है जग सारा!! 

आग फाग में देखो सारे, कलुष मनस के हैं झुलसे!  

जाग उठा अनुराग आज फिर, सबके तन मन हैं हुलसे!१! 

  

मस्ती का अंदाज अनोखा, होली है सब पर भारी! 

देवर भाभी पर मारे है, आज प्रेम की पिचकारी!!

बूढ़े हुए जवान आज फिर, सभी जवान हुए बच्चे!

प्रेम रंग में डूब आज सब,  लगते हैं कितने सच्चे ! !२! 

 

सादर धन्यवाद....

 

वाह! सुन्दर प्रस्तुति हुई है, बहुत बहुत बधाई आदरणीय Satyanarayan Singh  जी 

दोहा छन्द :

सररर  रररर  रंग  की , लेकर क्षीण फुहार

अरुण मनाने  आ गया होली का  त्यौहार |

पानी महँगा हो गया, कलर केमिकल हार्म

पहले  जैसा  अब  कहाँ , रहा  पर्व में चार्म |

लुप्त  नगाड़े - फाग अब , है  डीजे का शोर

सिर्फ  लुटेरे दिख रहे , कहाँ गये चितचोर |

नशा  बावरा  हो  गया , हिरण हो  गई  लाज

महँगाई भी गरज कर , गिरती बन कर गाज |

गईं   प्रेम  -  पिचकारियाँ  ,   रंग  भरे  वे  हौज

निर्मल निश्छल मस्तियाँ, मधुर मदिर-सी मौज |

अन्मनस्क मनुआ लगे, बोझिल-बोझिल देह

घिरे  मुखौटों  बीच  अब  ,  नयन  ढूँढते  नेह |

देख उजड़ते गाँव को,  आहत हुआ पलाश

गोप- गुवालन वृन्द की, होली करे तलाश |

 

(मौलिक व अप्रकाशित)

कमाल की दोहावली है आ० अरुण निगम भाई जी। हार्दिक बधाई।

लाजवाब दोहे रचे है, वाह ! हार्दिक बधाई श्री अरुण निगम भाई  | 

नशा  बावरा  हो  गया , हिरण हो  गई  लाज

महँगाई भी गरज कर , गिरती बन कर गाज |

अन्मनस्क मनुआ लगे, बोझिल-बोझिल देह

घिरे  मुखौटों  बीच  अब  ,  नयन  ढूँढते  नेह |

देख उजड़ते गाँव को,  आहत हुआ पलाश

गोप- गुवालन वृन्द की, होली करे तलाश |

होली पर्व एवं रंगोत्सव की हार्दिक शुभ कामनाए - 

 अब धरती पर है कहाँ, ये टेसू के रंग,

 राधा कान्हा से करे, नित नया अनुबंध | - रामानुज 

 

अच्छी दोहावली प्रस्तुत हुई है आदरणीय निगम साहब बधाई स्वीकार करें.

एक से बढ़कर एक दोहे आदरणीय अरुण सर 

देख उजड़ते गाँव को,  आहत हुआ पलाश

गोप- गुवालन वृन्द की, होली करे तलाश |

वाह 

भाई अरुण निगम रचे , इतने सुन्दर छँद 

पढ़ के मन आनंद है , और हुआ मुँह बंद 

बहुत सुन्दर ..लाजवाब दोहे रचे आपने ..सादर 

आ. अरुण निगम जी सादर 

            इस अनुपम दोहावली हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"एक छोटा सा अंतर है किसी को अपना उस्ताद या गुरु मानते हुए संबाेधित करने और मंच पर किसी…"
28 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय जयहिंद जी नमस्कार ख़ूब ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिए सादर"
51 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण जी नमस्कार अच्छी ग़ज़ल कही आपने गिरह भी ख़ूब है बधाई स्वीकार कीजिए सादर"
53 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार एक ग़ज़ल क ही आपने बधाई स्वीकार कीजिए सादर"
55 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"इतनी मुश्किल भी नहीं सच्ची कहानी लिखना एक राजा की मुहब्बत में है रानी लिखना उसकी तारीफ़ में जो…"
57 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय जयहिंद जी बहुत शुक्रिया आपका  सादर"
58 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण जी  बहुत शुक्रिया आपका  सादर"
58 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय Aazi जी बहुत शुक्रिया आपका  सादर"
59 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय गजेन्द्र जी बहुत शुक्रिया आपका बेहतरी का प्रयास करूंगी सादर"
59 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय मिथिलेश जी बहुत शुक्रिया आपका  सादर"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय दयाराम जी  बहुत शुक्रिया आपका  सादर"
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय मिथिलेश जी नमस्कार  अच्छी ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिए गिरह भी ख़ूब  सादर"
1 hour ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service