For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साथियो
सादर वन्दे
.
ओबीओ के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष से इस मंच ने दो महत्वपूर्ण साहित्यक सम्मान देने का निर्णय लिया है:  
.
पहला सम्मान है ओबीओ "दुष्यंत सम्मान", यह सम्मान हर वर्ष (१ अप्रैल से ३१ मार्च तक की अवधि के लिए) ओबीओ से जुड़े किसी एक रचनाकार को हिंदी ग़ज़ल लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदत्त किया जाएगा. पुरूस्कार स्वरूप ५१०० रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट किया जाएगा.   
.
दूसरा सम्मान है ओबीओ "छंद शिरोमणि सम्मान", यह सम्मान हर वर्ष (१ अप्रैल से ३१ मार्च तक की अवधि के लिए) ओबीओ से जुड़े किसी एक रचनाकार को प्रचलित और अप्रचलित भारतीय सनातनी छंदों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदत्त किया जाएगा. पुरूस्कार स्वरूप ५१०० रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट किया जाएगा. 
.
निर्णायक समिति एवं पुरूस्कार प्रायोजकों सम्बन्धी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी. जय ओबीओ. 


योगराज प्रभाकर
(प्रधान सम्पादक)
    

Views: 2778

Reply to This

Replies to This Discussion

दिल से आभार आपका वीनस भाई. 

आदरणीय श्री योगराज जी, सादर नमस्कार. इन महत्वपूर्ण पुरस्कारों की घोषणा से न केवल बहुत से रचनाकारों को प्रेरणा मिलेगी अपितु ओ बी ओ के प्रचार प्रसार में भी बहुत सहयता होगी. और यकीं मानिये जिसने अपनी उपस्थिति ओ बी ओ पर जारी रक्खी है, उसे वैसे ही दिन प्रतिदिन गुरुजनों का आशीर्वाद रूपी पुरूस्कार मिल ही रहा है. इस योजना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं.

धन्यवाद भाई राकेश त्रिपाठी जी.

प्रधान सम्पादक, आदरणीय योगराजभाईसाहब, द्वारा की गयी यह घोषणा अंतर्जाल के मंचों के लिये मील का पत्थर साबित होगी.  इलाहाबाद में द्वितीय वर्षगाँठ पर आयोजित गोष्ठी में आदरणीय के संदेश और निर्देश पर इन दोनों सम्मानों की घोषणा करते हुए स्वयं मैं आह्लादित हो गया था.  यह घोषणा इतनी दूरगामी सोच का हिस्सा है कि साहित्य के प्रति समर्पित सभी मनस-धारियों का सिर श्रद्धा से नत हो जाता है.

एक बात और साझा करना अनुचित न होगा,  द्वितीय वर्षगाँठ के अवसर पर इलाहाबाद के आयोजन में हुई इस घोषणा ने आयोजन के अध्यक्ष ज़नाब एहतराम इस्लाम को इतना उत्प्रेरित कर दिया था कि गोष्ठी के उद्येश्य को रेखांकित करते हुए ग़ज़ल और पद्य के रचना-कर्म से सम्बन्धित कई-कई बातें की उन्होंने.  तथा, ओबीओ द्वारा की गयी इस शुरुआत से स्पष्टतः अभिभूत नज़र आये थे.

इस घोषणा से सम्बन्धित अन्य विन्दुओं का इंतज़ार है.

सादर

आपके अनुमोदन से ह्रदय गदगद हुआ आदरणीय सौरभ भाई जी. भगवान् ने चाहा तो ओबीओ की तीसरी वर्षगाँठ पर इन सम्मानों की घोषणा होगी. बाकी के सभी बिन्दुयों पर भी निर्णय पंचायत की सहमति से ही होगा.

आपका सादर धन्यवाद, आदरणीय योगराजभाईसाहब.

इस शानदार घोषणा के लिए प्रधान सम्पादक जी एवं ओबीओ प्रबंधन मंडल का बहुत बहुत आभार। जय ओबीओ

सादर धन्यवाद भाई धर्मेन्द्र सिंह जी. जय जय ओबीओ.

आदरणीय प्रधान संपादक जी ! इस अभूतपूर्व घोषणा के लिए हार्दिक बधाई ! हम सभी ही यही कामना है कि आपके संरक्षण में ओ बी ओ नित नव ऊँचाइयों को प्राप्त करे! सादर

सादर आभार आदरणीय अम्बरीश भाई जी, जय ओबीओ.

OBO dwara sahity unnyan me uthaya gaya ek damdar kadam.is ghoshna hetu ADARNIY SAMPADAK SHRI KA NAMAN VANDAN ! JAI OBO !!

अनुमोदन हेतु दिल से आभार आदरणीय अरुण भाई जी. जय जय ओबीओ.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
3 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
6 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
yesterday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service