For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीतिका (आनंदवर्धक छंद)

2122 2122 212
दो कदम आगे बढ़ा कर देखिये
अब जरा नजदीक आकर देखिये।1

जो सुलगती है रही तबसे यहाँ
आग वह फिर से जला कर देखिये।2

सोलहों आने खरा अपना कनक
जो लगे अब भी तपा कर देखिये।3

खनखनाता मैं रहा कितना कहूँ
अब नहीं फिर से बजा कर देखिये।4

देख लेंगे लोग बस डरते रहे
जी करे नजरें बचा कर देखिये।5

चल चुके अबतक बहुत जाने-जिगर
पग कभी मुझसे मिला कर देखिये।6

हो रहे हैं बेखबर फिर बेवजह
फासले कुछ तो मिटाकर देखिये।7

होंठ के माफिक रचा मैंने अभी
गीत मेरा गुनगुना कर देखिये।8

मुस्कुराते कह उठेंगे नामवर
राग कोई फिर उठाकर देखिये।

बंदिशों की रात का सिमटा सफर
भोर है घूँघट उठा कर देखिये।10

आँसुओं में धुल रही अपनी कथा
आइये फिर से लिखाकर देखिये।11

मुश्किलों में फूल खिलते जो कभी
कुछ पहर घर में सजा कर देखिये।12

मैं सदा चलता रहा करता 'मनन'
हो सके दिल में बिठाकर देखिये।13
मौलिक व अप्रकाशित@मनन

Views: 1161

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Manan Kumar singh on June 30, 2016 at 10:37pm
आभार भाई।
Comment by कवि - राज बुन्दॆली on June 30, 2016 at 4:32pm

इस  सार्थक लयबद्ध गीतिका छंद  के  लिए् बधाई

Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 11:23pm
आदरणीया कांता जी आभार आपका।
Comment by kanta roy on June 15, 2016 at 9:05pm

आनंदवर्धक छंद पहली  बार  पढने  में  आया   है . जो  भी  है  पढ़कर  वास्तव  में मन  आनंद छाया है . बधाई आपको  आदरणीय  मनन  कुमार  जी  इस  सार्थक लयबद्ध गीतिका छंद  के  लिए 

Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:36pm
आभार आ. श्याम नारायण जी।
Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:34pm
आभार आ. गिरिराज भाई।
Comment by Manan Kumar singh on June 15, 2016 at 7:34pm
आभार आ. गिरिराज भाई।
Comment by Shyam Narain Verma on June 15, 2016 at 5:41pm
बहुत सुन्दर...बधाई स्वीकार करें ………………

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 15, 2016 at 5:22pm

आदरनीय मनन भाई , अच्छी गज़ल कही है , बधाइयाँ स्वीकार करें । मिसरों मे मात्रा मिलाने के लिये शब्दों का जितना कम उलट फेर होगा , मिसरा उतना अच्छा लगेगा । बात सीधी कहने का प्रयत्न होना चाहिये । एक सामान्य सलाह समझियेगा ।

Comment by Manan Kumar singh on June 14, 2016 at 8:18pm
हौसला आफजाई के लिए आपका आभारी हूँ आदरणीय उस्मानी जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
8 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
18 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service