For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"मौलिक संतान"

"मौलिक संतान"

कोख
माँ की कोख
प्यारी न्यारी
जीव का प्रारंभ
उसकी जन्नत
माँ की कोख
सबसे खूबसूरत
कोई शै नहीं
इस सारे जहाँ में
जो उससे खूबसूरत हो
नवांगतुक का सारा संसार है
माँ की कोख
और माँ
माँ अनंत है
माँ चेतना है उस अजन्मे जीव की
अदभुत है
आलोकिक है
प्रतिलिपि है
कृति है
अनुपम कृति
और शिशु के लिए माँ
माँ है उसकी आत्मा
माँ के बिना
हर जीव पत्थर है
सिर्फ पत्थर
कितना अभागा होता है वो जीव
जिसकी माँ नहीं
और वो
जिसने माँ में अपनी
आत्मा न टटोली हो
जिसे माँ के स्पर्श से चेतना न मिलती हो
जो पीड़ा में माँ न पुकारता हो
जिसे माँ का आशीर्वाद  न मिला हो
जिसे माँ की वो प्यारी सी झिडकी न मिले
वो नीरस ही होगा
हाँ वो नीरस ही होगा
सदैव खार सा चुभता
क्यूंकि उसे पता ही नहीं
पुष्प की वो नजाकत
जिसके स्पर्श से दिल में पुष्प खिल जाएँ
प्रेम के
दिव्य पुष्प प्रेम के
माँ तो माँ होती है
भगवान् से बढ़कर यदि कोई है
वो दर जहाँ
भगवान् भी झुकते हैं
वो माँ ही है
और कितने पापी होंगे वो
जो कोख में ही उजाड़ देते हैं
गर्भ में पल रहे शिशु का स्वर्ग
वो जो छीन लेते हैं
नारी से माँ बनने का अधिकार
वो जो वंचित कर देते हैं
इक जीव को जीवन जीने से
सच कोख में ही मार देते हैं
इक जीव को
ये सब ऐसा है
जैसे छीन लिया गया हो
एक कवी से कविता लिखने का अधिकार
लेखक से लेख लिखने की आज़ादी
और किया गया हो
क्रांतिकारी को कैद
काली पानी में
घोंट दिया गया हो
नारी की अस्मत लूट कर गला
काट दिए हों हाँथ किसी कलाकार के
जैसे लगाईं गयी हो पाबंदी
अभिव्यक्ति पर
वो अभिव्यक्ति जो है
उस कलाकार की
"मौलिक संतान"
गोद ली होती तो शायद
जीवित होती अभिव्यक्ति
मेरी अभिव्यक्ति
बुरी है
बुरी है ये सोनोग्राफी

संदीप पटेल "दीप"

Views: 299

Facebook

You Might Be Interested In ...

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rekha Joshi on September 10, 2012 at 9:12pm

और शिशु के लिए माँ 
माँ है उसकी आत्मा 
माँ के बिना 
हर जीव पत्थर है 
सिर्फ पत्थर 
कितना अभागा होता है वो जीव 
जिसकी माँ नहीं ,माँ ईश्वर का दूसरा रूप है ,अति सुंदर रचना ,संदीप जी 

Comment by Bhawesh Rajpal on September 10, 2012 at 3:03pm

   माँ तो माँ होती है
भगवान् से बढ़कर यदि कोई है
वो दर जहाँ
भगवान् भी झुकते हैं
वो माँ ही है  

बहुत सुन्दर !  संदीप जी  बहुत-बहुत बधाई ! 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"   पैसा है तो पीजिए, वरना रहो अधीर||...........वाह ! वाह ! लाख टके की बात कह दी है आपने.…"
47 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय शिज्जु शकूर जी सादर, प्रदत्त चित्रानुसार सुन्दर दोहे रचे हैं आपने. सच है यदि धूप न हो…"
57 minutes ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, प्रस्तुत दोहों की सराहना के लिए आपका हृदय…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता जी सादर, प्रस्तुत दोहों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से आभार. आपकी…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"  जी ! भाई लक्ष्मण धामी जी आप जो कह रहे हैं मन के मार्फ़त या दिल के मार्फ़त उस बात को मैं समझ…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त चित्रानुसार उत्तम छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक  भाईजी  हार्दिक बधाई स्वीकार करें इस सार्थक दोहावली के लिए| दोपहर और …"
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी  हार्दिक बधाई इस सार्थक दोहावली के लिए| तन-मन ये मन  से …"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति, उत्साहवर्धन और सुझाव के लिए हार्दिक आभार। अंतिम…"
2 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद   ++++++ ग्रीष्म बाद ही मेघ से, रहती सबको आस| लगातार बरसात हो, मिटे धरा की…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अजय जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।"
2 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 167 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी प्रस्तुति की प्रतीक्षा थी, शिज्जू भाई।  वैसे आज बाहर गया था। सबकी प्रस्तुतियों पर एक-एक…"
3 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service