For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सब भर जाएगा !

रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे हो

छल्लेदार बाल , अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

कभी उंघते नहीं देखा तुम्हे

माँ को कभी उठाना नहीं पड़ता

मुर्गे की एक सरल बांग पर उमड़ जाती है सुबह

और तुम नंगे पैर ही दौड़ जाते हो सागर के अंचल पर

अंतहीन बढ़ते कदम

रेत पर छापती चलती हैं नन्ही इच्छाओं के पैर

तुम चलते कहाँ हो

उछलते हो

रॉबिन तुम्हे अच्छा लगता है

अकसर एक पत्थर उछालकर फेंकना

दूर जितना दूर फेंक सको

चट्टान पर गोह की तरह चिपककर देखते हो अपना खेल

तुम्हारी क्षमता का पत्थर

लहरों को तोड़ देता है

विवर बनते हैं

इस गोलाई में घूमते देखते हो पत्थर

और फिर सब भीतर समाहित होना ..

तुम्हे अच्छा लगता है इस विवर को भरना

छोटी सीपियाँ , घोंघे , सूखे पत्ते , सफ़ेद रेत और न जाने क्या

समुद्र को भर दोगे क्या ?

रॉबिन तुम्हे जाल फेंकना कभी अच्छा नहीं लगा

खाली हो जाता है समुद्र

इस जाल में फंसकर ...

तुम अल्बर्ट के साथ गोल नाव पर बैठकर दूर तक जाना पसंद करते हो
तुम्हारे इस पिता ने बंजारापन दिया है

जबकि मैं टिकना मांगती रही

जैसे मेरा चरित्र टिक गया है

समुद्र के किनारे ..

इधर ये अबाबीलें

तुम्हारी नाव के साथ क्षितिज तक जाती हैं

तुम उनकी परछाई हाथ से पकड़ते हो

चप्पू को धप्प -धप्प मारकर

ऊँची उठती लहरों को कितना छोटा करोगे रॉबिन?

ओह! प्रहर कितना बीता ?

रॉबिन तुम्हारी गोल नाव किस किनारे लगी है?

उस बार तुम बहुत दूर गए थे न ..

समुद्र भरने ?

मैं जानती हूँ तुम लौटोगे

अल्बर्ट के साथ

मैं लाल रूमाल लिए हर तूफ़ान आने पर

अगाह करती हूँ

अरे ! गोल नाव वालों लौट आओ ...

तब तुम्हारे हाथ

किसी विवर से पुकारते हैं

माँ ...

भरने लगा है समुद्र !

देख दूर ..

कितना नीला आकाश

एकसाथ सागर टूट पड़ा है लहरों पर

मेरे पत्थर की तरह ..

इस बार उछाल में सब भर जाएगा !

अपर्णा

Views: 546

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ASHVANI KUMAR SHARMA on February 20, 2011 at 12:37am
very nice poem,excellent expression.......congrats
Comment by Aparna Bhatnagar on October 7, 2010 at 4:15pm
गणेश जी सदैव की तरह आप हमारी कविता पढने का धैर्य रखते हैं ... हमें भी निरंतर प्रेरणा मिलती है और सृजन की ये यात्रा आसान हो जाती है ... धन्यवाद !
Comment by Aparna Bhatnagar on October 7, 2010 at 4:13pm
गैर हिंदी नाम अटपटे नहीं लग रहे होंगे .. उम्मीद है . हिंदुस्तान में गोवा , केरल से लगे तटों पर पुर्तगाली या फिर ईसाई रहते हैं जो मछुआरे हैं ... हिंदुस्तान केवल हिन्दवी नामों का पर्याय नहीं . बस इस विविधता को ध्यान में रखकर ये नाम चुने और फिर आज सुबह अपने छोटे बगीचे में रॉबिन चिड़िया से मिलती जुलती सोन चिरैया देखी; बस इसलिए भी मन बन गया ....
कविता आपको अच्छी लगी , सर आभार !

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on October 7, 2010 at 10:34am
हर बार की तरह इस बार भी एक ससक्त रचना, बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति, धन्यवाद अपर्णा जी इस बेहतरीन कविता पर |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service