For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

'चित्र से काव्य तक' प्रतियोगिता अंक -१   

नमस्कार साथियो !

चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता अंक-१७ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है |

इस प्रतियोगिता हेतु  इस बार कुछ ऐसा चित्र प्रस्तुत किया जा रहा है जिसका अंदाज़ पिछले सभी चित्रों से एकदम हटकर है, यह चित्र आदरणीय प्रधान सम्पादक श्री योगराज प्रभाकर जी द्वारा मेरे पास प्रेषित किया गया है;  अब आप सभी को इसका मर्म चित्रित करना है !

नफरत का उठता धुँआ, मुट्ठी में अंगार.

सीचें इसको प्यार से, शीतल हो संसार. 

तो आइये, उठा लें अपनी-अपनी लेखनी, और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण, और हाँ.. आपको पुनः स्मरण करा दें कि ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यह प्रतियोगिता सिर्फ भारतीय छंदों पर ही आधारित होगी, कृपया इस प्रतियोगिता में दी गयी छंदबद्ध प्रविष्टियों से पूर्व सम्बंधित छंद के नाम व प्रकार का उल्लेख अवश्य करें | ऐसा न होने की दशा में वह प्रविष्टि ओबीओ प्रबंधन द्वारा अस्वीकार की जा सकती है | 

प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं हेतु नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र  की भी व्यवस्था की गयी है जिसका विवरण निम्नलिखित है :-

"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु कुल तीन पुरस्कार 
प्रथम पुरस्कार रूपये १००१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company 

 

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali

A leading software development Company

 

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala

A leading publishing House

नोट :-

(1) १७ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १८  से २० तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट हेतु खुला रहेगा |

(2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत है, अपनी रचना को "प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करें | 

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना मात्र भारतीय छंदों की किसी भी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओबीओ के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक कृतियां ही स्वीकार किये जायेगें | 

विशेष :-यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें|  

अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-१७ , दिनांक १८ अगस्त  से २० अगस्त  की मध्य रात्रि १२ बजे तक तीन दिनों तक चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन पोस्ट ही दी जा सकेंगी साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |

मंच संचालक: अम्बरीष श्रीवास्तव

 

Views: 18126

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय संजय मिश्रा जी,

तीनों कुण्डलिया छंद एक से बढ़ कर एक हैं, तारीफ़ के लिए शब्द कम हैं...
.....साहस की संकल्पित अगन सही दिशा में हो तो क्या हासिल नहीं कर सकती..
.....दंभ की अगन को परें को धार कर शीतल करने का सन्देश...
.....अटल हिन्द का कोश, लूट कर खुद ही बेटे।

     हिन्द बना कर रोम, बने नीरो सब लेटे॥ 

हार्दिक बधाई इन अनमोल छंदों को रचने के लिए.. सादर.

उत्साह वर्धन हेतु सादर आभार स्वीकारें आदरणीय डा प्राची जी...

साहस का परिणाम, रहा है सदा अकल्पित।

अम्बर डाले लांघ, विहग नन्हा संकल्पित॥.....wah..

धार प्रेम हथियार, देख फिर जगत महकता।

अन्दर बिखरी ओस, बुझा दे हृदय दहकता॥...sateek..

मुट्ठी जन जन की बंधी, अङ्गारों सा जोश।

सम्मुख सबके लुट रहा, अटल हिन्द का कोश॥...kya khoob..संजय मिश्रा 'हबीब' ji....

 

 

 

उत्साहवर्धन हेतु सादर आभार स्वीकारें आदरणीय अविनाश भाई जी....

सुलगा सूरज बंध गया, मुट्ठी में निर्द्वंद।....  बहुत सशक्त शब्द रचना छंद 

साहस का परिणाम, रहा है सदा अकल्पित।---गहरे भाव 

हृदय दहकता दंभ से, गरल भरा व्यवहार। छोड़ बिताओ हर्षमय, जीवन के दिन चार॥ ......अच्छा सन्देश दोहा 

जीवन के दिन चार, क्रोध में गल मत प्यारे। समझ परस्पर बैर, कालिमा बिखराता रे॥

तीनो सुन्दर भाव लिए सशक्त शब्दों की कुण्डलियाँ - हार्दिक बधाई आदरणीय संजीव मिश्र हबीब भाई - पढ़कर गदगद हुआ

उत्साह वर्धन हेतु सादर आभार स्वीकारें आदरनीय लक्ष्मण प्रसाद जी...

अप्रतिम उत्कृष्ट छंद  कोई सानी नहीं इनका हार्दिक बधाई

उत्साहवर्धन हेतु सादर आभार स्वीकारें आदरणीय राजेश कुमारी जी....

आदरणीय संजय भाई, तीनों कुंडलिया एक से बढ़ कर एक हैं...हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

कहाँ छुपे प्रभु आप हैं, होते नहिं  दीदार 

चाँद ईद का दिख गया, फैला हर्ष अपार.

उत्साहवर्धन हेतु सादर आभार स्वीकारें आदरणीय धर्मेन्द्र भाई जी...

संजय भाई, पता नहीं हुआ ? प्रभु दर्शन हुए और इधर ईद आयी.. वो भी पूरे एक दिन लेट ..  प्रभु को लेट न होना था, न !.. .

हा हा हा हा हा..  :-))))))))))

प्रिय संजय हबीब जी क्या कहे आपने तो अलग अलग सन्दर्भ में एक ही चित्र को अत्यंत सुन्दर ढंग से सजाया है

आपके शब्द श्रृंगार गजब के हैं

सादर बधाई भाई

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. Richa जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है। बधाई स्वीकारें। सादर।"
2 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. दिनेश जी, अच्छी कोशिश रही ग़ज़ल की। बधाई स्वीकारें। आ. अमित जी की टिप्पणी का संज्ञान लें। सादर।"
6 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. लक्ष्मण धामी जी, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास रहा। बोनस अशआर भी अच्छे हैं। बधाई स्वीकारें। सादर।"
10 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. अमीरुद्दीन जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है। बधाई स्वीकारें। "तंग" के मात्रा पतन में मुझे भी संशय…"
21 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. Sanjay जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है। बधाई स्वीकारें। 6 और 7 ख़ूब रहे। सादर।"
25 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. Aazi Tamaam जी, अच्छी ग़ज़ल कही। बधाई स्वीकारें। सादर।"
27 minutes ago
Zaif replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. मिथिलेश जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है। गुणीजनों की राय से ग़ज़ल में निखार आएगा। सादर।"
33 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. भाई अमीरुद्दीन जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और स्नेह के लिए हार्दिक धन्यवाद। जिस प्रकार के…"
41 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और स्नेह के लिए आभार।"
1 hour ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"जी आ मैं आपसे सहमत हूँ लेकिन इस तरह से भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए बिना सोचे समझे आप कह रहें हैं…"
6 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"जी आ अच्छी ग़ज़ल के लिए बधाई स्वीकारें इस्लाह भी ख़ूब हुई है"
6 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-168
"जी आ अच्छी ग़ज़ल हुई गुणीजनों की इस्लाह भी ख़ूब हुई है बधाई स्वीकार करें"
6 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service