For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्तों !

आपके OBO पर बहुत सी सुविधाये है जिसका प्रयोग जानकारी के अभाव में हमारे सदस्य नहीं कर पाते, इस चर्चा के माध्यम से हम लोग OBO को जानेंगे ....

 

(१) ब्लॉग और फोरम तो मुख्य भाग है इस साईट के और सभी सदस्य परिचित भी है, जब ब्लॉग section में अपना ब्लॉग आप पोस्ट करते है तो वह प्रधान संपादक के अनुमोदन के उपरान्त प्रकाशित होते है तथा उनमे से कुछ चयनित ब्लॉग फीचर किया जाता है |

उसी प्रकार फोरम में आप उस विषय को पोस्ट कर सकते है जिसपर अन्य सदस्यों द्वारा भाग, चर्चा, परिचर्चा किया जा सके |

 

(२) हिंदी साहित्य मुख्य भाग पर प्रकाशित होता है तथा अंग्रेजी, भोजपुरी, मैथिलि, पंजाबी, राजस्थानी आदि साहित्य समूह के अंतर्गत प्रकाशित होता है | 

 

(३) प्रत्येक महीने १-१० तारीख तक "OBO लाइव महा उत्सव" , ११-२० तारीख के मध्य "चित्र से काव्य तक"प्रतियोगिता तथा २१-३० तारीख के मध्य"OBO लाइव तरही मुशायरा" का आयोजन किया जाता है |

 

(४) प्रत्येक माह एक सदस्य को "महीने का सक्रिय सदस्य" तथा एक रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के सम्मान से नवाजा जाता है और साईट के मुख्य पृष्ठ पर छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जाता है |

 

(५) ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के लेखको/लेखिकाओं द्वारा लिखी किताबों का मुफ्त विज्ञापन "OBO मुफ्त विज्ञापन योजना" के अंतर्गत किया जाता है |

 

(६) ग़ज़ल विधा की बारीकियों को जानने समझने हेतु "ग़ज़ल की कक्षा" नियमित रूप से आदरणीय श्री तिलक राज जी द्वारा चलाई जाती है जिसे "ग़ज़ल की कक्षा" समूह में देखा जा सकता है |

 

(७) OBO आपके मनोरंजन का विशेष ख्याल रखता है, मुख्य पृष्ठ पर दाहिने तरफ "गीत भूले बिसरे" के अंतर्गत एक से एक गीत प्रस्तुत किया जाता है साथ ही आप टैब से संगीत को क्लिक कर मनचाहा गीत और उसका विडियो सुन / देख सकते है | आप टैब से या टूल बॉक्स से संगीत -->रेडिओ को क्लिक कर रेडिओ भी सुन सकते है |

 

(८) देवनागरी लिखने हेतु एक बॉक्स मुख्य पृष्ठ पर ही दिया गया है साथ ही टूल बॉक्स में दिए गए लिंक द्वारा भी आप देवनागरी आसानी से लिख सकते है | 

 

(९) साईट के दाहिने तरफ टूल बॉक्स दिया गया है जिसके सहयोग से आप कई सुविधाये प्राप्त करते है |

 

(१०) OBO पर ऑनलाइन चैट की भी व्यवस्था है जिसे टैब द्वारा खोला जा सकता है या मुख्य पृष्ठ के दाहिने तरफ बिलकुल नीचे चैट बार को क्लिक कर चैट बॉक्स खोला जा सकता है ,

अधिक जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करे |

 

(११) आप अपना छाया चित्र या चलचित्र भी OBO पर अपलोड कर सकते है | कृपया टैब देखे |

 

(१२) आप अपने दोस्त मित्रों को भी OBO परिवार का हिस्सा बनने हेतु आमंत्रित कर सकते है | कृपया टैब से आमंत्रण बटन क्लिक करे |

 

(१३) OBO प्रबंधन से संपर्क करने हेतु फ़ोन नंबर मुख्य पृष्ठ के हेडर बैनर के नीचे स्क्रोल करता रहता है आप संपर्क कर सकते है साथ ही टैब से संपर्क बटन को क्लिक कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है |  

Views: 1349

Reply to This

Replies to This Discussion

अत्यंत उपयोगी जानकारी .......इसे उपलब्ध करने हेतु तहे दिल से आपका शुक्रिया....... :)
गणेश जी ,मै ओ बी ओ कि प्रशंशक हू ,मगर बहुत समय से यह नहीं समझ पा रही कि मेरे द्वारा लिखा ब्लॉग पोस्ट कितने लोग देख पाते है ,जो मित्र समूह में है वे ,या सभी सदस्य इसे देख सकते है ,,,

वोह ! दीदी, किसी तरह के डाउट के लिए "मैं हूँ ना" आप पूछी होती, हम लोग OBO संचालन सम्बंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते है, सुझाव और शिकायत समूह इसी कार्य हेतु बनाया गया है |

देखे ---http://www.openbooksonline.com/group/complainsujession

 

आप के द्वारा कोई भी पोस्ट (व्यक्तिगत मैसेज छोड़कर) आप के मित्र सूची में शामिल सदस्यों के साथ साथ ९०० से अधिक सदस्य पढ़ते है, तथा मुख्य पृष्ठ को तो विश्व के कोने कोने में बैठे कोई भी व्यक्ति देख सकते है |

शुक्रिया गणेश जी ,सही जानकारी हेतु

 

आदरणीय गणेश जी,

इस जानकारी के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया................जय ओबिओ......

उपयोगी और सारगर्भित जानकारी एक स्थान पर धन्यवाद बागी भाई | एक सुझाव दिया था पहले भी कि  माह  के चयनित सक्रिय सदस्य और चयनित रचना सम्बन्धी एक प्रमाण पत्र ओ बी ओ की ओर से (ओ बी ओ संपादक/संचालक द्वारा मेल से भी भेजा जा सकता है )दिया जाय तो वह रचनाकार इसे प्रमाण स्वरुप अपने बायो -डाटा में अन्यत्र सन्दर्भ हेतु प्रयोग कर सकता है | क्योंकि यह एक उपलब्धि और गर्व की बात होती है और इसे हम सब संजोना चाहते है |
आदरणीय अरुण जी, आप सबका सुझाव हमारे लिए सबल है,  प्रमाण पत्र निर्गत करने पर निर्णय शीघ्र ही लिया जायेगा, और भूतलक्षी प्रभाव से प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा |
जी धन्यवाद !! और ये 'भूतलक्षी ' ..... क्या बात है पढकर मज़ा आ गया !!! हा हा हा ...
:-)
जानकारी बहुत अच्छी है. धन्यवाद

गणेश जी मे लेख लिखती हूँ कविता या शेरो शायरी सुनना बहुत पसंद हे मगर कभी एसा कुछ लिखा नही ओबिओ मे ज़्यादातर ग़ज़ले और कविता पर प्रतियोगिता की जाती हे अगर आपके दिए हुए विषयो पर लेख भी बुलवाए जाए तो मेरे जैसे लेखको के लिए बहुत बढ़िया होगा

मोनिका जी ओ बी ओ पर आयोजित महा उत्सव, चित्र से काव्य प्रतियोगिता या मुशायरा तो ओ बी ओ का एक बहुत ही छोटा सा पार्ट है, उसके अलावा भी ओ बी ओ पर बहुत कुछ है, ब्लॉग सेक्सन में आप लेख आदि डाल सकती है, महत्वपूर्ण मुद्दों पर आप फोरम में चर्चा करा सकती है | 

बहुत कुछ है ओ बी ओ पर  :-))

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
16 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service