For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्तो, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी के स्नेह के लिए सदा अभारी है | पिछले दिनों "OBO लाइव ऑनलाइन तरही मुशायरों" को मिली अपार सफलता से हम सब अभिभूत हैं | परन्तु हमने देखा कि हमारे कई दोस्त ग़ज़ल के अलावा भी बहुत कुछ लिखते हैं | ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्यकारों का एक प्रसिद्ध मंच है तथा यहाँ हर विधा के फनकार विराजमान हैं, तो हमने सोचा क्यूँ न एक इवेंट आयोजित किया जाए, जिसमें सभी मित्र गण अपनी अपनी विधा में अपने अपने हिसाब से शिरकत कर सकें!

तो दोस्तों, प्रस्तुत है ओपन बुक्स ऑनलाइन का एक और धमाका "OBO लाइव महा इवेंट"

इस महा इवेंट की ख़ासियत यह है कि दिए गये विषय को लक्ष्य करते हुए आप सभी को अपनी अपनी रचनाएँ पोस्ट करनी हैं | वो रचना ग़ज़ल, गीत, कविता, छंद, मुक्तक, लघुकथा, पद, रसिया, व्यंग्य या कुछ और भी हो सकती है | सभी से निवेदन है की सर्व ज्ञात अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी अपनी कला से दूसरों को रु-ब-रु होने का मौका दें |

इस बार के "OBO लाइव महा इवेंट" का विषय है "दीपावली"

ये इवेंट शुरू होगा दिनांक ०१.११.२०१० को और समाप्त होगा १०.११.२०१० को, रोचकता को बनाये रखने हेतु एडमिन जी से निवेदन है कि फिलहाल Reply Box को बंद कर दे तथा इसे दिनांक ०१.११.२०१० को खोल दे जिससे सभी फनकार सीधे अपनी रचना को पोस्ट कर सके |

आप सभी सम्मानित फनकार इस महा इवेंट मे सादर आमंत्रित है,जो फनकार अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य नहीं हैं तो अनुरोध है कि www.openbooksonline.com पर Login होकर Sign Up कर ले तथा "OBO लाइव महा इवेंट" मे शिरकत करें | आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |

आप सबका
नविन सी. चतुर्वेदी

Views: 16236

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

dhanyavad.
मिले दीप से दीप तो, खिले रात में प्रात.
मिले ज्योत से ज्योत दे, तम को शह औ' मात..

बहुत ही सुन्दर ।
मिले दीप से दीप तो, खिले रात में प्रात.
मिले ज्योत से ज्योत दे, तम को शह औ' मात..

अद्भुत, महा इवेंट को महा सफलता के तरफ अग्रसारित करने मे इन दोहों का भी हाथ है | बधाई आचार्य जी,
दीपक भी सब आज मिल, ठोक रहे हैं ताल,
महा तमस की हर जगह, खींच रहे हैं खाल-१-
जितना गहरा तमस है, उतना ही उल्लास ..
आज पटाखे चीख कर करते हैं परिहास -२-
धर्मराज भी जुंए में थे गए प्रतिष्ठा हार ...
जुआं खेलना किस तरह, भाग्य जगावनहार?-३-
महा इवेंट की आड़ में इम्मोशन का ज्वार
बीत रहा है ख़ुशी से,नूरानी त्यौहार.. -४-
अब admin भैया सुनो करना है कुछ खास
हो जाये लघु कथा का एक नया विन्यास -५-
मुझको जो करना कहो, करूँ वही मै बात
लघु कथा का सिलसिला रहे वर्ष भर याद -६-
डॉ. ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी
waah waah

ghazb dhaa diyaa hai janaab
आत्मीय!
वन्दे मातरम. .
दोहों का कथ्य उत्तम है पर पदभार में कहीं-कहीं चूक हो गयी है:
धर्मराज भी जुंए में थे गए प्रतिष्ठा हार = २६ मात्राएँ. १३+११=२४ चाहिए.
महा इवेंट की आड़ में इम्मोशन का ज्वार = २५ मात्राएँ.
अब admin भैया सुनो करना है कुछ खास = २५ मात्राएँ.
लघु कथा का सिलसिला रहे वर्ष भर याद = २३ मात्राएँ.
बेहतर प्रयास, ब्रिजेश भैया इसी इवेंट मे लघु कथा भी हो ही जाये |
वन्दे मातरम दोस्तों,
मैंने कभी भी योजना बद्ध तरीके से नही लिखा, जैसा विचार आया सीधा सीधा लिख दिया OBO पर इन दिनों हाइकू से परिचय हुआ, मुझे लगा हाइकू लिखने का एक प्रयास मुझे भी करना चाहिए......... आप गुनी जनों से अपेक्षा रहेगी आप मेरी गलतियों को बतायेंगे .......

मेरा प्रयास
गुरूवर बताएं
हाइकू है ना
**
संगत पाई
गुनी जनों की भाई
हाइकू आई
**
प्रथम बार
गलतियाँ अपार
करें सुधार
**************

दीप जलाओ
माँ लक्ष्मी को मनाओ
बम चलाओ
**
साफ़ सफाई
माँ की महिमा गाई
सुख अपार
**
माँ को मनाया
घर द्वार सजाया
वैभव पाया
**
जिधर देखो
दीपमाला की धूम
दीप कतार
**
जुआ ना खेलो
शराब नही पियो
सुखी संसार

वन्दे मातरम आदरणीय नवीन जी,
आपके मार्ग दर्शन के चलते O B O पर हम सभी नये लेखकों को बहुत कुछ नया सीखने को मिला है आप इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद के पात्र हैं...
**
भैया नवीन
आपका ये प्रयास
हुआ सार्थक
**
naveen jee, आपने पोटली खोली अच्छा लगा एक दर्द को अभिव्यक्ति मिली !मैं भी इसी पीड़ा से दशकों से गुज़र रहा हूँ ,रचनाकार के रूप में हमें बस थोडा प्रोत्साहन चाहिए ,लोग यह नहीं कर सकते तो हतोत्साहित न करें | दरअसल पठनीयता के साथ साथ 'अस्वीकार्यता ' की भी समस्या है और शायद बड़ी भी |
भाई नवीन जी ये टीस सदैव हर नये फनकार की होती है कि एक अच्छी रचना को पांच कम्मेन्ट्स नही मिलते और कुछ साधारण सी रचना पर पचास कम्मेन्ट्स आते हैं, कारण पुराने लोगों कि एक पूरी जमात पूरा ग्रुप एक दुसरे के लिए वाह वाही करता रहता है, और नये फनकार कि हौसला अफजाई के लिए बहुत कम लोग आगे आते हैं, OBO अभी लग रहा है कि एक अपवाद है.....
नविन भाई, राकेश जी, अरुण भाई और OBO के सभी साथियों, जैसा कि आप सभी जानते है कि मैं एक अभियंता हूँ और वो भी सीमेंट,गिट्टी, इट्टा, बालू, छड़ वाला, और जब मैने OBO मंच बनाने के लिये सोचा तो मेरा सिर्फ और सिर्फ एक ही उद्देश्य था कि नई प्रतिभा को कैसे उभारा जाये साथ ही युवा वर्ग को आज के परिवेश मे कैसे साहित्य सृजन की तरफ आकर्षित किया जाय, तो मैने सोचा कि एक ऐसा खुला मंच होता जहा बडे साहित्यकारों के संगत मे रहकर नये लोग कुछ सिख सके और एक विश्व स्तर का मंच भी मिले, और इसी सोच की परिणति है ओपन बुक्स ऑनलाइन |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
51 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
52 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
53 minutes ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
8 hours ago
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service