For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साथियो !

"चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता" अंक-21 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है | इस प्रतियोगिता हेतु इस बार भी ज़रा अलग प्रकार अंदाज़ का चित्र प्रस्तुत किया जा रहा है। भारत जैसे देश में जहाँ लाखों लोग हर रोज़ भूखे सोते हों - जहाँ अन्न को देवता भी कहा जाता हो, उस देश में अन्न की ऐसी बर्बादी ? ऐसा दृश्य देख कर क्या हर देशभक्त भारतीय का ह्रदय खून के आँसू नहीं रोता ?  बहरहाल, अब आप सभी को इसका काव्यात्मक मर्म चित्रित करना है !

*चित्र गूगल से साभार

जहाँ भूख ही भूख हो, सड़ता वहाँ अनाज.

लगी फफूंदी तंत्र में, क्यों गरीब पर गाज..

तो आइये, उठा लें अपनी-अपनी लेखनी, और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण, और हाँ.. आपको पुनः स्मरण करा दें कि ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि यह प्रतियोगिता सिर्फ भारतीय छंदों पर ही आधारित होगी, कृपया इस प्रतियोगिता में दी गयी छंदबद्ध प्रविष्टियों से पूर्व सम्बंधित छंद के नाम व प्रकार का उल्लेख अवश्य करें | ऐसा न होने की दशा में वह प्रविष्टि ओबीओ प्रबंधन द्वारा अस्वीकार की जा सकती है | 

प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं हेतु नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र की भी व्यवस्था की गयी है जिसका विवरण निम्नलिखित है :-

"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता हेतु कुल तीन पुरस्कार 
प्रथम पुरस्कार रूपये १००१ 
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company 

द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१ 
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company

तृतीय पुरस्कार रुपये २५१ 
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala
A leading publishing House


नोट :-
(1) १७ दिसंबर तक तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १८ से २० तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट हेतु खुला रहेगा |

(2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत है, अपनी रचना को "प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करें | 

सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना मात्र भारतीय छंदों की किसी भी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओबीओ के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक कृतियां ही स्वीकार किये जायेगें | 

विशेष :-यदि आप अभी तक www.openbooksonline.com परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें| 

अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-१९ , दिनांक १८ दिसंबर से २० दिसम्बर की मध्य रात्रि १२ बजे तक तीन दिनों तक चलेगी, जिसके अंतर्गत आयोजन की अवधि में प्रति सदस्य अधिकतम तीन पोस्ट अर्थात प्रति दिन एक पोस्ट दी जा सकेंगी, नियम विरुद्ध व निम्न स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए प्रबंधन सदस्यों द्वारा अविलम्ब हटा दिया जायेगा, जिसके सम्बन्ध में किसी भी किस्म की सुनवाई नहीं की जायेगी |

मंच संचालक:
अम्बरीष श्रीवास्तव

Views: 14888

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय राजेश जी की बात का शत-प्रतिशत समर्थन करती हूँ मैं 

आदरणीय राजेश जी ने आपको सही सलाह और मार्गदर्शन दिया है शुभ्रा  जी 
भूखे बच्चे तड़प रहे विलख रहे किसान 
फिर भी दिल से बोल रहे जय जवान जय किसान.......अच्छे भावों को यदि शिल्प मिल जाए तो बात बन जाए ...

हार्दिक शुभकामनाएं शुभ्रा जी 

koshish ko manjane ki jarurat..bhawishy me achchhe doho ki ummeed.

शुभ्रा शर्मा जी, 

पहले दोहे को छोड़कर आपकी यह रचना किस छंद में है ??

क्या आप इसका विधान साझा करना चाहेंगी ???

प्रभुवर .. .  सादर .. :-)))

स्वागत है आदरणीय :-)

आदरणीय विप्रजनों को मेरा प्रणाम अत्यंत व्यस्त हूँ विषय इतना सार्थक है की मन बैचेन हो उठा

कुछ दोहे सादर समर्पित है|

चढ़ती चरबी है कहीं, कहीं सूखती खाल|

हियरा उठती टीस है,देख अन्न बदहाल||

 

अन्न बिना भूखे  रहे , जाने कितने लोग|

वो क्यों कर चिंता करें,कुर्सी रहे जो भोग||

 

रहा खेत खलिहान में, सोना सरिस अनाज|

गोदामों में सड़ रहा, कौन सुने आवाज||

 

कमी नहीं है अन्न की, मेरा देश महान|

रूप व्यवस्था का लिए, बैठे हैं शैतान ||

 

दृश्य देख कर रो रहा, अंदर दिल बैचेन|

अन्न उधर है भीगता,इधर भीगते नैन ||

 

दृश्य देख कर रो रहा, अंदर दिल बैचेन|

अन्न उधर है भीगता,इधर भीगते नैन |............वाह बहुत सुन्दर भाव.

सभी दोहे अति सुन्दर हैं आदरणीय उमाशंकर मिश्रा जी सादर बधाई स्वीकारें.

भाई उमाशंकरजी, देर से सही लेकिन आप आये. स्वागत है, आदरणीय. लगता है आप इसके बावज़ूद ज़ल्दबाज़ी में थे.. .

वैसे, सुन्दर और चित्रानुरूप दोहों के लिये सादर बधाइयाँ.  विशेषकर इस दोहे के लिए -

दृश्य देख कर रो रहा, अंदर दिल बैचेन|
अन्न उधर है भीगता,इधर भीगते नैन ||

बहुत बड़ी बात, भाईजी. वाह ! .. 

चढ़ती चरबी है कहीं, कहीं सूखती खाल|

हियरा उठती टीस है,देख अन्न बदहाल||...wah..

अन्न बिना भूखे  रहे , जाने कितने लोग|

वो क्यों कर चिंता करें,कुर्सी रहे जो भोग||..umda..

 

रहा खेत खलिहान में, सोना सरिस अनाज|

गोदामों में सड़ रहा, कौन सुने आवाज||...sahi me..

 

कमी नहीं है अन्न की, मेरा देश महान|

रूप व्यवस्था का लिए, बैठे हैं शैतान ||..har ore

 

दृश्य देख कर रो रहा, अंदर दिल बैचेन|

अन्न उधर है भीगता,इधर भीगते नैन ||..aa ha..ha.ha..nice

//दृश्य देख कर रो रहा, अंदर दिल बैचेन|

अन्न उधर है भीगता,इधर भीगते नैन ||//

शानदार दोहे रचे, परिभाषित भी चित्र.

बहुत बधाई आपको, स्वागत वंदन मित्र..

कुंडलिया

सरकारी गोदाम यह, बना कोढ़ में खाज,

जनता क्यों भूखे मरे, सड़ता भरा अनाज,

सड़ता भरा अनाज, बोरियों पर है काई,

महके अत्याचार, दे रही सड़न दुहाई,

कहें सुकवि आलोक मारने की तैयारी|

करने को कल्याण यही राशन सरकारी|| 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
10 hours ago
amita tiwari posted blog posts
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service