For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

घोषणा :- ओ बी ओ प्रबंधन दल और कार्यकारिणी दल का गठन शीघ्र

प्रिय सदस्यगण !

 

                         बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि ओ बी ओ परिवार शीघ्र ही एक प्रबंधन दल और कार्यकारिणी दल का गठन करने जा रहा है जो अर्धवार्षिक कालावधि अर्थात १ अक्टूबर - २०११ से ३१ मार्च २०१२ तक के लिए प्रभावी होगा ! १ अप्रैल से ३० सितम्बर २०१२ तक के लिए पुन: नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ! प्रबंधन दल व कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य ओपन बुक्स ऑनलाइन की कार्यशैली को और कार्यकुशल एवं पारदर्शी बनाना है ताकि हम सभी मिलकर ओ बी ओ एवं साहित्य समृद्धि में और बेहतर तरीके से योगदान कर सकें !

 

                        प्रबंधन दल और कार्यकारिणी का गठन पूरी तरह से मनोनयन के आधार पर किया जायेगा जिसका अधिकार ओपन बुक्स ऑनलाइन के संस्थापक गणेश जी "बागी" और प्रधान संपादक श्री योगराज प्रभाकर जी के पास सुरक्षित होगा, जबकि कार्यकारिणी दल का मनोनयन/गठन प्रबंधन दल की सहमति से हो सकेगा |

 

                                                                                                                                                  आप सबका

                                                                                                                                              गणेश जी "बागी"

                                                                                                                                                   संस्थापक

                                                                                                                                  ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार

Views: 2228

Reply to This

Replies to This Discussion

इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मेरी बधाई स्वीकार करें।

धर्मेन्द्र भाई, धन्यवाद आपका, आप सभी का सहयोग आपेक्षित है,

बहुत ही बेहतर कदम मशविरे में हमेशा खैर होती है। अनेकानेक शुभकामनायें।

आभार, इमरान भाई |

This is a good decision.

स्वागत योग्य कदम !

 
ओ बी ओ की साहित्यिक गतिविधियों से हर सदस्य वाकिफ है |  और इसका सञ्चालन भी आदरणीय संपादक और प्रबंधक \ संस्थापक महोदय द्वारा बखूबी किया जा रहा है | मैं विगत करीब एक वर्ष से इस मंच से जुड़ा हूँ और यहाँ आकर मेरे लेखन को गति mili और निखार आया | इस साईट और इसके सदस्यों को haardik शुभकामनाएं | इसके द्वारा हम hindi साहित्य के कुछ छिपे हुए नक्षत्रों से रूबरू हो पा रहे हैं | आज प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक माध्यम में साहित्य हाशिये पर है यहाँ कम से कम हम अपनी उपस्थिति प्रभावशाली ढंग से बनाये हुए हैं | हां ओ बी ओ को नए सक्रीय साथिओं साहित्य प्रेमिओं का अधिक से अधिक सहयोग चाहिए यह परस्पर प्रसार प्रचार से अवश्य ही संभव है | कुछ उपयोगी नियमित आयोजन हो रहे हैं जिनमें प्रतिभागिता बढ़ी है | ओ बी ओ को हमें अपने जीवन और सोच का एक अंग बनाना है | यह एक मुहीम है इसमें हर बागी हर योगी का हाथ हम सबको मज़बूत करना है |जय ओ बी ओ !!!!

बहुत बहुत आभार अरुण कुमार अभिनव जी ! एक चना भाड़ नहीं फोड़ता, आप सब का सहयोग निरंतर आवश्यक है |

बहुत ही बढ़िया कदम हे गणेश जी इससे ओबीओ नई उड़ान भरेगा.शुभकामना स्वीकार करे.

धन्यवाद मोनिका जी, ओ बी ओ परिवार को आप लोग अपना प्यार यू ही देते रहे !

वन्दे मातरम बागी जी,
जुड़ने और अच्छा लिखने के लिए एक बेहतरीन प्रयास ........ साधुवाद

धन्यवाद राकेश जी, पर आपकी गैरहाजिरी पर हम लोग अनशन कर देंगे ध्यान रखिये :-)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service