For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मन उस आँगन ले जाए ( गीतिका )

 

आकर साजन तू ही ले जा क्यूँ ये सावन ले जाए

अधरों पर छायी मस्ती ये क्यूँ अपनापन ले जाए

 

भिगो रहा है बरस-बरस कर मेघ नशीला ये काला

कहीं न ये यौवन की खुश्बू मन का चन्दन ले जाए

 

कड़क-गरज डरपाती बिजली पल-पल नभ में दौड़ रही

कहीं न ये चितवन के सपने संचित कुंदन ले जाए

 

बिंदी की ये जगमग-जगमग खनखन मेरी चूड़ी की,

बूँदों की ये रिमझिम टपटप छनछन-छनछन ले जाए

 

पुहुप बढाते दिल की धड़कन शाखें नम कर डोल रहीं

कहीं न अब  अँगड़ाई का फन भीगा कानन ले जाए  

 

बढ़ी जा रही भीग-भीगकर चिकुर जाल की ये उलझन

कुन्तल से हरियाला तरुवर हर्षित उपवन ले जाए

 

रुनझुन-रुनझुन करती पायल बिछिया से कह आयी है

सारे बंधन तोड़ सखी अब मन उस आँगन ले जाए.

 

मौलिक/अप्रकाशित.

Views: 1440

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sulabh Agnihotri on September 8, 2016 at 9:57am

आदरणीय रक्ताले जी ! पसंद तो सारे ही युग्म आये उल्लेख उन्हींका किया है जो बहुत-बहुत पसंद आये।

आदरणीय यह हिन्दीपन ही तो आपकी रचनाधर्मिता की जान है - इससे किनारा करने की तो भूलकर भी मत सोचियेगा। वैसे ही कुछ अति-उत्साही लोग कहने लगे हैं कि हिन्दी है क्या - देवनागरी में लिखी हुई उर्दू ही तो है।

गजलियत नहीं है या कम है तो बनी रहे, रचना की गुणवत्ता में तो कोई कमी नहीं है। आ जायेगी तो बहुत अच्छी बात अन्यथा गीत तत्व तो भरपूर है।

आपने कहा एक तो हिन्दी रचना करने की आदत तो बन्धुवर रचनाकर्म तो अपनी भाषा में ही किया जा सकता है, अपनी भाषा से इतर रचनाकर्म तो दुराग्रह ही होता है जो बहुत कम सफल हो पाता है। ... और हिन्दी तो हम सारे भारत वासियों की निर्विवाद भाषा है।

- साभार


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 7, 2016 at 11:58pm

आपकी यह प्रस्तुति निर्दोष है आदरणीय अशोक भाई जी. मैंने आदरणीय सुलभ जी के प्रश्न का उत्तर दिया है. 

यह अवश्य है कि ग़ज़लों का शाब्दिक और चारित्रिक विन्यास गीति-प्रतीतियों से नितांत भिन्न होता है. और, आप इस ग़ज़ल के आगे जायें यह हमारी शुभकामना भी है. लेकिन यह चुनौती भी होगी, क्यों कि इस रचना की ऊँचाई एक तरह से आपने अपनी ओर से बहुत अधिक कर दी है. 

सादर

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:38pm

आदरणीय सुलभ अग्निहोत्री जी सादर, एक तो हिंदी रचना करने की आदत फिर कुछ इस बह्र का कमाल न चाहते हुए भी थोडा हिंदीपन इस चाल में आ ही जाता है. इसीलिए मैंने इसे गीतिका रूप में प्रस्तुत किया. आपको इसके कुछ युग्म पसंद आये इसके लिए मैं आपका ह्रदय से आभारी हूँ. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:31pm

आदरणीय डॉ.आशुतोष मिश्र साहब सादर प्रस्तुति को मान देने के लिए दिल से आभार. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:29pm

//नई नवेली प्रथम सावन में मायके जरूर आती है। आपके छंद के हर एक शब्द उसी विरहिन के मुख से निकले प्रतीत होते हैं। इसे पढ़कर तो वह बेचारी और जादा ‘ आह !!! ’ भरेगी। ... छंद पर वाह ! तो हम जैसे लोग ही कहेंगे।//...........हा हा हा.

आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमन, सुंदर प्रतिक्रिया से उत्साहवर्धन करने के लिए आपका दिल से आभार. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:27pm

आदरणीय ब्रजेश कुमार 'ब्रज' जी सादर, प्रस्तुत रचना को पसंद कर उत्साहवर्धन करने के लिए आपका दिल से आभार. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:26pm

आदरणीया कल्पना भट्ट जी सादर, प्रस्तुति को सराहाकर उत्साहवर्धन के लिए आपका दिल से आभार.देरी से उपस्थित होने के लिए क्षमापार्थी हूँ. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:25pm

आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, आपको यह रचना अच्छी लगी मेरी रचना श्रम सार्थक हुआ.

आज आदरणीय सुलभ अग्निहोत्री जी की प्रतिक्रिया पर आपका कहना सही है 'गजल वस्तुतः गीत नहीं है.होना भी नहीं चाहिए' मुझे लगता है हिंदीपन के कारण किसी भी अशआर को शेर कहने में थोड़ी असहजता होती है क्योंकि हिंदी की कहन में उर्दू वाली बात ला पाना आसान नहीं है. चूँकि मैं मूलतः हिंदी रचनाएं ही करता हूँ तो मेरे लिए तो सदैव यह चुनौती पूर्ण ही है. सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 7, 2016 at 11:10pm

सर्वप्रथम मेरी प्रस्तुत रचना पर उपस्थित हुए गुणीजनों से क्षमा चाहता हूँ. पता नहीं क्यों मेरा आप सभी की अमूल्य प्रतिक्रियाओं पर ध्यान नहीं गया. किसी कारणवश अनियमितता बढ़ी है. पुनः क्षमाप्रार्थी हूँ.सादर.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 7, 2016 at 10:56pm

//यदि अन्यथा न लें तो कहना चाहूँगा कि हम लोग जब रौ में आते हैं तो हमारी गीतिकायें गजलियत छोड़कर गीत क्यों बन जाती हैं ?//

यह एक अत्यंत सार्थक प्रश्न है, आदरणीय सुलभ भाई जी. 

ग़ज़ल वस्तुतः गीत नहीं है. होना भी नहीं चाहिए. गीति-प्रतीतियों में जो कमनीयता होती है वह ग़ज़ल के लिए दोष की तरह है. ग़ज़ल का छुईमुईपन संवादों वाली मुलामियत अधिक है. दूसरे, गीत जबकि भावावृति हुआ करती है, ग़ज़लों में भावाग्रह होता है. मेरी समझ से यही वे मूल विन्दु हैं जिनके कारण ग़ज़ल का गीतों की आत्मानुभूत आश्वस्तियों से भेद हुआ करता है. 

यह अवश्य है, कि आदरणीय अशोक जी केलिए इस प्रस्तुति (ग़ज़ल) के आगे जाना एक चुनौती रहेगी. 

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
8 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
19 hours ago
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
Monday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
Monday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service