For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गमख्वार समझा था मक्कार निकला- बैजनाथ शर्मा 'मिंटू'

बैजनाथ शर्मा 'मिंट'

अरकान - 122  122  122  122

गमख्वार समझा था मक्कार निकला|

जो दिखता था सज्जन गुनहगार निकला|

 

जिसे नासमझ हम समझते थे यारों ,

वो मुझसे भी ज्यादा समझदार निकला|

 

खुशामद की जिसको है हासिल अदाएँ,

वही जग में यारों अदाकार निकला|

 

हँसी दे के जो ले ज़माने के आँसू,

वही यार सच्चा खरीदार निकला|

 

न जीते-जी पूछे गए जिसके नगमें,

वही बाद मरने के फनकार निकला|

मौलिक व अप्रकाशित 

 

 

Views: 1481

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on December 23, 2015 at 5:24pm

आदरणीय मिथलेश वामनकर साहेब...... मार्ग दर्शन के लिए .....आभारी हूँ | 

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on December 23, 2015 at 5:23pm

आदरणीय श्याम वर्मा जी,  आदरणीया कान्ता राय जी ............ शुक्रिया 

Comment by kanta roy on December 22, 2015 at 12:36pm

जिसे नासमझ हम समझते थे यारों ,
वो मुझसे भी ज्यादा समझदार निकला-----वाह !!!! क्या खूब समझदारी की बात हुई कही है। ग़ज़ल बड़ी ही शानदार हुई है आपकी आदरणीय बैजनाथ जी , बधाई कबूल फरमाइए।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on December 22, 2015 at 12:10am

आदरणीय बहुत बढ़िया ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई 

जिसे समझा गमख्वार, मक्कार निकला|........... मिसरा बेबह्र हो रहा था 

जो दिखता था सज्जन गुनहगार निकला|

 

जिसे नासमझ हम समझते थे यारो ,

वो हमसे भी ज्यादा समझदार निकला|.............. शुतुर्गुरबा के कारण 

 

खुशामद की जिसको है हासिल अदाएँ,

वही जग में यारो अदाकार निकला|................... यारो.... संबोधन के कारण 

 

सादर 

Comment by Shyam Narain Verma on December 21, 2015 at 3:00pm
बहुत खूब ॥ आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥
Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on December 18, 2015 at 11:04pm

आदरणीय कबीर साहेब ...............शुक्रिया |    मैं पुन: देख लेता हूं | 

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on December 18, 2015 at 11:02pm

आदरणीय सारथी साहेब .....शुक्रिया

Comment by Samar kabeer on December 18, 2015 at 10:50pm
जनाब 'मिंटू' जी आदाब,ग़ज़ल आपने अच्छी कही है लेकिन मतले का ऊला मिसरा मुझे लय में नहीं लग रहा है ,और आपकी ग़ज़ल के इस शैर में :–

"जिसे नासमझ हम समझते थे यारों ,
वो मुझसे भी ज्यादा समझदार निकला"

आपके इस शैर में 'शुतर गुर्बा' का दोष आ गया है,बाक़ी ग़ज़ल के अशआर पसंद आए,बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Saarthi Baidyanath on December 18, 2015 at 4:28pm

वही बाद मरने के फनकार निकला|...क्या बात 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service