For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

व्यंग्य - फ्लैटों का आदर्श जुगाड़

वैसे देश में भ्रष्टाचार का बखेड़ा जहां-तहां छाया हुआ है। हर जुबान की शोभा केवल भ्रष्टाचार ही बढ़ा रहा है। कुछ महीनों पहले जब आदर्श सोसायटी के फ्लैटों का घोटाला उजागर हुआ, उसके बाद एक के बाद एक कई बडे़ भ्रष्टाचार हुए। जाहिर सी बात है, जब बात बड़ी-बड़ी हो रही हो तो छोटी बातें भला कहां ठहर सकती हैं ? खुद का नहीं, अपनों का फ्लैट के प्रति मोह ने बड़ी शख्सियतों की कुर्सी ले डूबी। ऐसा ही नजारा आदर्श सोसायटी घोटाले में दिखा। भ्रष्टाचार के बड़े भाईयों के पदार्पण बाद, कैसे कोई इन छोटे-मोटे घोटाले को याद करने की सोच सकता है ? मगर कई महीनों बाद भी फ्लैटों के आदर्श घोटाले मुझे याद हैं। इसका कारण भी है, क्योंकि मैं जिस शहर में रहता हूं, वहां मेरा न कोई मकान है और न ही कोई फ्लैट। केवल किराए के एक छोटे से मकान का सहारा है। ऐसे में फ्लैट में रहने की खुशकिस्मती पाने का कीड़ा मुझे रोज काटता है और मैं हर पल बेचैन हो जाता हूं। मगर मेरी किस्मत उन लोगों जैसी कहां, जिनके पास उंची पहुंच का चाबुक है ?

आदर्श सोसायटी की बंदरबाट जानने के बाद, मेरा मन बार-बार फुदक रहा है कि कैसे भी करके एक फ्लैट का जुगाड़ करना ही है। जब आदर्श सोसायटी के फ्लैट पाने में नामी-गिरामी अपना जुगाड़ भिड़ा सकते हैं तो मैं पीछे क्यों रहूं। सोच रहा हूं, जब भी शहर में इस तरह के फ्लैट बनाए जाएंगे, तब जरूर कुछ न कुछ जुगाड़ लगाउंगा। तभी एक सुंदर आशियाना का मेरा सपना पूरा हो पाएगा। देखा जाए तो एक फ्लैट बनवा पाना मेरे जैसे एक छोटे से लिख्खास के लिए मुश्किल ही है। फ्लैट में पैर पसारने का सुख पाने के लिए जुगाड़ ही सबसे बढ़िया व सरल तरीका है। यही कारण है कि मेरी नजर आदर्श सोसायटी जैसे फ्लैटों पर ही टिकी हुई है और इसी चिंता में हूं कि चाहे जितना भी तीन-पांच करना पड़ जाए, किसी का फ्लैट हड़पना पड़ जाए, फिलहाल मेरा एक ही मकसद रह गया है, फ्लैट का आदर्श जुगाड़, कयोंकि बिना फ्लैट के जीना कोई जीना है ? इसी बीच मुझे ख्याल आया, क्यों सरकार की आवास योजना का लाभ लिया जाए ? मगर यहां भी वही बंदरबाट का आलम देखकर मैं सोचने लगा कि यहां अपनी दाल गलने वाली नहीं है, क्योंकि ऐसे आवास पाने के लिए न तो हमारे पास बीपीएल का कार्ड है और न ही हम जेब गरम करने में समर्थ हैं। देखा जाए तो सरकार की आवास योजना में भी मालदार गरीबों का ही वर्चस्व है, क्योंकि गरीबों का हक मारने की परिपाटी अभी की थोड़ी न है। यह सिलसिला एक अरसे से चल रहा है, यह अचानक कैसे थम सकता है।

आदर्श सोसायटी में भी कुछ ऐसा ही हुआ, यहां भी गरीबों का हक मारने के लिए कहां-कहां से धनपशु टूट पड़े। शहीदों के फ्लैटों पर भी इस कदर टेढ़ी नजर रही कि उनके सम्मान का भी ख्याल नहीं रहा। इन बातों के ध्यान में आते ही मैं सोचने लगा कि मेरी हैसियत तो कौड़ी भर नहीं है। यहां कैसे फ्लैट का सपना पूरा हो पाएगा ? आखिर मन में आया कि जिस तरह औरों ने तिकड़मबाजी कर, फ्लैटों का जुगाड़ जमाया है, कुछ ऐसा ही कमाल करना पड़ेगा। यहां भी मैं ठिठककर रह गया, क्योंकि ऐसे जुगाड़ के लिए मेरी उंची पहुंच नहीं है। अंततः मैं अपने मन को मारकर अपने किराए के मकान के एक कोने में रम गया, क्योंकि फ्लैटों का आदर्श जुगाड़ कर पाना मेरी बस की बात नहीं है। ये तो उंचे लोगों की उंची कुर्सी के दंभी शुरूर से संभव हो सकता है, जिसके काबिल हम जैसे तुच्छ लोग कैसे हो सकते हैं ?

राजकुमार साहू
लेखक व्यंग्य लिखते हैं

जांजगीर, छत्तीसगढ़
मोबा - 098934-94714

Views: 301

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Feb 14
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service