For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कोशिश ___इस्लाह के लिए __मनोज कुमार अहसास

1222 1222 1222 1222


हमे ये गम हमारी ही खताओं से मिला होगा
सहारे इस कबूलत के नज़र को हौसला होगा


खुदा हमको ही लौटा देता है फेकें हुए पत्थर
हक़ीक़त जानकर किससे भला शिकवा गिला होगा


दुआ ये करता हूँ दिल में न कोई अब कभी उतरे
ज़रा नज़दीकियों से फिर नया एक फासला होगा


तसव्वुर बोझ बन जाये ज़माने मे तो फिर क्या हो
फक़त इस्लाह के हाथों से तब अपना भला होगा


बता'अहसास'तेरी बज़्म से उठ जाता तो कैसे
कदम कुछ जम गए होंगे कलेजा भी जला होगा


मौलिक और अप्रकाशित

Views: 942

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by मनोज अहसास on July 4, 2015 at 9:46am
सादर नमन सर
बहुत आभार
इस मंच का ही ये आशीर्वाद है अगर कुछ लिखा गया है तो
बातें कुछ पहले भी पता थी पर यहाँ आकर बहुत से भेद ग़ज़ल के खुले
आपकी सतत निगरानी की सदैव चाह है
सादर

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 3, 2015 at 1:22am

आपको बहर में सधी हुई ग़ज़ल कहते देख कर आत्मीय प्रसन्नता हो रही है अहसास भाई. आप प्रयासरत रहें. मिले सुझावों को हृदयंगम कर सुधार करते चलें. आपकी राह सही और सतत बनी रहे.
शुभेच्छाएँ.

Comment by मनोज अहसास on June 25, 2015 at 2:35pm
बहुत आभार मिथिलेश सर
सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on June 25, 2015 at 1:34am

आदरणीय मनोज भाई जी बहुत अच्छी ग़ज़ल कही है बस गुनीजनों की इस्लाह पर गौर कर अपेक्षित सुधार कर ले तो ग़ज़ल मुकम्मल हो जावे. आपको बहुत बहुत बधाई इस प्रस्तुति पर और इस शेर पर दिल से दाद हाज़िर है-

दुआ ये करता हूँ दिल में न कोई अब कभी उतरे
ज़रा नज़दीकियों से फिर नया एक फासला होगा

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on June 13, 2015 at 9:23pm

वाह! क्या बात है,भाई manoj ज़ी,हार्दिक बधाई!

Comment by मनोज अहसास on June 10, 2015 at 10:52pm
बहुत आभार सर
एक नयी जानकारी के लिए
ये काफ़िया और रदीफ़ के ही हिंदी नाम लगते है
आपका बहुत आभार
शाहबादी साहब
प्रणाम सर
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on June 10, 2015 at 8:50pm
जनाब मनोज कुमार जी,मिसरे की दोनों पदों के समांत और पदांत को देखें
मिला होगा/यहाँ समांत (इला) और पदांत होगा है
हौसला होगा/ यहाँ समांत(अला)हो गया है जबकि इला ही होना चाहिये था इस ओर ही मेरा इशारा था फिर भी आपकी ग़ज़ल मन को बहुत भायी है।
Comment by मनोज अहसास on June 10, 2015 at 8:09pm
बहुत आभार आदरणीय शाहबादी साहब
ये रचना सीखने की इच्छा से ही प्रस्तुत की गयी है
आपने सराहा ये आपकी बड़ी कृपा है
पर जिस दोष का आपने ज़िक्र किया है
थोडा और उसके बारे में बता देगे तो बहुत मेहरबानी होगी
कृपिया पुनः रचना को सुधरने का अवसर देने के लिए विस्तृत निर्देशन दें
सादर
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on June 10, 2015 at 5:27pm
बहुत खूब अहसासों से नवाजी है आपने इस ग़ज़ल को मामूली दोष भी नजर आतें हैं जैसे मिसरे की समांत को देखें फिर भी लाजबाब रचना है दिली दाद कुबूल करें
Comment by मनोज अहसास on June 10, 2015 at 7:06am
आ.वीनस केसरी जी
आप ग़ज़ल पर आये
बहुत मेहरबानी
आपसे सदैव मार्गदर्शन की आवश्कता है
सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
7 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service