For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेरा मज़हब सच्चा है

अमन सिखाता है

खूंरेजी से नफरत है हमें

और नाज़ है मुझे अपने मज़हब पर

कुछ लोग फैलाते हैं झूठी सच्ची कहानियां

कि हम दुश्मन हैं अमन के

कि हम नफरतें बांटते हैं

कि हमें क़द्र नहीं इंसानी जानों की

क़सम है मुझे अपने पुर अम्न मज़हब की

जो मुझे मिल जाएँ वो लोग जो फैलातें हैं ये अफवाहें

जो गढ़ते हैं ये फ़रेब , सियाह करते हैं हमारे माथे को

जो मिल जाएँ तो

काट कर रख दें उनकी वो फ़रेबी ज़बानें

उतार दें वो सर शानों से

पाक कर दें ज़मीन को उन नापकों से

उनके लहू से साफ़ कर दें वो दाग़ जो वो लगा गए

मिटा दें वो स्याही जिससे बदनुमा हो गई थीं हमारी शक्लें

ताकि फिर न उठ्ठे कोई सवाल

हमारी 'अमन पसंदी' पर

-सालिम शेख 

''मौलिक व अप्रकाशित ''

Views: 412

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 28, 2015 at 6:04pm

क़सम है मुझे अपने पुर अम्न मज़हब की
जो मुझे मिल जाएँ वो लोग जो फैलातें हैं ये अफवाहें
जो गढ़ते हैं ये फ़रेब , सियाह करते हैं हमारे माथे को
जो मिल जाएँ तो
काट कर रख दें उनकी वो फ़रेबी ज़बानें
उतार दें वो सर शानों से
पाक कर दें ज़मीन को उन नापकों से
उनके लहू से साफ़ कर दें वो दाग़ जो वो लगा गए

भाई सालिम शेख साहब, अमन के लिए आपकी सोच सीधी और स्पष्ट है. इस तरह से शांति की स्थापना हो जाये तो संभवतः बवालिया आगे से सिर न उठाये.
वैसे, इस तरह के प्रयास पिछले आठ-नौ सौ वर्षों से हो रहे हैं.

आपकी इस पहली प्रस्तुति पर हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएँ ..
शुभेच्छाएँ

Comment by saalim sheikh on May 28, 2015 at 5:56am

धन्यवाद आदरणीय ,आज विडंबना ही यही है कि सारे अधर्म के काम धर्म के नाम पर हो रहे हैं  , उत्साहवर्धन के लिए बहुत धन्यवाद 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on May 28, 2015 at 5:42am

अरे वाह क्या कमाल का कटाक्ष किया है धार्मिक उन्मादियों पर, बातें अमनपसन्दी की और काम खूं रेज़ी का ? बहुत खूब भाई सलीम शेख जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
12 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service