For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोपहर में घंटी बजने पर उसने दरवाजा खोला तो वो दरिंदा जबरदस्ती अंदर घुस आया और उसकी अस्मिता को तार तार कर गया | अब शरीर तो जिन्दा बच गया लेकिन आत्मा बुरी तरह लहूलुहान थी | एक ऐसा हादसा जिसके लिए जिम्मेदार वो नहीं थी लेकिन भुगतना उसी को था |
पति ने आने पर जब सँभालने की कोशिश की तो उसे झटक कर वह जोर से रो पड़ी , शायद अब वो किसी पुरुष पर भरोसा नहीं कर पाएगी | एक वहशी की गलती की सज़ा अब पूरे पुरुष समाज को भुगतनी होगी |

.
मौलिक एवम अप्रकाशित

Views: 959

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by विनय कुमार on February 6, 2015 at 2:24am

बहुत बहुत आभार आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी | रचना पर अपने विचार रखने के लिए धन्यवाद | आप लोगों की टिप्पणी पाकर लिखना सफल हुआ |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 6, 2015 at 1:33am

उत्कृष्ट और सफल लघुकथा, इस विषय पर बयानबाजी अधिक और रचनाकर्म कम होता है लेकिन आपने जिस संतुलित ढंग से विषय को सटीक तरीके से लघुकथा में व्यक्त किया है, उसके लिए हृदय से बधाई प्रेषित हैआदरणीय विनयजी. शेष आदरणीय सौरभ सर का आशीर्वाद आपको मिल ही गया है, 

Comment by विनय कुमार on February 6, 2015 at 12:44am

बहुत बहुत आभार आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी | सबसे पहले मैं अभिभूत हूँ अपनी लघुकथा पर आपकी इतनी सारगर्भित और विस्तृत टिप्पणी पाकर | आप बिलकुल सच कह रहे हैं कि दैहिक सुचिता जैसी कोई अवधारणा नहीं होनी चाहिए लेकिन समाज ने कुछ ऐसी धारणाएं बना डाली हैं जिससे बाहर निकलने में बहुत समय लगेगा | किसी भी व्यक्ति को किसी ऐसे गुनाह कि सजा कैसे दी जा सकती है जो गुनाह उसने किया ही नहीं हो , लेकिन ऐसे मामलों में स्त्री सजा भुगतती है | अफ़सोस ये भी है कि इस मनोस्थिति को जिसे सबसे ज्यादा समझना चाहिए , वही , यानी कि बाक़ी स्त्रियां , ही नहीं समझती हैं |
ऐसे अपराधों का विरोध करने के लिए कभी कभी स्त्री ,चाहे अनचाहे ऐसी स्थिति में पहुँच जाती है जहाँ उसके लिए सारा पुरुष समाज ही अपराधी हो जाता है | यहाँ भी बाक़ी सारा पुरुष समाज अनजाने में ही दोषी बन जाता है | एक बार पुनः आपका

आभार |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 5, 2015 at 11:44pm

आदरणीय भाई विनयजी, आपकी इस लघुकथा के माध्यम से जिसतरह से बलत्कृता के मनोवैज्ञानिक पक्ष को सशकत ढंग से उभारा गया है उसके लिए आप अवश्य ही बधाई के पात्र हैं. जिस घटना पर किसी स्त्री का कोई बस नहीं, उस घटना केहो जाने पर इसकी सज़ा जिस तरह से वह भुगतती है, यह कुछ और नहीं इस समाज की सोच में पैठ चुकी अतार्किक विकृति का ही नतीजा है.

मैं तो दैहिक शुचिता की पूरी अवधारण को ही ख़ारिज़ करता हूँ. स्थूल शरीर वस्तुतः सूक्ष्म शरीर या अन्तःकरण के सभी अवयवों की दशाओं का प्रस्फुटीकरण (manifestation) होता है. यानि जबतक कोई मन शुद्ध है, शरीर अशुद्ध हो ही नहीं सकता. हम इस राष्ट्र के प्राचीन वांग्मय देखें तो यही ज्ञात होता है कि शरीर को लेकर कोई मंतव्य कभी इतना लिजलिजा एवं इतना अतर्किक नहीं रहा है. लेकिन बाद की सोच और परिपाटियों का कुप्रभाव हमारी सोच और समझ पर ऐसा पड़ा है कि अन्यथा शुचिता हमारी सोच का अनन्य हिस्सा बन गयी.
आपकी इस प्रस्तुति के लिए पुनः हार्दिक बधाई.

मुझे फिल्म ’घर’ का वह दृश्य याद आ गया जहाँ रेखा ने बलत्कृता के पात्र को एनेक्ट करने के क्रम में पति विनोद मेहरा को एक तरह से अपने से दूर कर लिया था. बाद की फिल्म दोनों पात्रों के बीच पुनर्प्रतिस्थापित होती हुई समरसता को प्रस्तुत करती है. ऐसे कॉम्प्लिकेटेड विषय पर यह ’घर’ एक बहुत ही सशक्त फिल्म थी.

शुभेच्छाएँ

Comment by विनय कुमार on February 5, 2015 at 8:59pm

बहुत बहुत आभार आदरणीया राजेश कुमारी जी | आपकी सारगर्भित टिप्पणी से लिखना सार्थक हुआ |

Comment by विनय कुमार on February 5, 2015 at 8:58pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय हरी प्रकाश दुबे जी | इस घटना के बाद पुरुषों के प्रति उपजे अविश्वास के चलते उसने पति को झटक दिया और अपनी बेबसी पर रो पड़ी | धन्यवाद आपकी प्रतिक्रिया के लिए..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on February 5, 2015 at 8:39pm

एक कटु सच्चाई है आपकी इस लघु कथा में ....यही कारण है ऐसी घटनाओं के बाद मनोचिकित्सकों की आवश्यकता होती है एक स्त्री की मनोस्थिति को बखूबी समझा रही है लघु कथा ...जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं |

Comment by Hari Prakash Dubey on February 5, 2015 at 4:00pm

मोहन बेगोवाल जी की बात से सहमत हूँ ,विनय जी बात कुछ अधूरी रह गई थी , तब तक पोस्ट हो गया .....सुन्दर रचना ! 

Comment by Hari Prakash Dubey on February 5, 2015 at 3:54pm

 आदरणीय विनय जी......आत्मा बुरी तरह लहूलुहान थी...बधाई  , रचना सुन्दर ,सार्थक है ........पति ने आने पर जब सँभालने की कोशिश की तो उसे झटक कर वह जोर से रो पड़ी.........ये क्यों हुआ ?....

Comment by विनय कुमार on February 4, 2015 at 7:06pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय मोहन बेगोवाल जी .वज़ह तो सिर्फ इंसान की पाशविकता ही होती है इन मामलों में..

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Monday
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service