For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

व्यंग्य - महंगाई का निचोड़पन

महंगाई का सिर दर्द लोगों में खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोई दवा भी काम नहीं आ रही है और सरकार की अधमने उछल-कूद भी बेकार साबित हो रही है। एक समय दाल, भोजन की थाली से गायब हो गई। फिर बारी आई, प्याज की। प्याज ने तो इस तरह खून के आंसू रूलाए, जिसे न तो जनता भूल पाई है और न ही सरकार। जनता तो जैसे-तैसे प्याज के सदमे से उबर रही है, मगर सरकार, प्याज के दंभी रूख के कारण अभी भी विपक्ष के निशाने पर है। बेसुध महंगाई को चिंता ही नहीं कि सरकार से उसकी दुश्मनी, जनता पर कितनी भारी पड़ रही है ? सरकार के लिए तो महंगाई, डायन ही बन गई है। महंगाई इसलिए फिक्रमंद नहीं है कि कोई साथ चले न चले, किन्तु विपक्ष तो हमेशा साथ ही चलेगा। वह जनता के सीने पर खूब अठखेलियां खेल रही हैं और मुंह भी चिढ़ा रही हैं, जाओ मेरा जो बिगाड़ना है, बिगाड़ लो ? सरकार भी मुंह बांधे बैठी नजर आ रही है, क्योंकि महंगाई डायन की काली छाया उतरने का नाम नहीं ले रही है। जनता भी हलकान है, नजर उतारने के लिए नीबू माला की जुगत भिड़ाते तो उस पर भी महंगाई की नजर लग गई है ?


महंगाई का दंश यहीं नहीं थमा है, वह अब भी पूरी तरह ऐंठ रही है और यह जताने की कोशिश कर रही है कि उसकी बस चले तो वह सरकार की कुर्सी का पाया भी कमजोर कर दे। महंगाई के तेवर से सत्ता की कुर्सी हिली जरूर है और उसकी रहनुमाई से एक पक्ष में आस जगी है कि चलो, सियासत का रास्ता कुछ तो आसान हो रहा है ? कुर्सी की लड़ाई भी अजीब लगती है, क्योंकि महंगाई बढ़ने से एक पक्ष परेशान तथा हताश है तो दूसरा पक्ष, इस बात की खुशी मना रहा है कि महंगाई, आज नहीं तो कल सत्ता की चाबी जरूर साबित होगी। महंगाई भी सोच रही है कि चलो, इसी बहाने कुछ पूछ-परख तो हो रही है, नहीं तो लोग उसे ऐसे भूल जाते हैं, जैसे खुशियों के दौर में भगवान को ? चीजों के दाम आसमान पर होने के बाद भी महंगाई, डायन कहलाकर भी इतरा रही है और सोच रही है कि नाम सुनकर ही लोगों के माथे पर पसीना आ जा रहा है।


महंगाई की मार इतनी पड़ी कि क्या ठंड और क्या गर्मी ? सब दिन एक बराबर होकर रह गया है, क्योंकि कड़कड़ाती ठंड के बाद भी जैसे ही महंगाई का नाम आता है, जेब की गर्मी भी शांत पड़ जाती है। जेब का जितना भी मुंह खोलो, महंगाई के आगे कम पड़ ही जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे महंगाई का मुंह सुरसा की तरह बढ़ रहा है और यही हाल रहा तो डायनासोर का मुंह भी छोटा रह जाएगा। ठंड के बाद अब गर्मी शुरू हो गई है, फिर भी महंगाई की बेरूखी व गरमाहट जारी है। मौसमी और महंगाई की गर्मी से जनता इस कदर पस्त हो गई है, जहां एक सहारा नजर आता है, वह है नीबू। एक बात है कि नजर उतारने के लिए नीबू की माला लगाई जाती है, लेकिन महंगाई डायन पर नीबू का कोई असर नहीं हो रहा है। नीबू भी बेबस बनकर रह गया है और महंगाई भी नीबू की तरह जनता को निचोड़ रहा है। बेचारी जनता इस तरह मारी जाती है, जहां वह न इधर की होती है, न उधर की। महंगाई के कारण गरीब जनता, उंचे दाम पर बिकने वाली चीजों को केवल देख सकती है। निहारने की पूरी आजादी है, मगर खरीदने की नहीं, क्योंकि महंगाई के निचोड़पन से जनता पस्त हो गई है। इस तरह सुस्ती पर चुस्ती कैसे आएगी, मुझे तो समझ में नहीं आ रहा है... सरकार बता पाए तो उन्हीं से पूछिए ?


राजकुमार साहू
लेखक व्यंग्य लिखते हैं

जांजगीर, छत्तीसगढ़
मोबा - 098934-94714

Views: 234

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
21 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service