For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हिन्दी भाषा पखवारे पर (नवगीत) // --सौरभ

अस्मिता इस देश की हिन्दी हुई
किन्तु कैसे हो सकी
यह जान लो !!
कब कहाँ किसने कहा सम्मान में..
प्रेरणा लो,
उक्तियों की तान लो !

कंठ सक्षम था
सदा व्यवहार में
स्वर कभी गूँगा नहीं था..
भान था.
इच्छितों की चाह में
संदर्भ थे
दर्द में
पारस्परिक सम्मान था

भाव कैसे रूढ़ियों में बोलता ?
शक्त-संवेदन मुखर था,
मान लो !

शब्द गढ़ती
भावनाएँ उग सकीं  
अंकुरण को
भूमि का विश्वास था
फिर, सभी की चाहना
मानक बनी
इंगितों को
जी रहा इतिहास था

ऐतिहासिक मांग थी,
संयोग था..
’भारती’ के भाव का भी
ज्ञान लो !!

साथ संस्कृत-फारसी-अरबी लिये
लोक-भाषा
शब्द व्यापक ले कढ़ी  
था चकित करता हुआ
वह दौर भी
एक भाषा
लोक-जिह्वा पर चढ़ी

हो गया व्यवहार
सीमाहीन जब  
जन्म हिन्दी का हुआ था,
मान लो

देश था परतंत्र,
चुप था बोल से
नागरिक-अधिकार हित
ज्वाला जली
मूकजन हिन्दी लिये जिह्वाग्र पर
’मातरम वन्दे’ कहें,
आँधी चली !

देश को तब जोड़ती हिन्दी रही
ले सको
उस ओज का
अम्लान लो !
************************
--सौरभ
************************
(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1271

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 14, 2014 at 9:57pm

आदरणीय आशुतोषजी, आप जैसे सहृदयी पाठक ही किसी रचना का हेतु हुआ करते हैं. आपको रचना पसंद आयी मेरा रचनाकर्म भी सार्थक हुआ.
हार्दिक धन्यवाद आदरणीय


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 14, 2014 at 9:54pm

आदरणीय गिरिराजभाईजी, आपके मुखर किन्तु तार्किक अनुमोदन से मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है. आपके विचारों का मैं सम्मान करता हूँ.
नवगीत का विन्यास और इसका कैनवास आपको संतुष्ट कर पाया यह जानना मेरे लिए भी अत्यंत मुग्धकारी है.
आपका हार्दिक धन्यवाद आदरणीय

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 10, 2014 at 6:36pm

आजादी के आन्दोलन में देश की आम जनता को जोड़ने के लिए जिस भाषा का प्रयोग सर्व व्यापक होता गया, व्यवहार में 

वह सुंदर रंग भरती गई और वन्दे मातरम्, जय हिन्द जैसे ओज पूर्ण अमले परवान चढ़ते गए | हिंदी की क्रमिक विकास 

पर हिंदी पखवाड़े में रचे सार्थक नवगीत की लिए बहत बहुत बधाई आदरणीय 

Comment by Neeraj Neer on September 10, 2014 at 4:40pm

वाह बहुत सुन्दर . हिंदी के विकास क्रम को इंगित करती सुन्दर रचना .. 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 10, 2014 at 2:14pm

आदरणीय गिरिराजभाईजी, यह सही है कि जिस उत्साह से हिन्दी भाषा को संपर्क भाषा बनाया जा सकता था, उसके लिए आवश्यक दृढ़ता और विन्दुवत उदारता आगे बनी नहीं रह पायी. आज दुष्परिणाम सामने है.

आपके मुखर अनुमोदन के लिए हार्दिक धन्यवाद.
सादर

Comment by JAGDISH PRASAD JEND PANKAJ on September 7, 2014 at 8:49pm

प्रिय भाई सौरभ जी ,एक नवगीत के माध्यम से आपने  हिंदी के बारे में घिसे-पिटे पारम्परिक और औपचारिक सोच से हटकर जिस शब्दावली और कथ्य का प्रयोग किया है वह सराहनीय है। परंपरा से जुड़े रहकर उसे आगे बढ़ाते हुए चलना और वर्तमान के सन्दर्भों के साथ समन्वित करना आसान नहीं है।आपने बड़े सहज ढंग से यह सब किया है।  आपके प्रयास का ह्रदय से अभिनन्दन और सुन्दर रचना के लिए शुभकामनायें -जगदीश पंकज 

Comment by कल्पना रामानी on September 5, 2014 at 6:40pm

 आदरणीय सौरभ जी, एक सीमित  नवगीत में आपने इतने भाव समेटे हैं कि विस्मित रह गई हूँ। आदि से आज तक की पूरी  गाथा सुनाता हुआ उत्कृष्ट गीत दिल दिमाग पर ऐसा छा गया है कि पढ़ने से  मन ही नहीं भरता। पूरा दृश्य सामने घूम रहा है। आपकी लेखनी को बार बार नमन।

Comment by MAHIMA SHREE on September 5, 2014 at 5:27pm

बहुत ही सुंदर ....हिंदी के  विकास की गाथा सुनाती खुबसूरत प्रवाहमयी नवगीत के लिए ह्रदय तल से बधाई आदरणीय सौरभ सर सादर 

Comment by vijay nikore on September 4, 2014 at 3:31pm

हिन्दी के प्रसार के लिए सरकार से अपेक्षा करनी ही चाहिए, लेकिन कहाँ तक और किस स्तर पर .. यह विचार विमर्श का विषय है, मुख्यकर इसलिए भी कि सरकार की अत्यधिक involvement हिन्दी की प्रगति और विकास  में बाधक भी हो सकती है।

आदरणीय सौरभ जी, नवगीत अति सुन्दर तो है ही, आपके नवगीत ने इतनी अच्छी चर्चा को आरंभ किया, यह भी इस रचना की सफ़लता का प्रमाण है। आपको हार्दिक बधाई।

Comment by seemahari sharma on September 4, 2014 at 12:09pm

आदरणीय आपके इस अद्भुत ओर बहुत सारी जानकारी देनें वाले गीत को पढ़कर चमत्कृत हूँ बहुत बहुत बधाई सादर स्वीकारें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service