For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कष्ट सहे जितने यहाँ,डाल समय की धूल|

अंत भला सो सब भला ,बीती बातें भूल||

 

विद्या वितरण से खुलें ,क्लिष्ट ज्ञान के राज|

कुशल तीर से ही सधे ,एक पंथ दो काज||

 

कृष्ण काग खादी पहन,भूला अपनी जात|

चार दिवस की चाँदनी,फिर अँधियारी रात||

 

जिसके दर पर रो रहा , वो है भाव विहीन|

फिर क्यों आगे भैंसके,बजा रहा तू बीन|| 

 

सफल करो उपकार में,जीवन के दिन चार|

अंधे की लाठी पकड़ ,सड़क करा दो पार||

        

विटप बिना जो नीर के ,जड़ से सूखा जाय|

सावन का अंधा उसे ,हरा हरा बतलाय||

 

बुरी बला लालच समझ ,मन का तुच्छ विकार|

जितनी चादर ढक सके ,उतने पैर पसार||

 

तू देखेगा और का ,भगवन तेरा हाल|

बस करके नेकी यहाँ ,दरिया में तू डाल||

 

 लाया क्या कुछ साथ तू ,जो ले जाए साथ|

  छूटेगा सब कुछ यहाँ ,जाना खाली हाथ|| 

 

 (पुच्छल)

ओबीओ की भीड़ में, रचना  खो ना जाय|

जैसे मुँह में ऊँट के ,जीरा मिल ना पाय||

**************************

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 1303

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 12, 2013 at 10:22am

आदरणीय सौरभ जी ,आपको दोहे पसंद आये हृदय तल से आभारी हूँ ---

किन्तु अधिक उत्साह में, भीड़ हुआ परिवार  .. .  :-)))))))-----जी ये तो हम ही हैं जो भीड़ को भी अपना परिवार ही मानते हैं :)))))))


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 12, 2013 at 10:17am

आदरणीय डॉ गोपाल नारायन जी, इस उत्साह वर्धन के लिए दिल से शुक्रगुजार हूँ सादर. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 12, 2013 at 10:15am

"पूँछ ऑफ़ दोहावली", पहुँचाती है पीड़, वाह्ह्ह ...हाहाहा.... आदरणीय योगराज जी,ये तो मन में दूर-दूर तक नहीं था की पूँछ सीधी दिल पर वार करेगी खैर ये 'भीड़' भी अपनों की है जो  मुझे बहुत प्रिय है (वैसे भाव में रचनाओं की भीड़ से तात्पर्य था)...फिर भी मेरी प्यारी भीड़ मुझे माफ़ कर देगी :))))))) आपका हार्दिक आभार. 

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 12, 2013 at 10:10am

रामशिरोमणि पाठक जी, ये दोहावली आपको पसंद आई बहुत हर्षित हूँ ,उत्साहवर्धन हेतु हार्दिक आभार. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 12, 2013 at 7:22am

वाह वा !!! आदरणीया राजेश जी बहुत जानदार दोहों की रचना की है आपने !!!! कहावतों हो दोहों मे पिरोना बड़ा कठिन काम है !!! आपको हार्दिक बधाइयाँ !!!!!

Comment by Priyanka singh on December 11, 2013 at 10:49pm

वाह वाह बहुत ही सुंदर.....बहुत अलग रचना पढ़ने को मिली...…बहुत बहुत बधाई आपको आo राजेश दी......

Comment by MAHIMA SHREE on December 11, 2013 at 9:11pm

वाह वाह बहुत ही सुंदर, लाजवाब प्रवाहमयी दोहें .आनंद आगया बहुत -२ हार्दिक बधाई आदरणीया राजेश दी


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 11, 2013 at 8:58pm

वाह, कहन में गूँथना,  कहावतों के  हार

किन्तु अधिक उत्साह में, भीड़ हुआ परिवार  .. .  :-)))))))

जय हो, आदरणीया.. !!

दोहों के लिए बधाई..


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on December 11, 2013 at 8:39pm

मेरे प्रभु राम जी, आप तो हाथी देखने में मस्त थे तो पूँछ मैंने पकड़ ली. हा हा हा हा !!

Comment by ram shiromani pathak on December 11, 2013 at 8:01pm

आदरणीय योगराज जी मैंने तो पुछल्ले पर ध्यान ही नहीं दिया   जी...................

ख़ुद के ही परिवार को, कह डाला क्यों भीड़.........हा हा हा आप सही कह रहे हैं .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service