For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुंडलिया छंद - लक्ष्मण लडीवाला

नारी पीड़ा सह रही, मन में है अवसाद,

संत वेश में घूमते, दुष्कर्मी आजाद  |

दुष्कर्मी आजाद, सताते नहीं अघाते 

करे नहीं परवाह,  गंदगी यूँ फैलाते |

राजनीति का मंच, भरे अपराधी भारी,   

हमको यही मलाल,कष्ट में अबला नारी |

(2)

गांधी के इस देश में, हिंसा है आबाद,

निरपराध है जेल में, सौदागर आजाद |

सौदागर आजाद, कर रहे भ्रष्टाचारी

इनमे है उन्माद, कष्ट में जनता सारी

जागरूकता रोक सके अपराधी आंधी,          

जनता पर ही भार,सहे न और दुख गांधी |

(मौलिक व् अप्रकाशित)

Views: 465

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 20, 2013 at 10:10am

जी आदरणीय मेरी जल्दबाजी की आदत छुट नहीं रही, अब पुनः यूँ संशोधित की जावे तो -

गांधी के इस देश में, हिंसा है आबाद,
निरपराध है जेल में, सौदागर आजाद |
सौदागर आजाद, कर रहे भ्रष्टाचारी
इनमे है उन्माद, कष्ट में जनता सारी
बने हम जागरूक, रुके अपराधी आंधी, 
लक्ष्मण समझे भार,अगर है दुख में गांधी |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 19, 2013 at 5:53pm

छंदोत्सव के आयोजनों में कुण्डलिया छंद के विधान और शब्द-विन्यास पर कई बार विस्तृत चर्चा हुई है. आपने तब-तब तदनुरूप अभ्यास करने की हामी भरी है. यह अलग बात है कि उन चर्चाओं के अनुसार पालन इस बार फिर नहीं हुआ है.  दूसरी कुण्डलिया दोष पूर्ण है. क्यों है, यह आप जानते ही हैं.

सादर

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 19, 2013 at 10:02am

हार्दिक आभार श्री अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी और श्री विजय मिश्र जी 

Comment by बृजेश नीरज on November 18, 2013 at 11:45pm

बहुत सुन्दर कुण्डलियाँ! आपको हार्दिक बधाई!

दूसरी कुण्डलियाँ की आखिरी दो पंक्तियों का अर्थ मुझे स्पष्ट नहीं हुआ!

सादर! 

Comment by विजय मिश्र on November 18, 2013 at 4:36pm
कुंडलियाँ और निहित भाव दोनों ही आदर योग्य , बधाई लक्ष्मणजी
Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on November 18, 2013 at 2:39pm

पहली कुंडलिया बहुत ही अच्छी लगी बधाई लक्ष्मण भाई।

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 17, 2013 at 5:13pm

सादर आभार श्री राम शिरोमणि पाठक जी और श्री गिर्राज भंडारी जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 17, 2013 at 7:58am

आदरणीय लक्ष्मण भाई , शिल्प मै नही जानता , सुन्दर भावों के लिये आपको बधाई !!!!

Comment by ram shiromani pathak on November 17, 2013 at 12:10am

आदरणीय लक्ष्मण जी बहुत सुन्दर कुण्डलिया। .. बहुत बहुत बधाई आपको

नारी पीड़ा सह रही, मन में है अवसाद,
संत वेश में घूमते, दुष्कर्मी अब आम ।///आदरणीय इसे पुनः देख लें

दुष्कर्मी अब आम, सरे राह ही सताते///////यहाँ गेयता भंग है

राजनीति आबाद, अपराध बढ़ रहे भारी।।।। इसे और ब्भी अच्छे तरीके से कहा जा सकता है

अपराधी आजाद, कर रहे भ्रष्टाचारी।।। आप क्या कहना चाह रहे है स्पस्ट नहीं लगा मुझे।।।।

सजग करे मतदान तभी रुक सकती आंधी,///मतदान करने से अंधी रुकती है क्या??/// सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Feb 14
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service