For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : सत्य मेरा बोलना ही ऐब है

बह्र : रमल मुसद्दस महजूफ

2 1  2 2  2 1  2 2  2 1 2


तंग बेहद हाथ खाली जेब है,
सत्य मेरा बोलना ही एब है,

पाँव नंगे वस्त्र तन पे हैं फटे,
वक्त की कैसी अजब अवरेब है,
( अवरेब = चाल )

जख्म की जंजीर ने बांधा मुझे,
दर्द का हासिल मुझे तंजेब है,
( तंजेब = अचकन, लम्बा पहनावा )

जुर्म धोखा देश में जबसे बढ़ा,
साँस भी लेने में अब आसेब है,
( आसेब = कष्ट )

भेषभूषा मान मर्यादा ख़तम,
संस्कारों की गिरी पाजेब है....

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 1268

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shubhranshu Pandey on November 9, 2013 at 12:33pm

एब का क्या अर्थ होता है ? ऐब का अर्थ जरुर दोष होता है. 

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 9, 2013 at 10:30am

बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय हेमंत भाई जी

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 9, 2013 at 10:30am

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय अजय भाई जी स्नेह यूँ ही बना रहे

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 9, 2013 at 10:29am

हार्दिक आभार आदरणीय सौरभ सर आशीष एवं स्नेह यूँ ही बना रहे

Comment by अरुन 'अनन्त' on November 9, 2013 at 10:29am

आदरणीय गिरिराज सर भाई शकील जी हार्दिक आभार आप दोनों का बहुत ही सरलता से समझाने हेतु मैं ऐ और ए में उलझ गया था. हृदयतल से हार्दिक आभार

Comment by hemant sharma on November 7, 2013 at 11:14pm

bahut hi sundar gazal badhai

 

Comment by ajay sharma on November 7, 2013 at 10:47pm

ham bhookhe lekhankarmiyo ko to ik aisee rachna roopi roti ki maang rahti hai ,,,,jo man ki bhookh ko viraam de sake ......ham niwalo ki mahak , aur plates ke rang aur size par tippadi nahi kar sakte hai ...  

wah wah wah wah wah.....जख्म की जंजीर ने बांधा मुझे, 
दर्द का हासिल मुझे तंजेब है,..............kya kahoo.....nahayat hi khoobsoorat sher huya hai 

भेषभूषा मान मर्यादा ख़तम,
संस्कारों की गिरी पाजेब है....no comments ..umda ...lazawab .....

mafi chahta hooo......par kahna chahta hooo  ki 

khatam ....ya.... khatm . .....farq kya padta hai ....yadi rachna aur meter me zaroorat ke lihaz se "khatam" priyog huya .....tathapi ......akhri  sher me iske "vikalp " ko sudhijan .....suggest kyo nahi karte .....jisse bhasha dosh ka nivaran ho sake aur rachna ki gati  aur geyeta bhi barkarar rahe ................


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 7, 2013 at 10:31pm

आदरणीयगिरिराजभाईजी और शकील भाईजी का कहना बिल्कुल दुरुस्त है.

ए और ऐ में अन्तर तो होता ही है. दोनों दो तरह के स्वर हैं.

शुभ-शुभ

Comment by शकील समर on November 7, 2013 at 7:14pm

जेब: ज+ए+ब+अ
ऐब:   ऐ+ब+अ
———————————————————————————
आदरणीय अरुन सर
आपने काफिए में ब+अ को निभाया है। जेब में 'ब' से पहले 'ए' स्वर है, वहीं ऐब में 'ब' से पहले 'ऐ' स्वर है। हर्फे रवी से पहले दो अलग—अलग स्वर आ रहे हैं। यानी स्वर का विरोध पैदा हो रहा है। इसे ही सिनाद दोष कहते हैं।
(मेरी संक्षिप्त जानकारी पर आधारित)


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on November 7, 2013 at 7:04pm

आदरणीय अरुण भाई , जो अंतर ग़ैब और ज़ेब मे है वही अंतर ऐब और ज़ेब मे है ,  अगर आप एब लेते तो ज़ेब से मेल खाता क़ाफिया हो सकता था , परंतु आप ऐब शब्द हर्फे कवाफी लिये है  जो मात्रा मे ज़ेब से मेल नही खाता है !!!!  

आदरणीय सौरभ भाई शायद यही कहना चाहते हैं !!!!  सादर !!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service