For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सार/ललित छंद, प्रथम प्रयास ----- वेदिका

सार/ललित छंद १६ + १२ मात्रा पर यति का विधान, पदांत गुरु गुरु अर्थात s s से,, छन्न पकैया पर प्रथम प्रयास / क्रिकेट विषय 

छन्न पकैया छन्न पकैया, टॉस करेगा सिक्का  

कौन चलेगा पहली चाली, हो जायेगा पक्का  ।। १ 

छन्न पकैया छन्न पकैया, कंदुक लाली लाली 

इक निशानची ठोकर मारे, गिल्ली भरे उछाली।। २ 

छन्न पकैया छन्न पकैया, बादल छटते जाये 

आँखों में है धूर झोंकते, धन भर घर ले आये  ।। ३ 

छन्न पकैया छन्न पकैया, गिरा राज का कुंदा 

हाथ हथकड़ी पांव बेड़ियाँ, गले पड़ गया फंदा  ।। ४ 

छन्न पकैया छन्न पकैया, चले काठ का बल्ला 

गेंद गयी सीमा बाहर ते, दीदों में है हल्ला      ।। ५ 

छन्न पकैया छन्न पकैया, तू जीती या हारी 

ठंडा बेचन हारों को तो, प्यारी है रिजगारी      ।। 

छन्न पकैया छन्न पकैया, अब प्रेशर है भारी 

गुट्ट्म गोल दना दन सरपट, दौड़ी जो दे मारी  ।। ७ 

                                      

                                     गीतिका 'वेदिका'  संशोधित* 

                                

मौलिक एवम अप्रकाशित 

  

 

Views: 1497

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 3, 2013 at 5:16pm

//छन्न पकैया छन्न पकैया, टॉस करेगा सिक्का  

कौन चलेगा पहली चाली, हो जायेगा पक्का //

वाह आदरणीया वाह, पहली छन्न से ही आपने एक माहौल बना दिया है, छन्न पकैया पर काम करते देख बहुत ही बढ़िया लगा, बहुत बहुत शुभकामनायें और बधाईया प्रेषित है, स्वीकार करें । 

Comment by वेदिका on July 3, 2013 at 3:27pm

आदरणीय सौरभ जी! आपका हार्दिक धन्यवाद, :)

आशीष बनाये रखिये!!  


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 3, 2013 at 2:55pm

आदरणीय गीतिकाजी,  रचनाकर्म साधना है जो धीरे धीरे संयत होती है.

यदि छंद रचना करें तो उसके विधान को पहले आत्मसात कर लें. उसके बाद उमगे भावों को तदनुरूप शब्द पहनाते चलें. विधानानुसार भाव अभिव्यक्ति शब्द-सामर्थ्य केप्रति आग्रही बनायेगी.  शब्द संचयन और उनका उचित प्रयोग व्याकरण के परिमार्जन के प्रति संवेदनशील बनायेंगे. फिर रचना की कहन अपना समय मांगेंगी. 

इन सब के बाद निखर कर जो संतृप्त हुआ बाहर आयेगा वह पाठकों से वाऽऽह कमा लायेगा.

यही कारण है कि मैं आधे अधूरे प्रयासों की बिना पर अन्य साइटों पर रचनाएँ डालने पर क्षुब्ध हो जाता हूँ.

वर्ना सबको हक़ है कि अपनी बात अपनी भावनाएँ संप्रेषित करे.

शुभम्

Comment by Sumit Naithani on July 3, 2013 at 2:34pm

बस सिक्के की ओट में, प्रथम चाल को वोट  ...मुझे इस विधा का इतना ज्ञान नहीं है..फिर भी पढ़ के अच्छा लगा ,,,,सुंदर प्रस्तुति 

Comment by वेदिका on July 3, 2013 at 1:20pm

आदरणीय सौरभ जी! नमन!

सबसे पहले तो मुझे क्षमा मांगना चाहिए की मैंने यह नियम ध्यान में क्यूँ नही रखा, भले ही यह मेरा पहला प्रयास है ललित छंद को रचना का,लेकिन कुछ भी हो मुझे शिल्प पक्ष को तो सही रखना ही चाहिए था भले ही भाव पक्ष में प्रबलता आते आते ही आती।  मैंने कैसे नही देखा की पदांत में गुरु गुरु होना।

आदरणीय सौरभ जी! मै ये संशोधन जल्द ही कर लुंगी। आपकी पैनी दृष्टी वाली बधाई का बहुत बहुत शुक्रिया। नई तो पता नही हम जैसों 

का क्या हो,!!!

 

Comment by वेदिका on July 3, 2013 at 1:10pm

आपका बहुत बहुत आभार आदरणीय रविकर जी!

आपकी काव्यात्मक बधाई पे आपको भी बधाई हो!!

Comment by वेदिका on July 3, 2013 at 1:09pm

आपका बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय शिज्जू जी!

रचना पर आपने इतना उत्साह दिखाया, सच मुच  ही मुझ जैसे नवोदित के लिए ख़ुशी की बात है :))

  

Comment by वेदिका on July 3, 2013 at 1:07pm

आभार रक्ताले जी! मै आदरणीय सौरभ जी की बात को और आपके कहे को समझ गयी हूँ .. मै सुधार की दिशा में अग्रसर हूँ!  

Comment by रविकर on July 3, 2013 at 10:33am

छन्न पकैया छन्न पकैया, बेमिसाल ये जोड़े |
भाव शब्द का चयन अनोखा, हर जोड़े को मोड़े ||


बधाइयां आदरणीया-


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on July 3, 2013 at 8:28am

वाह क्या बात है वेदिका जी, आपकी ऐसी ही रचनाओं का तो बेसब्री से इंतज़ार रहता है , आपकी अगली "छन्न पकैया" का भी इंतेज़ार रहेगा.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल दुखाना नहीं कि तुझ से कहेंहै फसाना नहीं कि तुझ से कहें गांव से दूर घर बनाया हैहै बुलाना नहीं…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"धन्यवाद आदरणीय "
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रणाम भाई अखिलेश जी, क्या ही सुंदर चौपाईयां हुईं हैं। वाह, वाह। फागुन का पूरा वृतांत कह दिया…"
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"बौर से फल तक *************** फागुन आया ऐसा छाया, बाग़ आम का है बौराया भरी मंजरी ने तरुणाई, महक रही…"
10 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें  हम ज़माना नहीं कि  तुझ से…"
10 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" दिल रुलाना नहीं कि तुझसे कहें  हम ज़माना नहीं कि तुझसे कहें   फ़क़त अहसास है…"
11 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"भाई अजय गुप्ता जी, मेरी नजर में बहुत शनदार रचना हुई है। इसके लिए बहुत बहुत बधाई। अनुष्टुप छंद तो…"
11 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"यह रचना #अनुष्टुप_छंद में रचने का प्रयास किया है। हिन्दी में इस छंद का प्रयोग कम है लेकिन मेरा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"झूठों ने झूठ को ऊँचे, रथ पर बिठा दिया और फिर उसे खूब, सुंदर सा सजा दिया   पहिये भी गवाहों के,…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कृपया गिरह में // वो ज़माना // को //अब ज़माना// पढ़ा जाए। धन्यवाद "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"शुक्रिया मनजीत जी, बहुत आभार। ।  //तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।// हा हा हा, तिलकराज…"
yesterday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
" आदरणीय अजय गुप्ता जी ग़ज़ल की मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए। तरही मिसरे पर आपका शेअर कमाल है।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service