For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुम्हार सो गया

थक गया होगा शायद

 

मिट़टी रौंदी जा रही है

रंग बदल गया

स्याह पड़ गयी

 

चाक घूम रहा है

समय चक्र की तरह

लगातार तेजी से

उस पर जमी

मिट्टी तेज धूप में

सूख गयी

उधड़ रही है

पपड़ियों के रूप में

 

पछुआ हवाओं के साथ

उड़कर आयी

रेत और किनकियां

चारों तरफ बिखरी हैं

रौशनी में चमकती हुई

उड़कर आंख में पड़ जाती है

जब तब

चुभती हैं

 

चारों तरफ बिखरे बर्तन

धीरे धीरे समय बीतने के साथ

टूटते जा रहे हैं

कच्चे और अधपके बर्तन

टूटकर मिट्टी में मिल गये

रेत और किनकियों के साथ

 

ठंडी पड़ती जा रही

भट्टी की आंच

 

अब बर्तन नहीं बचे

घर में

पानी पीने को भी

 

कुम्हार!

क्या जागोगे तुम?

 

जागो

इस आंच को तेज करो

उठाओ डंडी

घुमाओ यह चाक

इस रेत और किनकियों से इतर

तलाशो साफ मिट्टी

चढ़ा दो चाक पर

बना दो नए बर्तन

हर घर के लिए

 

ये सोने का समय नहीं।

         - बृजेश नीरज

 ओ बी ओ की वर्षगांठ पर सभी को मेरी शुभकामनाएं!

Views: 741

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 7:26pm

आदरणीय लक्ष्मण जी आपका आभार! आप लोगों की व्याख्या ने इस रचना को अच्छा बना दिया।

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on April 2, 2013 at 7:19pm

कुम्हार के कर्म के माद्यम से सोते हुए को जागाने, गति चक्र को निरंतर गति मान रखने का अच्छा सन्देश दिया है 

आपने श्री ब्रिजेश कुमार सिंह जी, हार्दिक बधाई स्वीकारे 

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 6:31pm

आदरणीय केवल भाई आपका आभार! आपको रचना पसन्द आई लिखना सार्थक हुआ।

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on April 2, 2013 at 6:19pm

आदरणीय, बृजेश कुमार‘नीरज‘ जी, आपकी रचना हृदय को झकझोर रही है- ‘जागो
इस आंच को तेज करो
उठाओ डंडी
घुमाओ यह चाक
इस रेत और किनकियों से इतर
तलाशो साफ मिट्टी
चढ़ा दो चाक पर
बना दो नए बर्तन
हर घर के लिए
ये सोने का समय नहीं। आपको बहुत बहुत बधाई।

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 5:55pm

आदरणीय स्वर्ण जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद! दरअसल आपकी और आदरणीय सौरभ जी द्वारा प्रस्तुत व्याख्या ने मेरी इस रचना का मान बढ़ा दिया।
आज जो कुछ भी ऐसा लिख पा रहा हूं जो आप लोगों को कुछ सार्थक लग रहा है वह ओ बी ओ और यहां उपस्थित गुरूजनों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है। मैं आदरणीय सौरभ जी का विशेष तौर पर आभारी हूं क्योंकि उन्होंने जिस तरह उंगली पकड़कर राह दिखायी है और जरूरत पड़ने पर डांट भी पिलायी है उसी कारण मुझमें कुछ सुधार सम्भव हो सका है।
आशा है आप लोग इसी तरह मुझे आगे भी राह दिखाते रहेंगे।
सादर!

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 5:50pm

आदरणीय सौरभ जी आपका शत शत आभार! यह सब आपके मार्गदर्शन का ही परिणाम है। 

Comment by Dr. Swaran J. Omcawr on April 2, 2013 at 5:32pm

 बृजेश नीरज जी 

शब्दों के पीछे छुपे सत्य को उभारने के लिए कविता सशक्त  माध्यम है। सत्य को जानने के लिए काविक बिम्ब के पार जाना होता है। यह कविता जड़ को चेतन करने की कविता है। कुम्हार एक बिम्ब है। वास्तव में यह कविता हम और आप की है। या किसी भी कर्मठ इंसान की।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 2, 2013 at 5:02pm

भाई बृजेश नीरजजी, आपकी इस प्रस्तुति का संदर्भ लूँ तो पाठकों के समक्ष आपका एक अलग ही लेखकीय स्वरूप सामने आया है. इस कविता की पंक्तियाँ जिस तरह का शब्दचित्र प्रस्तुत करती हैं कि नियंता के प्रति आह्वान सीधा, स्पष्ट तथा सार्थक हो जाता है. अन्यमनस्कता के बियाबान में ढूह बन रहे हैं ; नीरसता ऐसी कि गर्द की किरचियाँ तनमनायी पड़ी जा रही हैं ; समय की गति के सापेक्ष संसार मानो थमा पड़ा है ; रचनाधर्मिता की आँच लगातार सुषुप्त हुई जा रही है. ऐसे में संभावी मन चीत्कार न कर बैठे तो क्या करे ! उसी को क्यों न कुरेदे जिसके हाथ नीचे आँच, चाक, मिट्टी के लोंदों का हेतु सधता है ! उत्तम !

आपकी कविता एक सार्थक प्रयास है जड़त्व के लबादे को झंझोर कर उतार फेंकने का.  बिम्बों का सुन्दर प्रयोग हुआ है. एक पाठक को इससे अधिक की क्या कामना ? 

इस प्रभावी रचना के होने पर शत-शत बधाइयाँ, भाई.

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 4:29pm

राम शिरोमणि भाई आपका आभार!

Comment by बृजेश नीरज on April 2, 2013 at 4:28pm

आदरणीय नादिर साहब आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
10 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
10 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
13 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Feb 5
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Feb 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Feb 4

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Feb 4

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service