For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अदना सा आदमी (राजेश कुमार झा)

एक फसली जमीन को
तीन फसली करने का हुनर.....
धर्म के अंकुश तले
आकुल उड़ान की कला......
अभिशप्त़ कामनाओं को
ममी बनाने का शिल्प.......
कहां जानता है
एक अदना सा आदमी ?

वह जानता है
ताप, पसीना, थकान
विषाद, उत्पीड़न
और उससे उपजी
तटस्थता
जिसको उसने नहीं चुना,

वह जानता है
टीस, चुभन, दर्द, मरण
और इन्हें समेटकर
हो जाता है एकदिन
छंदमय, मनोमय

चाहिए सहारा उसे
वृषभ कंधों,
सबल हाथों का
ताकि
वह भी हो सके
छंदमुक्त,  निर्बंध
अरुप, आकंठ

राजेश कुमार झा (मौलिक रचना)

Views: 629

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लतीफ़ ख़ान on January 17, 2013 at 10:54pm

जनाब राजेश कुमार झा जी ,,, एक अदना सा आदमी के लिए उतनी ही सशक्त रचना ,,,कोतिस:हार्दिक बधाईयाँ ,,, कोई मकसद नहीं फिर भी ज़िंदा है आदमी ,,, बस इसी इक बात पर शर्मिन्दा है आदमी ,,,,, या यूं कह लीजिये ,,,,क्या जाने किस उम्मीद पर जीता है आदमी ,,हंस हंस के ज़हरे-ज़िंदगी पीता है आदमी !! मेरे दिल के जज़्बात आप की रचना में झलकते हैं ,,,

Comment by Shanno Aggarwal on January 17, 2013 at 8:29pm

''टीस, चुभन, दर्द, मरण''....बढ़िया रचना...

Comment by राजेश 'मृदु' on January 17, 2013 at 6:21pm

आप सब का हार्दिक आभार, जब रचना लिख रहा था तो मुझे सबकुछ बड़ा बेतुका लग रहा था पर मन ने कहा आगे बढ़ तो मैं जैसा कि हमेशा करता रहा हूं, अपने मन की ही सुनी, सादर

Comment by upasna siag on January 17, 2013 at 5:12pm

बहुत दर्द भरी अभिव्यक्ति ......

Comment by ram shiromani pathak on January 16, 2013 at 5:28pm

उत्तम अति उत्तम महोदय 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on January 16, 2013 at 5:00pm

आदरणीय राजेश जी 

सादर 

शानदार प्रस्तुति 

बधाई. 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on January 16, 2013 at 4:10pm
वाह वाह आदरणीय कमाल का शब्द संयोजन 
बेहतरीन अभिव्यक्ति के लिए बहुत बहुत बधाई 
Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on January 16, 2013 at 1:26pm
सुन्दर रचना भाव और यथार्थ ठीक ही लिखा है, व्यक्ति टीस,चुभन और दर्द समेट कर 
छंदमय हो चलता बनेगा, यही हकीकत है । हार्दिक बधाई श्री राजेश कुमार झा साहब 
Comment by राजेश 'मृदु' on January 16, 2013 at 1:25pm

आप सबकी स्‍नेहपूर्ण उपस्थिति एवं प्रतिक्रिया मुझे लगातार मांजती रहती है इसी कारण हर रचना पर आपकी उपस्थिति की कामना भी रहती है और आप सबने मुझे कभी निराश भी नहीं किया । स्‍नेह कृपया यूं ही बनाए रखें,सादर

Comment by राजेश 'मृदु' on January 16, 2013 at 1:21pm

आदरणीय प्राची जी दो शब्‍द जो बहुअर्थी  रूप में प्रयुक्‍त हुए हैं वे इस प्रकार हैं :

1.   छंदमय: परम तत्‍व में मिल जाना (जो हमेशा छंदमय यानि सटीक अनुशासन में होता है)/घुटन भरे वातावरण या उसको तोड़ ना पाने की विवशता/अकुशलता 2.   छंदमुक्‍त : घुटन से मुक्ति / बंधनों से मुक्‍त हो जाना या उस कुशलता को प्राप्‍त कर लेना जिसमें जाले तोड़ने का गुण आ जाए  । अर्थात् छंदमय एक ओर जहां मुक्ति का द्योतक है वहीं पार्थिव जगत में वह घुटन एवं विवशता का भी द्योतक है एवं छंदमुक्‍त इनसे परे वह आकाश है जिसे छूने हेतु आदमी हमेशा लालायित रहता है और जिसे पाकर वह अरूप एवं निर्बंध हो जाता है । आदरणीय सौरभ जी ने इसी तथ्‍य को रेखांकित किया है ''अकुशल का विवश हो बंध कर जीना और कौशल्य का उन्मुक्त और निर्बंध जीना''  । सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service