For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गुण (प्रेरक प्रसंग)

एक गावं में दो ब्राह्मण भाई रहते थे ! छोटे भाई के चार बेटे थे जोकि एक से बढ़कर एक नालायक और महामूर्ख थे ! जबकि बड़े भाई का एक ही बेटा था जो सर्वगुण संपन्न और प्रसिद्ध कथा वाचक भी था l एक बार वह कथा वाचक कहीं कथा संपन्न करके आया जहाँ से उसे बहुत सारा धन और उपहार प्राप्त हुए ! ये देख कर छोटे भाई के नालायक बेटों ने सोचा कि क्यों ना हम भी कथा वाचक बन जाएँ ! उन्होंने अपने पिता से इस बाबत बात की तो उनके पिता ने उन्हें मना किया क्योंकि उसे अपने पुत्रों की औकात का भली भांति ज्ञान था ! लेकिन चारों भाई अपनी ज़िद पर अड़ गए और एक दिन किसी गाँव के मंदिर में कथा वाचने के लिए जा पहुंचे ! गाँव वालो ने चार ब्राह्मणों को देखा तो गाँव के मुखिया से आज्ञा लेकर कथा वाचन का कार्य प्रारंभ करवा दिया ! अब ज्ञान के नाम पर तो वे चारों शून्य थे ही तो उन्होंने कथा कुछ यूँ प्रारंभ की :

पहला बोला "राजा पूछेंगे तो क्या बोलूँगा"
दूसरा बोला "जो तेरी गति ओ मेरी गति "
तीसरा बोला " ये चतुराई कताक दिन चले "
चौथा बोला " जताक दिन चले तताक दिन चले "

उनको ना तो कथा कहने का न ज्ञान था न ही शास्त्रों की जानकारी अत: उपरोक्त वाक्यों को बोलते बोलते उन्होंने कई दिन बिता दिए ! यह सब देखकर गाँव का मुखिया बहुत नाराज़ हुआ और उसने अपने आदमियों से कहा कि ये पोंगा पंडित हमें मूर्ख बना रहे हैं इसलिए इन्हें पीट पीट कर गाँव से बाहर खदेड़ दिया जाए !

ये बात उस गाँव का एक वृद्ध नाई भी सुन रहा था ! उसने मुखिया से कहा कि ये चारों महापण्डित मालूम होते हैं, शायाद इसने गूढ़ ज्ञान की बातें हम गावं वालो की समझ में नहीं आ रही हैं ! इसलिए इन्हें अपमानित करने की बजाये समुचित सामान और दान दक्षिणा देकर बिदा किया जाए ! मुखिया ने नाई से कहा अगर वे तुम्हारी दृष्टि में महापण्डित हैं तो इनकी बातो का अर्थ तुम ही समझाओ l

तब उस चालाक नाई ने कहा कि पहला पंडित जो बोल रहा हैं "राजा पूछेंगे तो क्या बोलूँगा" इसका अर्थ हैं - सुमंत जी जब राम जी को अयोध्या वापिस चलने का अनुरोध करने लगे और राम जी ने वापिस जाने से इनकार कर दिया तब सुमंत ने राम जी से पुछा कि यदि महाराज दसरथ पूछेंगे तो मैं क्या जवाब दूंगा ? यह सुनकर मुखिया जी खुश हुए !

मुखिया ने आगे पूछा दूसरा पंडित जो बोल रहा हैं "जो तेरी गति ओ मेरी गति " इसका क्या अर्थ है ! तो नाई ने उत्तर दिया कि जब सुग्रीव जी विभीषण से मिले तो उनसे बोले जैसी तुम्हारी गति वैसी ही मेरी भी है, तुम भी भाई के मरने के बाद राजा बने और मै भी !

मुखिया ने कहा अब जो तीसरे और चौथा पंडित की बातो का अर्थ भी बता दो ! नाई ने कहा कि ये दोनों ही रावण-मंदोदरी से संवाद का हिस्सा है ! "ये चतुराई कताक दिन चले " का तात्पर्य है जब मंदोदरी ने रावण से पूछा कि सीता को आपने जो यहाँ बंदी बना कर रखा है ये कब तक चलेगा ! और "जताक दिन चले तताक दिन चले" के सन्दर्भ में नाई ने कहा कि मंदोदरी के प्रश्न के उत्तर में यह रावण का उत्तर था कि "जब तक चलेगा तब तक चलेगा !"

ये बात मुखिया और गावं वालो को भी भा गई और उन्होंने उन चारों को बहुत सारा धन और उपहार देकर सम्मानपूर्वक गाँव से विदा किया ! जब वे चारों तथाकथित कथावाचक भाई गाँव से जा रहे थे तो नाई उनके पास आया और बोला कि हर जगह मुझ जैसा मूर्ख तुम सबको बचाने के लिए नही मिलेगा ! अत: आज से तौबा करें कि भविष्य में बिना सीखे कथा वाचन का काम कभी नहीं करोगे ! किसी ने सच ही कहा है कि व्यक्ति जाति से नहीं बल्कि अपने गुणों से बड़ा और महान बनता है !

Views: 703

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
21 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service