For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: मेरी डायरी के पन्ने- ३८ (मेरी पत्नी)

(अंग्रेज़ी की डायरी से हिन्दी में अनूदित)

---------------------------------------------------

मेरी पत्नी,

 

प्रेम सदैव हमारे अंदर है, अपनी गहराई में, बाहर नहीं. ‘मैं’ द्वारा इस तथ्य को आत्मसात कर लिए जाने  तक कि यह ‘मैं’ स्वयं भी इस आतंरिक प्रेम से बाह्य है, यह प्रेम अपने से बाहर नाना रूपों में अभिव्यक्ति की खोज में प्रयत्नशील बना रहता है. जब ‘मैं’ द्रवीभूत और अनन्य हो जाता है, इसके साथ ही वो सब कुछ जो इस ‘मैं’ से बाहर परिलक्षित है. तब प्यार के अतिरिक्त कुछ भी शेष नहीं रहता, यह ‘मैं’ भी नहीं. जब तक यह चरितार्थ नहीं हो जाता, प्रेम तब तक आत्यंतिक रूप से प्रेम नहीं होता, वरण उसका एक प्रछन्न बिम्ब मात्र होता है.  

 

जीवन है क्यूंकि प्रेम रूपी पहेली भी है. अतएव हम किसी का मूल्यांकन न करें. कुछ भी सम्पूर्णतया अच्छा या बुरा नहीं है; अथवा यूँ कहें कि जीवन रूपी संक्रमण में कुछ भी अपनी विशुद्धतम तात्विकता में नहीं है. जीवन एक बीज है जो प्रतिदिन हम सबों के अंदर कुसुमित हो रहा है और उसी अनुपात में हमसे निभृत (छुपा) भी बना रहता है. यह प्रस्फुटन चरात्मक अंशों में सुख और दुःख, सफलता और विफलता, एवं हर्ष और विषाद के एक अनुभवजन्य एवं अनुभव परक प्रहसन (नाटक) जैसा है जिसे हम जीवन कहते हैं.

 

हम प्रार्थना करें कि हम सभी एक न एक दिन उस मौलिक एवं प्रागैतिहासिक अवस्था को वापस प्राप्त हों जहाँ से अब तक हमने इक लंबी यात्रा तय कर ली है!  

 

© राज़ नवादवी

भोपाल, अर्धरात्रि ०२.०९, बुधवार १९/०९/२०१२      

Views: 304

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on September 19, 2012 at 11:31pm

आदरणीया राजेश जी, अपने गहरे आतंरिक स्पंदनों को हिन्दी में लिखने का मज़ा भी अलग है. हिन्दी ही मेरी मातृभाषा रही जिसके साथ साथ बड़ा हुआ. अपनी गहरी अकायिक अनुभूतियों को इस कारण मेरे लिए हिन्दी में व्यक्त कर पाना ज़्यादा स्वाभाविक भी है. 

आपको रचना पसंद आयी, इसके किए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 19, 2012 at 6:52pm

जीवन एक बीज है जो प्रतिदिन हम सबों के अंदर कुसुमित हो रहा है और उसी अनुपात में हमसे निभृत (छुपा) भी बना रहता है. यह प्रस्फुटन चरात्मक अंशों में सुख और दुःख, सफलता और विफलता, एवं हर्ष और विषाद के एक अनुभवजन्य एवं अनुभव परक प्रहसन (नाटक) जैसा है जिसे हम जीवन कहते हैं.---बहुत गहन प्रस्तुति जीवन के प्रति अध्यात्मिकता को दर्शाती हुई आपकी ये रचना एक दम अलग लगी उर्दू जबान से एक दम शुद्ध हिंदी अच्छा लगा पढ़ के 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service