For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चल चंदा उस ओर,
जहां नहाती प्रिया सुन्दरी थामें आंचल कोर ।

 
स्वच्छ चांदनी छटा दिखाना,
भूलूं यदि तो राह दिखाना।
विस्मृत हो जाये तन सुध तो,
देना तन झकझोर.........................।

 
मस्त बसंती हवा बहाना,
उसको प्रिय का पता बताना।
हवा तनिक भूले पथ जो,
कर देना उस ओर........................।

 
देख निशा गहराती जाती,
बुझती लौ घटती रे बाती।
लौ तनिक तेज करना,
भरना सुखद अजोर....................।

 
सनी नीर से लता माधवी,
यौवन पूर्ण प्रिया साधवी।
उसके बाल-व्यूह में उलझा,
अभिमन्यु-नयन किशोर............।

Views: 911

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 24, 2012 at 10:50am

//क्या गीत की मध्य पंक्तियों में भी मात्राओं का ध्यान रखना पड़ता है?//

निर्भर करता है कि आप किस तरह का गीत लिखने लगे हैं? यदि संगीतकार (रों) द्वार दिये गये नोट्स या मीटर पर किसी विषय विशेष पर गीत लिख रहे हों तो गीत की मात्राएँ उन नोट्स या दिये गये मीटर के हिसाब से गीत लिखा जाता है. जैसे फ़िल्मों में लिखा गये कई-कई बहुचर्चित गीत.

यदि आप शास्त्रीय गीत या नवगीत लिख रहे हैं तो फिर आप भले मात्राएँ अपने हिसाब से तय कर लें, लेकिन उन्हें मुखड़े से लेकर अंतरे तक निभना तो होगा ही.

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 24, 2012 at 10:21am

हो सकता है मात्राओं के मिलान न होने की वजह से ही अटकाव आ रहा हो
लेकिन इस शानदार रचना के लिए आपको बहुत बहुत बधाई हो


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 24, 2012 at 10:05am

विन्ध्येश्वरी  जी बहुत ही प्यारा गीत लिखा है एक-एक शब्द दिल को झंकृत करता हुआ आगे बढ़ता है मुझे बहुत ही पसंद आया |

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on July 24, 2012 at 9:45am
आदरणीय आशीष जी सादर नमन!
उत्साहबर्द्धन हेतु हार्दिक आभार।
Comment by आशीष यादव on July 24, 2012 at 9:42am

आदरणीय जी, यदि काव्यात्मक दृष्टि से देखा जाय तो भी ये रचना सही है। मेरे खयाल से काव्य एवँ गीत मे विभेद नही करना चाहिये। और यदि हम विभेद नही करते हैं तो ये आपका काव्य स्वस्थ माना जायेगा।
यदि धुन पर गेयता देखी जाय तो त्रुटिपूर्ण नही लगता। क्योंकि आपने समान जगह समान मात्रायें लिखी हैं।
आदरणीय गुरुवरों की राय उचित समझूँगा। विस्तारित समझायें तो ज्ञान में वृद्धि हो सके।
सादर।

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on July 24, 2012 at 4:50am
आदरणीय गुरुजन द्वय निश्चित रूप से मेरे पास इस विषय का ज्ञान नहीं था।मैं तो बस यही समझता था कि पंक्ति जोड़ लेना ही काव्य है गीत है,आप दोनों ने मेरे ज्ञान का समबर्द्धन और क्षतिपूर्तनकर भक्त पर कृपा किया है।भक्त कृतकृत्य है,उपकृत है।
मैं जल्दी ही इसे दूर करता हूं।एक और प्रश्न-
क्या गीत की मध्य पंक्तियों में भी मात्राओं का ध्यान रखना पड़ता है?

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 24, 2012 at 12:30am

विंध्येश्वरीभाई,  आप द्वारा अभिव्यक्त दोनों विन्दु कमसेकम आपसे अपेक्षित नहीं थे. भाई, आप तो मात्रिक छंद रचते हैं. फिर मेरे इस कहे को कि,  आप पंक्तियों की मात्राओं को इतनी स्वतंत्रता क्यों दे बैठे   को कैसे नहीं समझ पाये कि मैं कहाँ इंगित कर रहा हूँ?

आपही बतायें, क्या मुखड़े की आधार पंक्ति की कुल मात्राओं का रचना की अंतराओं की आधार-पंक्ति में निर्वहन हुआ है ?

Comment by विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी on July 24, 2012 at 12:15am
आदरणीय गुरुवर! सादर चरण स्पर्श
गीत की सराहना हेतु अभिनन्दन एवं धन्यवाद।
एक अज्ञानी बालक के हाथों में पड़कर ज्यों ठीक से ठीक वस्तु भी कबाड़ बन जाती है,वही दशा मेरे द्वारा रचित गीत की है।
किन्तु इसका दो ही निदान है-
1-समय के साथ बच्चे के समझ बढ़ने की प्रतीक्षा किया जाये?
2-उसे उचित प्रबोध दिया जाये।

प्रस्तुत गीत को सुशिल्पबद्ध कैसे किया जा सकता है?आदरणीय गुरुप्रवर श्री सौरभ जी से सादर अपेक्षित है।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 23, 2012 at 11:30pm

भाई विंध्येश्वरीजी,  सबसे पहले इस शास्त्रीय गीत के लिये मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें.  सनातन किन्तु अत्यंत ही कोमल भाव आपने उकेरे हैं. पंक्ति-पंक्ति लालित्य पूर्ण तथा सहज ही मोहक है. बहुत सुन्दर.  बहुत खूब !

किन्तु, इतनी सुगढ़ भाव दशा को आपने समृद्ध शिल्प नहीं दिया. प्रस्तुत कविता की पंक्तियों में ढल कर जो भाव दशा किसी पाठक के हृदय प्रांतर के कोने-कोने को समृद्ध कर सकती थी, वह लसर कर रह गयी है. आप पंक्तियों की मात्राओं को इतनी स्वतंत्रता क्यों दे बैठे, भाईजी ?

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service