For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

                  -नसीब-

कहते हैं,नसीब से जो होता है,वो बहुत अच्छा होता है,
नसीब से ही मिलना और नसीब से ही कोई जुदा होता है,
बिछड जाते है अपने दिल के टुकड़े भी कभी-कभी.. 
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll

नसीब के भरोसे न कभी हाथ पे हाथ धर बैठना यारो,
न होना परेशां जो न मिल पाये मेहनत का फल यारो,
इंसान की मेहनत के आगे दुनिया का सर भी झुका होता हैं,
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll

क्यूँ रोता है,खुद को बेबस समझ नाहक यूँ जार-जार,
चल पोंछ आँसू लड़ जा अपनी किस्मत से बार-बार,
मुट्ठी भर मुश्किलों में ही बस क्यूँ हताश होता हैं l
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll

आशा की बस एक लौ ही काफी है अंधेरों के लिये,
कुछ न कुछ तो हैं इस जहान में सब के लिये,
कर तो इंतज़ार दो घड़ी सब्र का फल मीठा होता हैं,
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll —प्रवीण कुमार पर्व 

Views: 565

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by praveen on May 6, 2012 at 6:28pm

SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR जी, Arun Kumar Pandey 'Abhinav' जी,  PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA जी मेरी रचना आप लोगो को  पसंद आयी...मैं धन्य हुआ ..सादर आभार आपका..!!

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on May 6, 2012 at 12:14am

क्यूँ रोता है,खुद को बेबस समझ नाहक यूँ जार-जार,
चल पोंछ आँसू लड़ जा अपनी किस्मत से बार-बार,
मुट्ठी भर मुश्किलों में ही बस क्यूँ हताश होता हैं l
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll

आशा की बस एक लौ ही काफी है अंधेरों के लिये,
कुछ न कुछ तो हैं इस जहान में सब के लिये,
कर तो इंतज़ार दो घड़ी सब्र का फल मीठा होता हैं,

प्रवीण जी जोश जगाती रचना ...सुन्दर सन्देश ..सच में सब्र का फल मीठा ही होता  है .आप का सब्र से लिखना हम सब को मिठास दे गया .... शुभ कामनाएं ..जय श्री राधे -भ्रमर ५ 

Comment by Abhinav Arun on May 5, 2012 at 8:03pm

सुन्दर सकारात्मक भावों की इस रचना के लिए भी श्री प्रवीण जी को हार्दिक बधाई !!

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 5, 2012 at 1:12pm

नसीब के भरोसे न कभी हाथ पे हाथ धर बैठना यारो,
न होना परेशां जो न मिल पाये मेहनत का फल यारो,
इंसान की मेहनत के आगे दुनिया का सर भी झुका होता हैं,
देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं ll

बहुत सुन्दर ,प्रेरणा दायक   रचना बधाई.

Comment by praveen on May 4, 2012 at 11:44pm

 Saurabh Pandey जी सादर आभार !! :)

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 4, 2012 at 11:32pm

इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें प्रवीण जी.

Comment by praveen on May 4, 2012 at 10:57pm

MAHIMA SHREE जी ,  Seema agrawal दीदी , rajesh kumari  जी सादर आभार आपका..कि आपने मेरे लिखे का इतना मान दिया..

Comment by MAHIMA SHREE on May 4, 2012 at 4:40pm
आशा की बस एक लौ ही काफी है अंधेरों के लिये,
कुछ न कुछ तो हैं इस जहान में सब के लिये,
प्रवीन जी, नमस्कार ..
सकरात्मक सोच और जीवन के यथार्थ से परिचय कराती रचना के लिए बधाई स्वीकार करे

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 4, 2012 at 12:53pm

पूरी  कविता आशा की किरण को साथ लेकर हौंसले बढ़ाती   हुई आगे बढती है 

और अंत में.......... आशा की बस एक लौ ही काफी है अंधेरों के लिये,     

कुछ न कुछ तो हैं इस जहान में सब के लिये,
कर तो इंतज़ार दो घड़ी सब्र का फल मीठा होता हैं,

देता है खुदा वही जो हमारे लिये अच्छा होता हैं........    ये पंक्तियाँ तो सम्पूर्ण  कविता का सार अपने में समेटे हुए हैं  ..बहुत सुन्दर . 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
5 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
23 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service