For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कांपते हाथों से
वह साफ़ करता है कांच का गोला
कालिख पोंछकर लगाता है जतन से ..
लौ टिमटिमाने लगी है ..
इस पीली झुंसी रोशनी में
उसके माथे पर लकीरें उभरती हैं
बाहर जोते खेत की तरह
समय ने कितने हल चलाये हैं माथे पर ?
पानी की टिपटिप सुनाई देती है
बादलों की नालियाँ छप्पर से बह चली हैं
बारह मासा - धूप, पानी ,सर्दी को
अपनी झिर्रियों से आने देती
काला पड़ा पुआल तिकोना मुंह बना
हँसता है
और वह काँप-काँपकर
जिन्दगी को लालटेन में जलते देखता है ..
इस रोशनी में और भी कुछ शामिल है -
कुछ तुड़े-मुड़े ख़त
उसके जाने के बाद के
विस्मृति के बोझिल अक्षर
जिन्हें वह बंचवाता था डाकिये से
आजकल वह भी नहीं आता ..l
इस लौ के सामने खोल देता है
अक्षरों के बिम्ब ..
अनपढ़ मन के रटे पाठ ..
और सुधियाँ बरस पड़ती हैं
ज्यों बैल की पीठ पर दागे कोड़े l
गोले की जलन आँखों में भर गयी है
एक कलौंस -
अकेलेपन की ..
कंपकंपाती लौ ऊपर उठती है
भक होकर पछाड़ मारती है
धुंए से भरी
एक भोर -
अब उसकी आँख लग गयी है
जगाना मत !


अपर्णा भटनागर

Views: 494

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Aparna Bhatnagar on September 20, 2010 at 6:02am
नूतन आप senior ही हैं ..:)) आपका स्वागत ... आप केवल अपर्णा कहें , अच्छा लगेगा l
Comment by Dr Nutan on September 20, 2010 at 12:11am
bahut sundar likha hai Aparna ji.. swagat aapka.. yaha par mai senior hoon.. :))
Comment by Aparna Bhatnagar on September 18, 2010 at 10:47pm
संजीव सर , आपका लिखा बराबर शब्दकार पर पढ़ते रहते हैं और प्रेरणा भी मिली है. आपको रचना पसंद आई इससे ये संतुष्टि हुई कि लेखन का क.ख.ग. समझ आने लगा है. इन बिम्बों को लेकर अक्सर ये बहस भी हुई है कि हम अपनी कविता को दुरूह बना देते हैं किन्तु हमें ऐसा नहीं लगा ; हाँ, यदा कदा नए प्रयोग करने का प्रयास रहता है जिसे पाठक वर्ग स्वीकार नहीं कर पाता.
@रवि सर , शुक्रिया ! आपने कविता को पढ़ा ...
आज एक नयी कविता पोस्ट की है , उम्मीद है जटिलता के बाद भी कविता आपको पसंद आएगी l
Comment by Rash Bihari Ravi on September 18, 2010 at 8:24pm
sandar bahut badhia
Comment by sanjiv verma 'salil' on September 18, 2010 at 8:01pm
सशक्त यथार्थवादी विचारप्रधान रचना के बिम्ब और प्रतीक मन को छू गए. बधाई. अगली रचनाओं की प्रतीक्षा है.
Comment by Aparna Bhatnagar on September 18, 2010 at 7:58pm
आप सभी का अभिनन्दन ...और आभार!
Comment by alka tiwari on September 18, 2010 at 4:35pm
bahut hi barik chijon ko prakash me lati hai aapki kavita.
jahan na pahunce ravi ,wahan pahunce kavi.
bahoot khoob.
Comment by आशीष यादव on September 17, 2010 at 11:19pm
gareebo ki zindagi ko bahut hi shaandar dandh se prastut kiya hai aapne. sundar abhiwyakti.

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 17, 2010 at 10:23pm
यह रचना पढ़ने के बाद सोना मुश्किल है आप जगाने की बात करती है , बहुत ही खुबसूरत कृति, आप ने उस पल को छू लिया है जो गरीबो की जिन्दगी में अक्सर आते है, शानदार अभिव्यक्ति पर मैं वाह वाह ही कह सकता हूँ |
Comment by Admin on September 17, 2010 at 9:47pm
आदरणीया अपर्णा भटनागर जी,
प्रणाम,
सर्वप्रथम तो मैं ओपन बुक्स ऑनलाइन के मंच पर आपके पहले ब्लॉग का ह्रदय से स्वागत करता हूँ , आप की निगाह वहाँ पहुची है जहाँ साधारतः लोगो की नजरे नहीं पहुच पाती, बहुत ही खुबसूरत रचना, एक गरीब ग्रामीण की व्यथा को दिखाती यह रचना वाकई बहुत ही उम्द्दा और सार्थक है , इस बेहतरीन अभिव्यक्ति के लिये बधाई स्वीकार करे, उम्मीद है कि आगे भी आप की रचनायें और अन्य रचनाओं तथा चर्चा परिचर्चा पर आपके विचार देखने को मिलती रहेगी |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
55 minutes ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
58 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
2 hours ago
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
5 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
6 hours ago
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
6 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
6 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
6 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
6 hours ago
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"प्यादा एक बिम्ब है जो समाज के दरकिनार लोगों का रूप है। जिसके बिना कोई भी सत्ता न कायम हो सकती है न…"
6 hours ago
आशीष यादव commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश जी नमस्कार । बढ़िया छंद रचा गया है।  हार्दिक बधाई।"
7 hours ago
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय सुशील जी, जीवन के यथार्थ को दिखाते दोहे बेहतरीन बने हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
7 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service