For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चिड़ियों के चहक में आज कोलाहल था शोर था

उत्तर के पुरे आसमान में काले बादल का ज़ोर था

पेड़ अभी तक शांत खड़े थे धूल की ना कोई रैली थी

सूरज अब तक ढला नहीं था ना तो अंधियारी फैली थी

हवा थमी फिर सूरज चमका गर्मी थोड़ी और बढ़ी

काले बादलों की एक टोली आसमान में और चढ़ी

एक तरफ थे काले बादल एक तरफ उजियरा था

भी कहीं पर चमकी बिजली बारिश का इशारा था

बच्चे छत पर खड़े हुए थे बारिश की अभिलाषा में

बादल भी कुछ बता रहे थे टेढ़ी मेढ़ी भाषा में

भी हवाएं तेज़ हो गयी धूल को अपने साथ लिए

बच्चे छत से दौरे घर तक कपडे सारे साथ लिए

बस कुछ क्षण के लिए यहां पर मौसम बड़ा सुहाना था

किसे पता था अभी यहां पर चक्रवात को आना था

काले-काले बादल ने फिर आसमान को घेर लिया

धूल भरी हवाओं ने कुछ बिन कहे जंग सा छेड़ दिया

बिजली कड़की आंधी आयी पानी की बौछारें भी

बह गए सारे किट पतंगे भर गए सारे नाले भी

पेड़ पर रहने वाले सारे पक्षियों ने हाहाकार किया

खिड़की और दरवाज़ों ने मिलकर खुदको तैयार किया

छत उड़ गयी कही किसी की बिजली के कहीं तार गिरे

पेड़ टूटकर गिरे कहीं पर प्राणी कई हजार मरे

छोटे छोटे चिडियों के घोंसले भी थे बिखर गए

बरगद के भी पेड़ कही पर पूरी तरह थे उखड गए

बिजली गिरी फिर एक मकान में दो लोगों को निगल गयी

लोहे की एक छड़ी परी थी मोम के जैसे पिघल गयी

फसले पूरी खाक हो गयी यहाँ-वहाँ सब बिखर गयी

पुरे खेत की मिटटी तक भी जहाँ-तहाँ थी पसर गयी

देख कर ऐसे महा भयंकर चक्रवात के रूप को

खड़े हुए सब हाथ को जोड़े प्रकृति के स्वरुप को

बहुत ज्ञान है पास हमारे अपने दंभ हजार है

पर प्रकृति की क्रोध के आगे मनुष्य बड़ा लाचार है

"मौलिक व अप्रकाशित" 

अमन सिन्हा 

Views: 252

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 18, 2022 at 9:06pm

आदरणीय अमन सिन्हा जी, आपकी रचनाओं पर संभवतः पहली बार मैं टिप्पणी कर रहा हूँ. 

आँधी शीर्षक के हवाले से आपने वास्तविक शब्द-चित्रण किया है. आपका अभ्यास आपकी रचनाओं को और निखारेगा, इसमें संदेह नहीं. 

अलबत्ता, व्याकरण तथा शब्दों के हिज्जै के प्रति सजग रहें. यथा, चहक स्त्रीलिंग होने से ’चिडियों की चहक’ होगा. या पूरे शुद्ध रूप है न कि पुरे. हिज्जै का शुद्ध प्रयोग गेयता के लिए अत्यंत आवश्यक है. 

आगे, पंक्तियों के विन्यास पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है. आप खुल कर सतत अभ्यास करें. प्रस्तुतियाँ निखरती जाएँगी. 

शुभ-शुभ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
18 minutes ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
8 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
yesterday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service