For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सभी साहित्य प्रेमियों को सादर वन्दे !

 

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "ओबीओ लाईव महा उत्सव" का आयोजन होता है, उसी क्रम में प्रस्तुत है :

 

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १३

इस बार महा उत्सव का विषय है "मौसम  "  


आयोजन की अवधि :- मंगलवार ८ नवम्बर २०११  से गुरूवार १० नवम्बर २०११  तक


महा उत्सव के लिए दिए गए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है | उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: 


  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

 

 अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन से जुड़े सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक १३ जो कि तीन दिनों तक चलेगा उसमे एक सदस्य आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ   ही प्रस्तुत कर सकेंगे | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध और गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकेगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा और जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो ८ नवम्बर लगते ही खोल दिया जायेगा )


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |


मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 16191

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मौसम
सर्द हो गया
रूठे क्यों...?

हौसले
मत गिराओ
आ जाओ ...!

सर्दी में
इत्ता गरम
शाबास

प्रवाही
स्नेह का वेग
मनो में

सृज दो 
अपार प्यार
जग में

मौसम
हो महापर्व
प्यार का
 

//मौसम
सर्द हो गया
रूठे क्यों...?//


ओए होए होए - सर्द मौसम में कोई रूठ जाए तो यही तो निकलेगा दिल से ! वाह !


//हौसले
मत गिराओ
आ जाओ ...!//

 

११ शब्दों में कहानी कह दी आदरणीय डॉ त्रिपाठी जी - वाह वाह वाह !

 

//सर्दी में
इत्ता गरम
शाबास //

 

वाह वाह - बहुत खूब  !


//प्रवाही
स्नेह का वेग
मनो में //

 

क्या कमाल का प्रवाह है - वाह !

 

//सृज दो 
अपार प्यार
जग में //

 

सुंदर संदेश !

 

//मौसम
हो महापर्व
प्यार का//

 

आमीन, सुम्मामीन ! श्री गणेश बागी द्वारा अन्वेषित दुनिया कि सब से छोटी त्रिपदी कविता एकादशी के माद्यम से कही इन सुंदर और सारगर्भित काव्य-कृतियों के लिए आपको दिल से बधाई आदरणीय डॉ त्रिपाठी जी !  


''मौसम 
सर्द हो गया 
रूठे क्यों...?''

 

मुख़्तसर सी बात है...हेमंत दा की याद आ गई त्रिपाठी जी, बहुत सुंदर..

वाह क्या गज़ब की समीक्षा है!

आदरणीय डॉ. त्रिपाठी, आपकी रचनाओं को पढना एक सुखद अनुभव रहा है हमेशा से ही...एकादशी की नव विधा में कही गयी कहानियाँ पढता ही चला गया...बहुत सुन्दर भाव पिरोये हैं. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

मौसम
सर्द हो गया
रूठे क्यों...?

अहाहा ! ना रूठोऽऽऽऽ.. 

हौसले
मत गिराओ
आ जाओ ...!

आ भी जाओ.. . दिल की आवाज़ भी सुन !!


सर्दी में
इत्ता गरम
शाबास

ग़ज़ब !!!!!!!  

 

प्रवाही
स्नेह का वेग
मनो में

आलोड़न को मिले प्रवाह.. स्नेह उछाह. ..! बहुत-बहुत-बहुत खूबसूरत !

 

सृज दो 
अपार प्यार
जग में

बृजेशभाई, आज आपकी पंक्तियों में प्रवेग देख रहा हूँ. अपार प्यार को सृजने के प्रयोग मात्र पर मेरी सादर बधाइयाँ. 

 

मौसम
हो महापर्व
प्यार का

आमीन ! ईश्वर करे.. .

आदरणीय, आज मैं आपकी पंक्तियों के धार-संवेग पर चकित हूँ.  आप यूँहीं कहते रहें और मैं सदा चकित होता रहूँ. 

पुनश्च सादर बधाई

 

आदरणीय भाई योगराज जी,आभारी हूँ मैं आपकी सुन्दर प्रतिक्रियाओं का और भाई सौरभ जी ने तो मुझे अपने स्नेह से अपना मुरीद बना लिया है ....भाई धर्म जी भाई सतीश जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया एकादशी पसंद करने के लिए ...सभी का आभारी हूँ  

आपका बहुत बहुत आभार

वाह क्या गज़ब की समीक्षा है!

अभिनव ........... नमन आदरणीय त्रिपाठीजी

एकदम नया अंदाज...

सुन्दर सुन्दर  एकादाशियाँ...

आद डा साहब...सादर बधाई स्वीकारें....

सुन्दर टिपण्णी.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"बुझा दीप आँधी हमें मत डरा तू नहीं एक भी अब तमस की सुनेंगे"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर विस्तृत और मार्गदर्शक टिप्पणी के लिए आभार // कहो आँधियों…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"कुंडलिया  उजाला गया फैल है,देश में चहुँ ओर अंधे सभी मिलजुल के,खूब मचाएं शोर खूब मचाएं शोर,…"
9 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। सादर।"
22 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी आपने प्रदत्त विषय पर बहुत बढ़िया गजल कही है। गजल के प्रत्येक शेर पर हार्दिक…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"गजल**किसी दीप का मन अगर हम गुनेंगेअँधेरों    को   हरने  उजाला …"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"आ. भाई भिथिलेश जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर उत्तम रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"दीपोत्सव क्या निश्चित है हार सदा निर्बोध तमस की? दीप जलाकर जीत ज्ञान की हो जाएगी? क्या इतने भर से…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"धन्यवाद आदरणीय "
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"ओबीओ लाइव महा उत्सव अंक 179 में स्वागत है।"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-179
"स्वागतम"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service