For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १८(Now closed with 1542 replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १८ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १७  कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १७  विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १८    

.
विषय - "सपने"

  आयोजन की अवधि- ७ अप्रैल २०१२ शनिवार से ९ अप्रैल  २०१२ सोमवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपने अपने सपनो को हकीकत का रूप. बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- 18  में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शनिवार ७ अप्रैल लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 26003

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

सादर आभार आदरणीय सुरिंदर रत्ती जी.

काटें फसलें आशा वाली
जो रूहों से बोते सपने

पकी फसल तैयार  हो गयी

आओ मिलकर काटें सपने!
 

प्रभाकर देख तेरे आंगन में

ले के आये खुशी तेरे अपने!

आदरणीय योगराजभाईसाहब, सादर प्रणाम. 

आज हम अपनी महफ़िल में फिर से वापस आये हैं.  क्षमा.. क्षमा, कि, नदारद था. किन्तु, सपनों भरी यात्रा के बाद लौट आया हूँ, भाईजी. 

ऋषिकेश से भी उत्तर की उत्तुंग पहाड़ियों के उत्कृष्ट प्रेम से तृप्त हुआ आया हूँ; निर्दोष गंगा की निर्बंध अल्हड़ तरंगों ने अदबदा के कई-कई दफ़े बोसे लिये हैं, उन पुलकन भरी छुअन से ऊर्जस्वी हुआ आया हूँ;  गर्वीली शिलाओं से उन्मुक्त झिहरती बुँदियों से पोर-पोर रसयुक्त हुआ मन संतृप्त है, भाई जी ! इसे ही तो ’भर आना’ कहते हैं !!

 

देख रहा हूँ,  पिछले दो दिनों से महा-उत्सव को ’सपनों’ ने ज़िन्दग़ी दे रखी है. इस ज़िन्दा चहल-पहल को मेरा सादर नमस्कार.

 

इस महा-उत्सव का प्रारम्भ ही जबर्दस्त हुआ है. आपकी इस ग़ज़ल पर मैं अब क्या कहूँ ? हर शै को आपने आवाज़ बख़्शी है, हुज़ूर.  सपनों को उनकी कुनमुनाहट पर ले अंगड़ाई जागे सपने   कह कर पुचकारा है तो उनको खूँ के आँसूओं   के लिये ढंग-से कोसा भी है. हम सभी पाठक वाकई उम्मीदों की फसलें काट रहे हैं, भाई साहब, जिस करीने से आपने सपनों को हमारी रूहों में बोया है.

सादर

स्वागतम, सुस्वागतम आदरणीय सौरभ भाई जी. हालाकि सभी साथी पिछले दो दिनों से लगातार सपनो के मैदान में डटे हुए हैं मगर आपकी कमी बड़ी शिद्दत से महसूस की जा रही थी. वो कहते हैं न कि "तुम आ गए हो - नूर आ गया है......" आपने मेरी अदना सी कोशिश को मान बख्शा, मैं तह-ए-दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूँ.

 

सादर भाई साहब..

सभी प्रतिभागियों के भाव-शब्दों से गुजर लूँ फिर हम संगत में आते हैं.

आदरणीय सौरभ बड़े भईया... ऐसे खुबसूरत शब्दों में आपने अपनी यात्रा को पिरोया है... सचमुच तीन पंक्तियों में ही उत्तराखंड की गगनचुम्बी हरी भरी पहाड़ियां... उनके कंधों पर बैठे बादल के टुकड़े... नीचे हिलोर मारती पतित पावनी  गंगा और अलखनंदा की लहरे एकदम जीवंत होकर आँखों के सम्मुख प्रस्तुत हो आईं... रोक नहीं पा रहा अपने को यह  विनम्र निवेदन करने से कि संभव हो तो अपनी खुबसूरत यात्रा संस्मरण की एक विस्तृत पोस्ट लिख कर उस अपूर्व आनंद में सहभागी होने का सौभाग्य अवश्य प्रदान करें...

सादर नमन.

अन्यतम भाई संजयजी,  एक सहज-असहज प्रयास अवश्य करूँगा. देखता हूँ कुछ चित्र भी साझा हो जायँ. दो-तीन अलग-अलग कैमरों में होने कारण उन्हें संकलित कर लेना अभी की प्राथमिकता है ..  :-))))


आदरणीय सौरभ जी, आपके द्वारा ली गयी तस्वीरों का इंतज़ार रहेगा

आदरणीयधरम भाईजी,  आपको अधिक प्रतीक्षित नहीं रखूँगा.  इंशाअल्लाह !


आदरणीय सौरभ जी, आपके आने से एक शीतल फुहार लौट आई है इस मंच पर...हार्दिक स्वागत है आपका.

आदरणीत धरम भाई, यह आपकी उदारता और सदाशयता है.  मैं भी इस क्रुशियल मोमेंट में इस मंच से दूर रहकर बहुत कुछ खोता रहा. लेकिन मोबाइल तक का सिग्नल नहीं था, सर.

भाई योगराज जी -
खूँ के आँसू देते सपने होते हैं जो झूठे सपने  - एक दम सत्य कहा आपने मनमोहक रचना के लिये बधाई स्वीकार करें सुरिन्दर रत्ती - मुंबई .

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
3 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
8 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
15 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service