For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

क्यूँ आज फिर घेर रहे,सन्नाटे मुझे?
क्यूँ उठ रहे बवंडर,यादों के?
क्यूँ ले रहे गिरफ़्त में अपनी?
जिनसे दूर बहुत,निकल आई हूँ मैं,
जिन्हें दबा चुकी ,बहुत गहरा
अरमानों के कब्रिस्तान में,
क्यूँ जकड़ रहे फिर आज?
मानो कि यकीन हूँ ज़िंदा।
हूँ महज़ इक बुत,चलता-फिरता।
बेजान बेज़ार सी ज़िन्दगी हलचल से दूर,
ढो रही हूँ बोझ,जिस्म का,
चुका रही हूँ कर्ज,साँसों का।
क्यूँ दिखाता है खुदा ख्वाब?
कभी जो पूरे हो नही सकते ,
क्यूँ देता है फलने-फूलने,
फिर सूख कर मुर्झाने?
क्यूँ कर देता है इस कदर बेकरार
किसी एक की ख़ातिर,
जिसे खोना ही लिखा था,
तक़दीर में हमारी ?
टूटे हुए ख्वाबों की किरचें
चुभती हैं गहरे इतने
यादों का नश्तर
हर लम्हा मारता है,मौत हज़ार ,
हो चला है दर्द बर्दाश्त से बाहर।
जी चाहता है दे दूँ जान,
दीवारों से सर टकराकर।

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 687

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 7, 2015 at 9:59pm

जो कुछ यह रचना पढ़ रही है, आदरणीया ज्योत्सनाजी वह बड़ा ही भयावह है. क्लिष्ट संवेदना शाब्दिक हुई है.

एक बात मुझे आजतक समझ नहीं आयी, ’क्यों’ को क्यों ’क्यूँ’ लिखना चाहिये ?   क्या इससे भावनाओं की गहनता और सान्द्र होती है ?

प्रस्तुति हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ.

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on May 7, 2015 at 9:39pm

अरे नहीं बहन , जान मत दीजिये .

वह पथ् क्या  पथिक सफलता क्या जिस पथ पर  बिखरे शूल न हों

नाविक  की   धैर्य   परीक्षा  क्या  यदि   धाराएं    प्रतिकूल न  न  हों

Comment by jyotsna Kapil on May 6, 2015 at 5:57pm
आ.मिथलेश वामनकर जी आपकी इस हौसला अफ़ज़ाइ के लिए तहे दिल से शुक्रगुज़ार हूँ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 6, 2015 at 5:14pm

दर्द की इन्तेहाँ हो गई है बयां 

खूब कविता लिखी हर्फ़ भी है रवां

पेशकश ये गज़ब की मुबारक कहें 

दिल को छू सा गया ये सुखन कारवाँ 

Comment by jyotsna Kapil on May 6, 2015 at 2:23pm
आपके सुन्दर अभिमत हेतु अंतस से आभारी हूँ आ.कृष्णा मिश्रा जी।
Comment by jyotsna Kapil on May 6, 2015 at 2:21pm
आपके उत्साह बढ़ने वाले शब्दों के लिए अत्यंत आभारी हूँ आ.श्याम नारायण वर्मा जी।मेरी त्रुटियाँ अवश्य बताएं।
Comment by jyotsna Kapil on May 6, 2015 at 2:19pm
आपके शब्दों ने मेरा उत्साह बहुत बढ़ाया है आ. डा.विजय शंकर जी।कभी-2 लिख लेती हूँ।कृपया मेरी कमियाँ अवश्य बताएं।
Comment by jyotsna Kapil on May 6, 2015 at 2:14pm
बहुत-2 आभारी हूँ आपकी आ.मनोज कुमार अहसास जी मेरा मनोबल बढ़ने हेतु।
Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on May 6, 2015 at 10:00am

सुन्दर प्रस्तुति पर बधाई आदरणीया!ज्योत्स्ना जी!

Comment by Shyam Narain Verma on May 6, 2015 at 9:47am
बहुत सुन्दर और मार्मिक प्रस्तुति,
बधाई , इस प्रस्तुति पर , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
1 hour ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
14 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
18 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service