For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

  *दोहे (प्रकृति)*

 

कुदरत पूजूँ प्रथम पद,

पग - पग पर उपकार।

अस्थि चर्म की देह मम,

 पंच तत्त्व का सार।1।

 

दसों दिशाएं मन बसीं,

 करते कवि अरदास।

धरा अग्नि रवि वायु सह,

 पूजूँ जल आकास।2। 

 

पूजूँ धरती मात जो,

जीवन का आधार।

जीव अंक में खेलते,

सहती सबका भार।3।

 

 

अग्नि तत्त्व बिन बदन में,

कभी न हो व्यवहार।

खादिम को आशीष दो,

लेखन हो साकार।4।

 

जगमग हो जग सूर्य से,

अंधकार का नाश।

नमस्कार कर जोड़कर,

कण - कण तेरा वास।5।

 

पवन देव नित जीव में,

करें रक्त संचार।

नतमस्तक 'कल्याण' हैं,

श्वास बसो फनकार।6।

 

जल से चलती जिंदगी,

झुक-झुक करूँ प्रणाम,

नस - नस में यह जान बन,

बहता आठों याम।7।

 

नमन करूँ आकाश को,

बसे सर्व गुण गात।

वर्णन करूँ अनंत का,

मेरी क्या औकात।8।

 

मौलिक एवं अप्रकाशित 

सुरेश कुमार 'कल्याण' 

कैथल (हरियाणा)

Views: 31

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 5, 2025 at 2:50pm

आ. भाई सुरेश जी, सादर अभिवादन। उत्तम दोहे रचे हैं हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

DINESH KUMAR VISHWAKARMA replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"212 212 212 212 जान तक कर गया है निसार आदमीइक सुकूँ के लिए बे-क़रार आदमी मिट्टी का एक पैकर सँभाले…"
3 minutes ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"आ. लक्ष्मण जी,ग़ज़ल का मतला कमज़ोर है, बेहतर हो सकता था ...ऐसे हालात ही अब कहाँ शेष जोआदमी पर…"
1 hour ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"आ. अमीरुद्दीन अमीर साहब ...मतले की शुरुआत हू ब हू निदा साहब की ग़ज़ल के मतले की तरक़ीब के इस्तेमाल से…"
1 hour ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"धन्यवाद आदरणीय अमित जी ..क़ियामत को देवनागरी क़यामत लिखना प्रचलन में है.. और स्वीकार्य भी और इस में…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"इस धरा से  मिटाकर  बहार आदमीचाँद पर खोजता उसके तार आदमी।१।*जिन्दगी को यहाँ  ले उधार…"
4 hours ago
अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"हर तरफ़ हर कहीं सोगवार आदमी   ग़म का मारा हुआ ख़ार-ख़ार आदमी  कैसे होगा कोई ग़म-गुसार…"
5 hours ago
Euphonic Amit replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
"आदरणीय Nilesh Shevgaonkar जी आदाब  अच्छी ग़ज़ल हुई बधाई स्वीकार करें। // देखना वो बनेगा क़यामत…"
9 hours ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-177
".झूठी ख़ुशियों का है इश्तिहार आदमी अस्ल में है मगर सोगवार आदमी. . अगले पल की अगरचे ख़बर भी नहीं…"
9 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . विरह शृंगार

दोहा सप्तक. . . . विरह शृंगारदृगजल से लोचन भरे, व्यथित हृदय उद्गार ।बाट जोहते दिन कटा, रैन लगे …See More
17 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 165 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह बहुत सुन्दर, चित्र जीवंत हो गया..हार्दिक बधाई आदरणीय अशोक जी"
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 165 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिये हार्दिक आभार "
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 165 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, सत्य कहा है आपने जागते का स्वप्न सफलता की ओर अग्रसर करता…"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service