For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कच्ची रोटी भी  प्रेमिका की भली लगती है
बीबी अच्छी भी खिलाये तो जली लगती है |


बीबी  हँस दे  तो कलेजा ही  दहल जाता है
प्रेयसी  रूठी  हुई  भी  तो  भली  लगती है |


नये - नये  में  बहु  कितनी  भली लगती है
फिर  ससुर - सास को वो बाहुबली लगती है |


कलि  अनार की  लगती  थी ब्याह से पहले
अब मैं कीड़ा हूँ  और वो छिपकली लगती है |


फिर  चुनी  जायेगी  दीवार में पहले की तरह
ये    मोहब्बत  सदा  अनारकली  लगती  है |


इस  शहर  के सभी आशिक हैं परेशान बहुत
फिर  कहीं  तेरी  मेरी  बात  चली  लगती है |


रेल  की  बोगी  को  बैलों  से खींच कर लालू
बोले  लोकल भी  अब  गीतांजलि  लगती है |


जिंस  और  टॉप  , कटे बाल, ऊँची सैंडल में
छोरी  हमको  तो  फकत मसक्कली लगती है |


फिर  युधिष्ठिर  नजर  आया है जुआखाने में
किसी  शकुनि ने  नई  चाल  चली  लगती है |


सूर  रसखान  घनानंद  औ’  केशव  तुलसी
गोद  में कविता  इन  सबकी, पली लगती है |


एक ही तुलसी जनम लेता है इस दुनियाँ में
सबकी किस्मत में कहाँ रत्नावली लगती है |

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)

Views: 451

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 26, 2012 at 10:44pm

आदरणीय अरुण जी, सादर 

किसे याद रखूँ किसे भूल जाऊं ऐ अरुण 

मुझे तो सारी की सारी अच्छी लगती है 

Comment by Albela Khatri on June 26, 2012 at 10:41pm

हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा

कलि  अनार की  लगती  थी ब्याह से पहले
अब मैं कीड़ा हूँ  और वो छिपकली लगती है |

हा हा हा हा हा हा हा
______हो हो हो हो हो हो हो हो

___जय हो अरुण जी की

Comment by UMASHANKER MISHRA on June 26, 2012 at 10:23pm

वाह वाह अरुण भाई

गजब की हास्य गजल है

एक एक लाईन मस्ती भरे मजेदार है

सभी मसालों का सही मिश्रण

बधाई ......बधाई ...वाह


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 26, 2012 at 10:10pm

क्या कमाल की ग़ज़ल लिखी है सभी शेर  रोचक  हैं अरुण जी  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आदरणीय रिचा जी बधाई स्वीकार करें"
24 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आदरणीय मिथिलेश जी बधाई स्वीकारें"
25 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"इस ज़र्रा नवाज़ी का सहृदय शुक्रिया आदरणीय धामी सर"
30 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"इस ज़र्रा नवाज़ी का सहृदय शुक्रिया आदरणीय"
31 minutes ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आपके मंच के बेहद महान आदरणीय सदस्य सौरभ जी में ये अहं नहीं तो और क्या है_ 1  समर साहब से तीन…"
36 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति, स्नेह और उत्साहवर्धन के लिए आभार। इंगित मिसरे पर…"
59 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आ. भाई आजी तमाम जी , सुंदर गजल हुई है हार्दिक बधाई।"
1 hour ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"बेहद दिलकश ग़ज़ल ! शानदार! ढेरो दाद।"
1 hour ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"//आपको फिलहाल कोई ऐसी किताब पढ़नी चाहिए जो आपका अहं कम कर सके//  आज़ी तमाम महोदय ! इस…"
1 hour ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"//उसकी तारीफ़ में जो कुछ भी ज़ुबां मेरी कहेउसको दरिया-ए-मुहब्बत की रवानी लिखना// वाह! नयापन है इस…"
2 hours ago
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी ! अच्छी ग़ज़ल से मुशाइरा आरंभ किया आपने। बहुत बधाई! // यूँ वसीयत में तो बेटी…"
2 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"हर कहानी को कई रूप रुहानी लिखना जाविया दे कहीं हर बात नूरानी लिखना मौलवी हो या वो मुल्ला कहीं…"
3 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service