For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पानी चुराकर बिजली उत्पादन कर रहा सीएसपीएल

अमझर गांव में संचालित छत्तीसगढ़ स्टील एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा पिछले 3 वर्षो से भू-जल की चोरी कर बिजली पैदा किया जा रहा है। भू-जल दोहन की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्लांट में छापामार कर कंपनी प्रबंधन को बोर से पानी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पावर प्लांट द्वारा बोर से पानी लेकर बिजली उत्पादन किए जाने से क्षेत्र में जलसंकंट गहरा गया है। 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के ग्राम अमझर में छत्तीसगढ़ स्टील एंड पावर द्वारा 30 मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित किया गया है। पावर प्लॉट प्रबंधन द्वारा बिजली उत्पादन के लिए नदी-नाले के पानी की बजाय संयंत्र परिसर में ही भू-जल दोहन करते हुए पीएचई विभाग से एनओसी लिए बगैर कई बोर करा दिए गए। कुछ माह पूर्व इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों द्वारा राज्यपाल सहित जिला प्रशासन से की गई, जिस पर राज्यपाल ने जिला प्रशासन को शीघ्र मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने जांच के लिए चांपा एसडीएम श्रवण गुप्ता और पीएचई के एसडीओ एन आर जाटवर को नियुक्त कर दिया। जांच में मामला सही पाए जाने के 11 माह बाद भी प्रशासन द्वारा कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजतन कंपनी प्रबंधन द्वारा वर्तमान में भी भू-जल की चोरी कर बिजली उत्पादन कर रहा है। यहां बताना लाजिमी होगा कि पूर्व में हुई शिकायत की जांच के लिए नियुक्त अधिकारियों ने 15 मार्च 2010 को जांच के बाद 8 पन्ने का प्रतिवेदन अपर कलेक्टर एके तिवारी को सौंपा था। प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि सीएसपीएल में विद्युत उत्पादन 13 सितम्बर 2008 से पूर्ण रूप से आरंभ हुआ है। विद्युत उत्पादन के लिए पानी की आपूर्ति हसदेव नदी के किनारे बने इंटेकवेल के माध्यम से किए जाने की जानकारी कंपनी प्रबंधन द्वारा प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है, जबकि इंटेकवेल का निर्माण वर्ष 2009 के उत्तरार्द्ध में पूर्ण हुआ है। साथ ही कंपनी द्वारा हसदेव नदी से जल आपूर्ति का अनुबंध 3 दिसम्बर 2009 में किया गया है। प्रतिवेदन में यह भी बताया गया है कि प्लॉट परिसर में 6 इंच के 6 बोर कराए गए है, जिससे जल दोहन कर प्लॉट का संचालन किया जा रहा है, जबकि प्रशासन को गुमराह करने के लिए बोर का उपयोग प्रोजेक्ट के सिविल कार्य में किया जाना बताया गया है। फिलहाल जांच अधिकारियों की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि अमझर में संचालित छत्तीसगढ़ स्टील एण्ड पावर लिमिटेड भू-जल की चोरी कर बिजली का उत्पादन कर रहा है। प्लॉट के पास बिजली उत्पादन करने के लिए और कोई विकल्प नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन की उदासीनता से प्लॉट प्रबंधन धड़ल्ले से पानी चोरी कर बिजली उत्पादन कर रहा है। इधर सीएसपीएल द्वारा बोर से पानी लेकर बिजली उत्पादन किए जाने से क्षेत्र में जलसंकंट गहरा गया है। पावर प्लांट क्षेत्र के ग्राम अमझर, महुदा, उच्चभिट्ठी, देवलापाठ, बहेराडीह, सिवनी, फरसवानी, कुरदा, चांपा में स्थापित अधिकांश हैण्डपंप हवा उगल रहे है, जिसे बार-बार चलाने के बाद भी बाल्टी भर पानी नहीं मिल पाता है।

Views: 474

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
16 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
22 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
23 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service