For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"उलझन"
"क्या करने गया था उधर मंदिर की सीढ़ियो पर!"
"अभी साल भर पहले जो हुआ शहर में, याद नही!
"हाजी का बेटा होकर काफिर वाला काम!"
"चंद रोज पहले गुजरे अपने अब्बा के नाम का भी नही सोचा।"
"इस बार तो बीचबचाव हो गया, कोई फसाद हो जाता तो!".........
सभी हमदर्द अपनी अपनी कह चल दिये और वसीम आ खड़ा हुआ अपनी उलझन लिये अब्बु की तस्वीर के सामने।
"कैसे कहूँ अब्बा मैं इन लोगो से कि कल तक मस्जिद की अजान से मोहब्बत करने वाला आज मंदिर से आती आरती की आवाज से भी प्यार करने लगा है। अब ये कहने की हिम्मत तो मुझमें नही है अब्बु कि जिन सीढ़ियो पर मेरे चले जाने से 'अपने' और 'पराये' दोनो खफा हो रहे है, बरसो पहले उन्ही सीढ़िओ से आप ने मुझे उठाया था।"
'विरेन्दर वीर मेहता' (मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 592

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by VIRENDER VEER MEHTA on August 12, 2015 at 9:56pm
आदः प्रतिभा जी कथा पर अमूल्य प्रतिक्रिया देने और हौसला अफजाई के लिये आपका तहे दिल से शुक्रीया।
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on August 12, 2015 at 9:54pm
आदः मिथिलेश भाई जी कथा पर आपके आगमन और अपने विचार रखने के लिये मैं आपकाआभारी हूँ आपने सदा ही मेरा मार्गदर्शन और उत्साह बढाने योग्य प्रतिक्रिया देकर हौसला बनाये रखा है। मेरी ओर से आपको दिल से आभार।
Comment by pratibha pande on August 12, 2015 at 2:12pm

बहुत अच्छी लघु कथा है ,अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब ,सोचने को मजबूर करती हुई ,बधाई आपको आ० वीरेन्द्र जी


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on August 12, 2015 at 12:21pm

मानवतावादी गंभीर लघुकथा. बहुत ही मार्मिक हुई है पंचलाइन. इस सफल लघुकथा पर हार्दिक बधाई आदरणीय वीरेंदर जी 

Comment by VIRENDER VEER MEHTA on August 11, 2015 at 10:54pm
कथा पर मूल्यवान प्रतिक्रिया देकर हौसला अफजाई के लिये आपका तहे दिल से आभार आदः तेज वीर भाई जी।
Comment by TEJ VEER SINGH on August 11, 2015 at 9:43pm

आदरणीय वीर मेहता जी,हार्दिक बधाई, बहुत ही ह्रदय स्पर्शी लघुकथा हुई है!एक लावारिस को कौन से धर्म का संगीत  भाता है, यह तो उसके जन्म से जुडे संस्कार ही निर्धारित करते हैं!अब पालने वाले अपना धर्म थोपना चाहते हैं!बहुत सुंदर!पुनः बधाई!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
11 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service