For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जन्माष्टमी दोहावली

कृष्ण पक्ष की अष्टमी ,मध्यरात का काल
मथुरा में पैदा हुआ ,मोहक छवि का बाल ||

कृष्ण लला की झाँकियाँ ,करती भाव विभोर
आई जो जन्माष्टमी ,धूम मची चहुँ ओर ||

पुत्र देवकी वासु के ,पले यशोदा धाम
तारे सबकी आँख के,कृष्ण रखा था नाम ||

दोस्त सुदामा कृष्ण से ,देकर गए मिसाल
शासक,सेवक का मिलन,करता सदा कमाल ||

कृष्ण बचाने द्रौपदी ,अब तो लो अवतार
दुशासन हैं,गली गली , करते अत्याचार ||

युग पुरुष श्री कृष्ण थे कर्मयोगी महान
सारी मानव जाति को दे गए गीता ज्ञान ||

....................................................

.............मौलिक व अप्रकाशित.............

Views: 777

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 24, 2014 at 1:24pm

इस पोस्ट पर आप मेरी पहली टिप्पणी को पुनः पढ़े, आदरणीया. ध्यान से पढ़ेंं.  उसके बाद अशुद्धियों में सुधार आदि का प्रयास हम सभी को भला लगेगा. अन्यथा बार-बार एक ही गलती होती रहेगी.

क्या सुधार के बाद प्रस्तुत किये पहले दोहे में प्रद्युम्न की बात कर रही हैं ? क्योंकि वासुदेव यानि कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न ही थे.

सादर

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 1:20pm

हार्दिक आभार आदरणीय सौरभ जी ,आपकी प्रतिक्रिया मिलने के बाद मेरी लेखनी सक्षम होती है ,मैंने कुछ सुधार किया है तीनों ही दोहों में ,कृपया एक बार देख लें 

वासुदेव के पूत थे ,पले यशोदा धाम
तारे सबकी आँख के,कृष्ण रखा था नाम ||

युग पुरुष श्री कृष्ण थे, योगी एक महान
तारा मानव जाति को, दे गीता का ज्ञान ||

दोस्त सुदामा कृष्ण से ,बनते सदा मिसाल
भेदभाव सब दूर हों ,होता तभी कमाल||

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 1:08pm

आदरणीय विजय जी हार्दिक आभार 

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 1:07pm

भाई लक्ष्मण धामी जी शुक्रिया 

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 1:07pm

हार्दिक आभार लक्ष्मण सर ,आपका सुझाव उपयुक्त है | सादर.......

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 12:23pm

शुक्रिया भाई जितेंदर जी 

Comment by Sarita Bhatia on August 24, 2014 at 12:22pm

आदरणीय जवाहर जी शुक्रिया 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 22, 2014 at 12:48am

आदरणीया सरिता भाटियाजी, आपके दोहे अब संयत और प्रभावशाली होने लगे हैं. बहुत-बहुत बधाइयाँ.

परन्तु, कुछ दोहों में वैधानिक और तार्किक अशुद्धियाँ हैं.

जैेसे,

पुत्र देवकी वासु के ..  वसुदेव जोकि देवकी के पति थे के पुत्र वासुदेव थे. अतः देवकी-वासु का द्वन्द्व समास भयंकर दोष पैदा कर रहा है.

कृष्ण और सुदामा के मध्य शासक सेवक का सम्बन्ध था या हो सकता है, यह पहली दफ़ा सुन रहा हूँ. और यह आखिरी बार ही सुनना हो.

अंतिम दोहा के दोनों सम चरणों को पुनः देख लीजियेगा. पहले में शब्द-विन्यास तो दूसरे में मात्रिकता की गड़बड़ी है.

शुभेच्छाएँ.

Comment by vijay nikore on August 21, 2014 at 2:48pm

 दोहे अच्छे लगे। बधाई, आदरणीया सरिता जी।

Comment by Sarita Bhatia on August 19, 2014 at 7:10pm

कल्पना जी शुक्रिया 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
13 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service