For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कांग्रेसी नेताओं में छिड़ी आपसी जंग

छत्तीसगढ़ में संजारी बालोद उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेसी नेताओं के बीच आपसी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धनेंद्र साहू पर वार करते हुए बालोद प्रचार में नहीं बुलाने की बात दोहराई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश प्रभारी वी. नारायण सामी को पांच बिन्दुओं पर पत्र भेजकर सफाई दी है। इसमें उन्होंने चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के रवैये का जिक्र किया है।
जोगी के भेजे पत्र का मजमून यह बताता है कि वे सीधे प्रदेशाध्यक्ष पर उपचुनाव हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने पूरा पत्र भी प्रदेशाध्यक्ष साहू को संबोधित करते हुए लिखा है और उपचुनाव में हार के बाद आए उनके बयानों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने किन-किन परिस्थितिओं में उपचुनाव प्रचार में जाना ठीक नहीं समझा। उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि बार-बार कांग्रेस उम्मीदवार के बुलाने पर भी वे नहीं पहुंचे क्योंकि इसके पीछे प्रदेशाध्यक्ष का निर्देश था, जिसमें उन्होंने बिना अनुमति प्रचार नहीं करने की बात कही थी। जोगी के इस पत्र के बाद तय माना जा रहा हैं कि कांग्रेस में यह विवाद जल्द नहीं थमने वाला है। इससे पहले भी जोगी ने अपने पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया था। डेढ़ माह पूर्व जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नरियरा में उन्होंने सार्वजनिक मंच के माध्यम से ही अपने पार्टी के एक नेता पर किसानों के आंदोलन से दूर रहने के लिए स्वयं पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। दरअसल ग्राम नरियरा में हैदराबाद की पावर कंपनी द्वारा 3600 मेगावाट का पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसका विरोध कर रहे किसानों को पुलिस की बर्बरता का शिकार होना पड़ा था। मसलन किसानों के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जोगी ने अपने पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि पद नहीं मिलने तथा पार्टी की अंर्तकलह से पूर्व मुख्यमंत्री जोगी छटपटा रहे है। खैर मौजूदा समय में संजारी बालोद उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा करना तो दूर कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई फिर तेज होने लगी है।

Views: 303

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on February 22, 2011 at 6:34pm
राजेंद्र जी , बहुत ही कटु आलेख है , आज सत्ता की लालीपाप सभी को चाहिये, और कांग्रेसी  तो कुछ ज्यादा ही आजकल उत्सुक होंगे, अरे भाई घोटाला घोटाला का खेल भी तो खेलनी है |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"नमन मंच  सादर अभिवादन "
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122 1212 112 बाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ ज़ीस्त की उलझनों में यूँ…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। गिरह सहित सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112**बिसलरी पा  नदी को भूल गयाहर अधर तिस्नगी को भूल गया।१।*पथ की हर रौशनी को भूल…"
9 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन।"
9 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला वो किसी को भूल गय इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा रात को इक और फिर रात…"
13 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन "
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"स्वागतम"
14 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
Monday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service