For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रेत  उड़ती  रही  धरा  बेबस

गजल -  2122, 1212, 22

पथ के पत्थर कहे परी हो क्या?
ठोकरों से कभी बची हो क्या ?


रात  ठहरी  हुयी   सितारों  में,
दोस्तों, चॉंद की खुशी हो क्या ?


लूटते  रोशनी  अमावस  जो,
दास्तां आज भी सही हो क्या ?


आदमी धर्म - जाति का खंजर,
आग ही आग आदमी हो क्या ?


रोशनी आज भी नहीं आयी,
राह की भीड़ में फसी हो क्या ?


रेत  उड़ती  रही  धरा  बेबस,
अब हवा धूप आदमी हो क्या ?


दास्तां  राज  की  जुबां  चुप  है,
शब्द सीने  में ढ़ूंढ़ती  हो क्या ?


के0पी0सत्यम-मौलिक व अप्रकाशित

Views: 421

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on April 3, 2014 at 6:58pm

आ0 सौरभ सर जी, सादर प्रणाम! सर जी आप की राय से मैं भी सहमत हूँं।  एक बात स्पष्ट है कि मेरा मंतव्य कुछ ज्यादा मेहनत मांगता है। वैसे इन शेरों को मैंने ही छॉंट दिया था, किन्तु बाद में आंशिक संशोधन के बाद अजमाया, चूॅंकि अभी गजल पर विश्वास दृढ़ नहीं हो पाया है। इसलिए ही यह प्रस्तुति झलक सकी। भविष्य में ध्यान रखंूगा।  आपकी उप-िस्थति हेतु तहेदिल से आभार।  सादर, 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 3, 2014 at 11:13am

केवल भाई, मैं भाई अरुन अनन्त जी के कहे से सहमति जता रहा हूँ. बह्र के अनुसार कुछ शब्द लगे हैं, मुझे अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाया.

वैसे मैं कुछ और प्रयास करूँगा.

शुभेच्छाएँ

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 27, 2014 at 6:59pm

आ0 अरून अनन्त भाई,   आपके मार्गदर्शन को गंभीरता से लेने हेतु प्रतिबध्द हूं। किन्तु कुछ बात तो अवश्य है, जो यह गजल पास हो गई।  आपके स्नेह और उदारता हेतु आपका बहुत बहुत आभार।  सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 27, 2014 at 6:57pm
आ0 सचिन भाई, आपके स्नेह हेतु आपका बहुत बहुत आभार। सादर,
Comment by अरुन 'अनन्त' on March 27, 2014 at 3:22pm

आदरणीय केवल भाई जी अन्यथा मत लीजियेगा मैंने आपकी ग़ज़ल तीन - चार दफा पढ़ी किन्तु स्पष्ट नहीं लगी आपके ख्याल से मेरे ख्याल मेल नहीं खाए या फिर अल्पमत के कारण मेरे पल्ले नहीं पड़ी. क्षमा चाहता हूँ

Comment by Sachin Dev on March 26, 2014 at 1:28pm

बहुत खूबसूरत गजल आदरणीय भाई केवल प्रसाद जी .... हार्दिक बधाई आपको 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
1 hour ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Mar 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service