For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कहानी : -ये कहानी नहीं

..एक व्यथा ...कथा नहीं यह

नीलेश और रोमा आज कुछ जल्दबाजी में थे |कल रात को भी नीलेश अपनी ड्यूटी कुछ जल्दी छोड़कर घर आ गया था |और भोर से ही रोमा कहीं जाने की तैय्यारी कर रही थी |दोनों बेटियाँ छोटी गोलू और बड़ी मीनू आँगन में आपस में खेल रही थी |रोमा रह रह कर उन्हें देख आती | ग्यारह बजते ही नीलेश और रोमा घर से बाहर निकले | मकान मालिक को कहा की वे गांव जा रहें है  | सप्ताह बाद आयेंगे |

करीब एक घंटे बाद वे बनारस के घाट पर थे |सामने गंगा अपने विस्तृत रूप में थी अखिल विश्व की जगमाता |भागीरथ का प्रयास ब्रह्मा की कमंडली से जब निकली तो स्वच्छ और जीवनदायिनी -अमृतमयी माँ स्वरुप |आज भले कुछ गंदली सी दिखती है पर आस्था का भौतिक रंग नहीं होता वो तो अंतर में होता है |कुछ देर नीलेश और रोमा दोनों बेटियों संग घाट घाट घूमते रहे |आज आपस में कुछ ज्यादा बातें नहीं कर रहे थे दोनों पति पत्नी |और दोनो छोटी बेटियाँ कभी गोद तो कभी जमीन पर | समय गुजर रहा था |पर्यटकों की भीड़ थी , देशी विदेशी दोनों |

एक भूंजे वाला पास से गुज़रा |बच्चियां मचल उठी | नीलेश को कुछ सूझा |"तीन जगह दे दो ,...हाँ अलग अलग |"

दोने में भूंजे लेकर बच्चियां दानों में खो गयीं |दो साल की छोटी माँ की गोद में और बड़ी जो करीब तीन साल की होगी पिता का हाँथ पकड़ चल रही थी |दोनों प्राचीन दशाश्वमेध घाट तक आये चहल पहल थी | मीनू को चौकी पर बैठा रोमा और नीलेश ने कहा की तू यही बैठ ,हम छोटी को पानी पिलाकर आते है |

.....मीनू का दाना खत्म हो गया | घाट पर भीड़ में किसी ने ध्यान नहीं दिया की एक अकेली बच्ची अपने माँ बाप का राह तक रही है और सिसक भी रही है | यूं भी छोटे छोटे बच्चे घाट पर सामान बेचते दिख जायेंगे आपको ,या उनके बड़े परिजन आस पास किसी कारोबार में लगे हों तो वे खेलते रहते हैं | यह सामान्य सी बात है काशी वालों के लिये |

धीरे धीरे आरती की भीड़ होने लगी | देशी विदेशी पर्यटक , स्थानीय लोग | एक लय में पंक्तिबद्ध होकर आरती में एकात्म से हो गये थे सब | ......बम्म्म्म्म्म्म्म्म......अचानक जोर का धमाका हुआ |सब कुछ तहस नहस | भगदड़ सी मच गयी | चारों ओर चीख पुकार ........|कुछ देर पूर्व का अलौकिक माहौल अफरा तफरी में बदल चुका था |....यह आतंकवादी हमला था |

"एक बच्ची मिली है"

"परिवार से बिछड गयी होगी "

"इसे अभी मैं अपने घर में सुरक्षित रखता हूँ |इसके माँ बाप को बाद में ढूंढेगे | " पास ही रहने वाले एक पुजारी ने कहा |

.........अगली सुबह स्टार न्यूज पर वही छोटी बच्ची समाचार में थी |'जिस किसी की बच्ची हो वह इन पुजारी जी के नंबर पर संपर्क कर सकता है "समाचार वाचिका ने कहा | मीडिया इस हादसे में परिवार से बिछड़ी बच्ची के प्रति सजग था |वाराणसी प्रशासन ने भी बहुत प्रयास किया पर बच्ची को उसका परिवार नहीं मिल |उसे बाल गृह भेज दिया गया | अखबार में उसका फोटो देख मोहल्ले वालों ने पहचाना तो पुलिस से संपर्क किया | पता चला चौकीदार करने वाले नीलेश और घरों में चौका करने वाली रोमा की बड़ी बच्ची थी |

पुलिस ने उन्हें बहुत खोजा ,पता चला वे बलिया के हैं उन्हें वहाँ तलाशा गया | आखिर पुलिस नीलेश तक पहुंची नीलेश ने कहा उसकी एक ही बच्ची है ..... उसकी एक और बच्ची मर चुकी है ...उसे उल्टी-दस्त हुई अस्पताल ले जाते तक वह मर गयी |उसके बार बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ |रोमा और नीलेश को पुलिस बनारस ले आयी | मीनू के पास उन्हें ले जाया गया |अंततः उन्होंने ने कबूल लिया की वे मीनू से छुटकारा पाना चाहते थे अतः उसे योजना बनाकर घाट पर छोड़ गये | कोई उसे पाल लेता | दोनों ने कहा | गरीबी में दो बेटियों को हम कैसे पालते |

...साहब हमें पता चला की बम फटा है तो हमने सोचा यह हमारे भाग्य से अच्छा हुआ लोग सोचेंगे बच्ची विस्फोट में परिवार से बिछड गयी है |

.......आज ...?.....रोमा और नीलेश दोनों बेटी की उपेक्षा के आरोप में जेल में है और मीनू और गोलू भी उनके साथ ही हैं जाने किस अपराध की सजा काट रही |

 

(कथा का आधार ....घटना प्रतीकात्मक....नाम परिवर्तित )

Views: 529

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Lata R.Ojha on December 24, 2010 at 11:53pm

ये मानव द्वारा गढ़ी हुई नियति है उन बालिकाओं के लिए..यदि बालक होते तो यही माता पिता अपना सर्वस्व स्वाहा करके भी उनको पालते किंतु ... जाने अनेकों योजनाओं और घोषणाओं का वास्ता देने वाला ये समाज कब बदलेगा..! 

कटु सत्य को बहुत ही सटीक अभिव्यक्त किया है आपने .

Comment by Abhinav Arun on December 24, 2010 at 6:15pm
आदरणीय सलिल जी और प्रिय नवीन भाई इस "सत्य-कथा " को पसंद कर आपने मेरा उत्साह वर्द्धन किया है मैं आभारी हूँ !!
Comment by sanjiv verma 'salil' on December 22, 2010 at 6:53pm
hridayvidarak sach... ha daiv.
Comment by Abhinav Arun on December 20, 2010 at 2:13pm

बागी भाई शुक्रिया !!


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 19, 2010 at 11:10am

अरुण भाई , मन व्यथित हो गया यह कथा पढ़, सुंदर कथ्यशिल्प |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service