For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ३८ (मुद्दत हुई कि रात गुज़ारी है घर नहीं)

मुद्दत हुई कि रात गुज़ारी है घर नहीं

बच्चे सयाने हो गए मुझको खबर नहीं

 

वो प्यार क्या कि रूठना हँसना नहीं जहां

ऐसा भी क्या विसाल कि ज़ेरोज़बर नहीं

 

दरिया में डूबने गए दरिया सिमट गया

तेरे सताए फर्द की कोई गुज़र नहीं

 

उनके लिए दुआ करो उनका फरोग हो

जिनपे तुम्हारी बात का होता असर नहीं   

 

रहता हूँ मैं ज़मीन पे ऊँची है पर निगाह

रस्ते के खारोसंग पे मेरी नज़र नहीं

 

सबको खुदाका है दिया कोई न कोई जौक

ऐसा है कौन आदमी जिसमें हुनर नहीं  

 

होते नहीं हमाशना लैला ओ कैस से  

तुर्केफलक ओ माह की शामोसहर नहीं

 

मूसीकी-ए-सैलाब से पूछे कोई वज़न

तस्वीरेतलातुम की भी कोई बहर नहीं

 

बेदस्तोपा भी हों मगर बेहौसला नहीं

वो आदमीभी क्या हुआ जिसमें जिगर नहीं

 

सजदे को कई और भी बुत थे हमारे पास

दर तो बहुत मुहाल है पे तेरा दर नहीं

 

मजनूँ नहीं लैला नहीं फ़ुर्कत नहीं न वस्ल

सह्राओबियाबां नहीं, कूचा ओ घर नहीं

 

सोते बहुत सुकून से ऐ राज़ नीमशब

होता जो उसके जानेका खटका अगर नहीं

 

© राज़ नवादवी, रात्रिकाल ११.५९

शनिवार, २९/०९/२०१२, अहमदाबाद

 

विसाल- प्रियतम से मिलन; ज़ेरोज़बर- ऊपर नीचे; फर्द- व्यक्ति; फरोग- कल्याण; खारोसंग- कांटे और पत्थर; जौक- रूचि, शौक; हमाशना- एक दूसरे के प्यार में पूर्ण; कैस- मजनूँ; तुर्केफलक- सूर्य का इक नाम; माह- चंद्रा; शामोसहर- संध्या और प्रातःकाल; मूसीकी-ए-सैलाब- बाश या तूफ़ान का संगीत; तस्वीरेतलातुम- लहरों के उठने गिरने का दृश्य; बेदस्तोपा- बिना हाथ पाँव का, मजबूर इंसान; वस्ल- प्रियतम से मिलन; सह्राओबियाबां- रेगिस्तान और कानन; कूचा- गली; नीमशब- आधी रात; 

Views: 400

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on October 5, 2012 at 11:37am

हार्दिक शुक्रिया भाई जी 

Comment by राज़ नवादवी on October 5, 2012 at 11:34am

आपका तहेदिल से शुक्रिया लक्षमण भाई सा! ईश्वर आपकी लेखनी को और भी ओज दे यही मेरी प्रार्थना है. वैसे आप जो भी लिखते हैं, ह्रदय से लिखते है, यही आपकी विशेषता है. सादर! 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on October 3, 2012 at 11:00am
आपकी गजल का कोई जवाब नहीं जनाब राज नवा दवी भाई 
मगर ये शेर -सबको खुदाका है दिया कोई न कोई जौ
                   ऐसा है कौन आदमी जिसमें हुनर नहीं  -----अरे भेजी मै हूँ न जिसे कुछ लिखना आता नहीं 
तो फिर भाई मेरे लिए दुआ करो मेरा फरोग हो - क्यों ?   उम्दा गजल हार्दिक बधाई 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"शुभ प्रभात,  आदरणीय! चौपाई छंद:  भेदभाव सच सदा न होता  वर्ग- भेद कभी सच न…"
5 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद +++++++++ करे मरम्मत जूते चप्पल। काम नित्य का यही आजकल॥ कटे फटे सब को सीता है। सदा…"
5 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
16 hours ago
Admin posted discussions
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Feb 15
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Feb 15
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Feb 15
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Feb 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service