For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

त्यागपत्र (कहानी)

त्यागपत्र (कहानी)

लेखक - सतीश मापतपुरी

अंक ९ पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक करे

------------- अंक - 10 (अंतिम अंक) --------------

सुबह के तीन बजे रंजन की स्थिति में कुछ -कुछ सुधार होने लगा. ईलाज में लगे डॉक्टरों को थोड़ी सी राहत मिली. बेटे की हालत में सुधार देखकर प्रबल बाबू ने आँखें बंद कर उस ईश्वर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसकी सत्ता का शायद कल तक उन्हें एहसास तक न था.  कनीय डॉक्टरों को आवश्यक हिदायत एवं मंत्री जी को सांत्वना देकर बड़ा डॉक्टर नित्य क्रिया आदि के लिए घर चले गए. सब कुछ सामान्य हो चला था. चम्मन ने सिंह साहेब को घर जाकर आराम करने की सलाह दी, पर वह इसके लिए तैयार नहीं हुए, सिंह साहेब का कहना था कि रंजन को साथ लेकर ही घर जाऊँगा,  मैंने उसकी माँ से उसे अपने साथ लाने का वादा किया है. 

इंसान जैसा सोचता है, जैसा चाहता है जरुरी नहीं कि हमेशा वैसा ही हो.

प्रबल बाबू को लगने लगा था कि धीरे - धीरे सब कुछ सामान्य हो चला है. उन्हें क्या पता था कि नियति की सोच इंसानों की सोच से अलग भी हो सकती है. सुबह के सात बजे के करीब अचानक रंजन की हालत फिर से बिगड़ने लगी. बड़े डॉक्टर को तत्काल फोन पर कनीय  डॉक्टर ने  इसकी सूचना दी. बड़े डॉक्टर ने एक इंजेक्शन का नाम बताते हुए तुरंत  इसे लगाने को कहा. वह इंजेक्शन अस्पताल में नहीं था. प्रबल बाबू ने आदमी दौड़ा कर बाहर से मंगवाया. इंजेक्शन लगते ही रंजन के शरीर में  तीव्र कम्पन हुआ और देखते ही देखते शरीर शांत पड़ गया. ठीक उसी समय बड़े डॉक्टर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने रंजन की नाड़ी और आँखें देखने के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया. प्रबल बाबू डॉक्टर को झिंझोड़ - झिंझोड़ कर सिर्फ एक ही बात कहते  रहे - डॉक्टर .... मेरे बेटे को बचा लो . डॉक्टर ने इंजेक्शन को ध्यान से देखते हुए कहा - ' हम रंजन को अवश्य बचा लिए होते मंत्री जी.... ... पर अफसोस, यह इंजेक्शन नकली है.'  बम सदृश धमाका हुआ

स्वास्थ्य मंत्री प्रबल प्रताप सिंह अपलक नकली इंजेक्शन को देखे जा रहे थे. प्रबल बाबू ने अपने रंजन के लिए क्या - क्या सपना देखा था, लेकिन नियति ने एक ऐसा झटका दियाथा कि सारे सपने चकनाचूर हो गए. मंत्री जी को दूर से आती एक  क्षीण सी आवाज़ सुनाई  पड़ रही थी - 'अपने लाल की मौत की क्या कीमत लगाते हो मंत्री जी ? .................. नकली दवाओं के कारण तो अब तक कई आँगन से लाशें उठ चुकी हैं ................. आज आपकी बारी है.

'सिंह साहेब कुछ पल शून्य में निहारते रहे फिर धीरे - धीरे चम्मन की बाहों में अचेत हो गए.

अध्यक्ष उमाकांत के सामने प्रबल बाबू ने अपना त्यागपत्र बढ़ा दिया. कहने - सुनने के लिए अब बचा ही क्या था. उमाकांत जी ने गौर से देखा ... त्यागपत्र स्याही से नहीं - खून से लिखा हुआ था.

                                                                                                 समाप्त

Views: 490

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by LOON KARAN CHHAJER on December 15, 2011 at 4:29pm

आग जब घर मे लगती है तब उसकी  ताप का अहसास होता है.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 15, 2011 at 1:56pm

बेहतर कैनवास, उपयुक्त कथ्य, सटीक शिल्प और संयमित नाटकीयता के सम्मिश्रण ने इस कहानी को प्रवहमान तो रखा ही है, रोचक बनाये रखा है. आखिरी कुछ पंक्तियों में घटित दृश्य को चलचित्र की तरह प्रस्तुत करने का दम है.  .. .

त्यागपत्र स्याही से नहीं - खून से लिखा हुआ था   ... वाह ! वाह !!

संवेदनाओं से भरी हुई और आजकी विडंबनाओं को यथोचित उजागर करती इस सशक्त कहानी के लिये भाई सतीश जी को मेरी हार्दिक बधाइयाँ.

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई * बन्द शटर हैं  खुला न ताला।। दृश्य सुबह का दिखे निराला।।   रूप  मनोहर …"
3 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"शुभ प्रभात,  आदरणीय! चौपाई छंद:  भेदभाव सच सदा न होता  वर्ग- भेद कभी सच न…"
8 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद +++++++++ करे मरम्मत जूते चप्पल। काम नित्य का यही आजकल॥ कटे फटे सब को सीता है। सदा…"
8 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
20 hours ago
Admin posted discussions
20 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Feb 15
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Feb 15
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Feb 15
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Feb 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service