For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

होली 

------
एक डाल पर कोयल बैठी 
दूजी डाल पर कउआ 
होली में रंग न जाएँ 
सता रहा था हउआ 
------------------------
कउआ बोला कोयल से 
तितली तोता रंग बिरंगे 
खूब फबेगा हर रंग इन पे 
मिल जब सब रंग खेलेंगे 
हम तुम देखो काले काले 
हम पे रंग कोई न डालेगा 
हर बरस की तरह इस बरस 
दुःख मन ही मन सालेगा 
बैठा भालू मगन मस्त 
बाल काट रहा है नउआ
होली में रंग न जाएँ 
सता रहा था हउआ 
------------------------
भांति  भांति पकवान बने 
उपवन बाग़ तड़ाग सजे 
मोर मगन मन  नाच रहा 
सियार भरे चटकारे 
लोमड़ी घात लगाये बैठी 
कब हो वारे न्यारे 
 मछली जल में तैर  रही 
हाथी रह रह चिघाडे 
हिरनी की चाल देख 
चीत भरे दहाड़े 
खिडकी बाहर झाँक रहा 
नन्हा प्यारा  बउआ 
होली में रंग न जाएँ 
सता रहा था हउआ 
--------------------------
फुदक  फुदक मेंढक भागे 
सुर आज था उसका  धीमा 
आया शेर देख सब दौड़े 
करवाने अपना  बीमा 
टप  टप  घोडा  आया 
सुन गर्दभ की तान 
पी पी  पपीहा  बोले 
होंठों पे मेघों के छायी 
मधुर मधुर मुस्कान 
कुत्ता  भौं  भौं  बैण्ड  बजाये 
ढोल  बजावे  कउआ 
होली में रंग न जाएँ 
सता रहा था हउआ 
----------------------------
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा 
19-3-2013

Views: 674

Replies to This Discussion

बच्चों के लिए बहुत सुन्दर होली गीत लिखा है आपने आदरणीय प्रदीप जी,

पहला बंद बहुत सुन्दर बन पड़ा है जिसमें कोयल और कौवे की बातें दिखाई हैं...

आपको बहुत बहुत बधाई..

एक बात देखी गयी है, बाल रचनाएँ बच्चे याद कर सकें और उन्हें पूरा आनंद लेकर गायें, यदि यह हेतु हो तो रचनाकार बच्चों के लिए छोटी छोटी रचनाएँ लिखना ज्यादा पसंद करते हैं... जिसमें कथ्य भी सार्थक हो और बच्चों के लिए रोचकता भी बनी रहे.

सादर.

आदरणीया प्राची जी 

सादर 

आपने अपने व्यस्त समय से इसे अनुमोदन प्रदान किया . आभारी  हूँ. 

आपकी बात याद है. 

पोता कहता गया बाबा और तो ज्यादा लिख गया . 

धन्यवाद. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय दयाराम जी  ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है बधाई स्वीकार कीजिए  गुणीजनों ने अच्छी इस्लाह…"
14 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय जयहिंद जी  ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए  सादर "
16 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय सुरेंद्र जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया अपने बधाई स्वीकार कीजिए  गुणीजनों ने…"
18 minutes ago
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-125 (आत्मसम्मान)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
18 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय सुरेंद्र जी  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
21 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
22 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आ. भाई सुरेंद्र जी, सादर अभिवादन। गजल का प्रयास अच्छा हुआ है। गुणीजनो के सुझाव से यह निखर गयी है।…"
1 hour ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय दयाराम जी ग़ज़ल पर आने के लिए और इस हौसला अफ़जाई के लिए आपका बहुत बहुत आभार जी।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आ.भाई जयहिन्द जी, सादर अभिवादन। गजल का प्रयास अच्छा हुआ है। गुणीजनो की सलाह से यह निखर गयी है।…"
1 hour ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"अच्छी ग़ज़ल हुई आदरणीय गुणीजनो की इस्लाह से और निखर जायेगी"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय methani जी से ज़र्रा नवाज़ी का"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय सुरेन्द्र जी, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है। शेष तिलकराज जी ने विस्तृत तौर पर बता दिया है। मेरी…"
3 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service