For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बीती ताहि बिसार दे (लघुकथा)

"भैया ये दुनियादारी के रिश्ते निभाने से निभते है बातो से नही, ये मैं ही थी जो अब तक निभाती आयी मगर अब नही।" 'आप्रेशन' के बाद जब से भावना को होश आया उसके दिमाग में यही बात बार बार आ रही थी जो उसने दो वर्ष पहले क्रोध में आ भाई को कही थी और उसकी कही बात ने उनके रिश्ते को एक अंतहीन चुप्पी में बदल दिया था। यही नही भाई की घोर परेशानी में भी उसने अपनी जिद के चलते दोबारा भाई के घर का रूख नही किया था।
"रिपोर्टस आर नाॅर्मल भावना, डाॅक्टर ने कहा है जल्दी ही छूट्टी मिल जायेगी।" पति की आवाज ने उसकी सोच को कुछ क्षण के लिये बाधित कर दिया पर जल्दी ही उसने सोच का सिरा फिर पकड़ लिया। "समय तो बहती हवा है कब किसे क्या रंग दिखाये पता नही तभी तो मुझे भी एक रंग दिखा ही दिया। बीमारी ने पकड़ा तो अपने पराये सभी को दूर जाते देखती रही, अब ऐसे में तो मानो भाई के लिये भी पत्थर दिल बन बदला लेने का समय आ गया था, लेकिन....... !"
"क्या सोच रही हो भावना? अब तुम बिलकुल ठीक हो।" पति ने उसको फिर कहीं खोया देख आवाज दी। "ईश्वर भला करे उस अजनबी का जिसने तुम्हे 'किडनी' देकर तुम्हारा जीवन बचाया और उसकी महानता देखो, अपनी पहचान भी जाहिर नही होने दी। फरिश्ता ही होगा कोई?" पति उसे दुआ देते हुये कह रहे थे और भावना अपनी गीली आँखे पोछने लगी क्योंकी वो जानती थी उस फरिश्ते को। अर्धबेहोशी की हालत में भी उसने भाई के प्यार भरे स्पर्श को महसूस कर लिया था और भाई के कहे शब्द अभी तक मन को 'बीती ताहि बिसार दे' का पाठ पढ़ा रहे थे। "भावो, पता नही मैं रिश्ते निभा पाया जा नही, पर मन से कभी रिश्ता तोड़ नही पाया। पता नही तुम मेरा ये 'फैसला' स्वीकार करती या नही, शायद इसीलिये मैं सामने आने की हिम्मत नही कर पा रहा हूँ।"

.
'विरेन्दर वीर मेहता' (मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 750

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Shyam Narain Verma on September 11, 2015 at 5:19pm
सुन्दर लघु कथा के लिये बधाई ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on September 11, 2015 at 2:55pm

आदरणीय वीरेंदर जी, इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई. कई धारावाहिकों तथा फिल्मों में ऐसे कथानक यहाँ वहां पड़े है इसलिए ये बिलकुल चकित नहीं करते बल्कि इनका पूर्वाभास फिर 'वही वही' की याद अवश्य दिलाते है. इन दिनों 'किडनी-कथा' तो डेली सोप और फिल्मों का प्रिय विषय बन गया है. ऊपर से केवल दो साल पहले जिस भाई से दूरियां बढ़ी उसे पतिदेव नहीं पहचानते ये भी बड़ी 'डेली सोप वाली' विडंबना है. सादर 

Comment by Nita Kasar on September 11, 2015 at 12:15pm
कुछ रिश्ते एेसे होते है जिन्हें प्रत्यक्ष शब्दों की ज़रूरत नहीं होती मन से जुड़े मन के तार सदैव समझदार होते है,बधाई मेरी ओर से आद०वीर मेहता जी ।
Comment by TEJ VEER SINGH on September 11, 2015 at 10:03am

हार्दिक बधाई वीर मेहता जी!रिश्तों के उतार चढाव को कितनी खूबसूरती से एक मार्मिक लघुकथा के रूप मे पिरोया है!आपकी लेखनी को बार बार सलाम!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
10 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service