For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कवि
----------------

आत्मावलोकन
-----------------

सभागार
खचा खच था भरा
कुछ सहमा सा
कुछ डरा डरा
खड़ा मैं किनारे धरे मौन
उसने
पूछा परिचय
मैं हूँ कौन ?

सकपकाया थर्राया
फिर तोडा मौन

तुम कौन ?
कभी अपने को जाना
नही समझोगे
व्यर्थ समझाना


मैं कवि हूँ अदना सा
नही हूँ डॉन


हकीकत
---------


भीतर घुसा
ढाढ़स कुछ पाया
अंधियारे में कुछ
समझ न आवा
मानव जीवन
बड़ा अनमोल
बेचारा कवि
बिकता बे मोल
दिग्गज कवि
भये मंचासीन
मौसमी कवि
सदा धरानसीन
शास्त्र , बंद ,
छन्द के बड़े प्रणेता
सगरे चम्मच
बस एक ही नेता
काव्य पाठ शुरू हुआ
था चेला जों गुरु हुआ
छंद बंद की बात तजी
बिन दूल्हा बारात सजी
कविता पढ़ी अतुकांत
बने बैठे कविता कान्त
देख हुआ बड़ा अचम्भा
नोचें सर या नोचें खम्भा

परिणति
----------

कवि हृदय चोटिल हुआ
देख कुटिल व्यवहार
बाँध पोटरिया राग की
छोड़ चला दरबार

इच्छा
-------
द्वार द्वार दुत्कार मिले
पड़े न गले में हार
ईश्वर तुमसे प्रार्थना
कवि जीवन मिले बारम्बार
मौलिक / अप्रकाशित
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा

Views: 491

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on July 16, 2015 at 10:06am

आदरणीय गिरिराज भंडारी जी 

सादर अभिवादन

आपका स्नेह प्राप्त हुआ 

सादर आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 16, 2015 at 5:59am

आदरणीय प्रदीप भाई , कवि मन को खूब टटोला है आपने ,कविता के लिये आपको बधाई

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on July 15, 2015 at 9:38pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी

सादर अभिवादन

आपने हमेशा मेरा उत्साह बढ़ाया है , तहे दिल से शुक्रिया .  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 15, 2015 at 10:22am

काव्य पाठ शुरू हुआ 
था चेला जों गुरु हुआ 
छंद बंद की बात तजी
बिन दूल्हा बारात सजी 
कविता पढ़ी अतुकांत 
बने बैठे कविता कान्त 
देख हुआ बड़ा अचम्भा 
नोचें सर या नोचें खम्भा-----बहुत खूब बहुत खूब्ब आदरणीय क्या सार्थक  कटाक्ष  किया है यही  तो  हो भी रहा है 

एक कवि के व्यथित मन को क्या शब्दबद्ध किया है ...अतिसुन्दर प्रस्तुति ..दिल से बधाई लीजिये आ० प्रदीप कुमार सिंह जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
2 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
23 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service