For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीतिका- *रंग में जिंदगी को*

बहरे मुतदारिक मुसम्मन सालिम
मापनी-212__212__212__212,
समांत-(आते)___पदांत-(चलो)
पूर्णत: हिंदी व्याकरण पर आधारित रचना,
******************************
रंग में जिंदगी को डुबाते चलो।
शब्द मेरे लबों पर सजाते चलो।
------
जख्म रिसते रहें हो तुम्हारे अगर,
दर्द का गीत ही गुनगुनाते चलो।
-------
हो सरस फुल या कुम्हलाई कली,
जो मिले दिल उन्हीं से लगाते चलो।
-------
काँपते पैर हैं ढूँढते मंजिले,
राह में वो गिरें तो उठाते चलो।
-------
अजनबी कौन है दोस्तों अब यहाँ,
हाल अपना सभी को सुनाते चलो।
-------
सो रहे हैं कफ़न ओढ़कर लोग कुछ,
भोर बनके उन्हें भी जगाते चलो।
-------
भूत है वो अकेला नहीं आदमी,
हैं बहुत हमसफ़र जो बनाते चलो।
-------
हो ख़ुशी जो अधिक पास में आपके,
कुछ गरीबों दुखी पर लुटाते चलो।
--------
सूर्य बनके नहीं तो दिवा ही सही,
रास्तों को उजाले दिखाते चलो।
--------
कर जतन ये नहीं हो बगावत कभी,
बन गये रश्म रिश्ते निभाते चलो।
----------
मौलिक और अप्रकाशित रचना।

Views: 671

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on July 8, 2015 at 8:07pm
रचना पर आकर अपने सुन्दर विचार रखने के लिए सादर आभार आदरणीय श्री सुनील जी आप भी रचनाकार हैं आपकी भी अपनी दृष्टिकोण है जो मुझसे इतर ज्यादा खूब हो सकता है परन्तु रचनाकर्म रचनाकार के दिल पहले फिर पाठक के दिल को छुता है यहाँ जिंदगी को चलते हुए देखना ही मेरी नियत थी बस।
Comment by shree suneel on July 7, 2015 at 10:14pm
आदरणीय सुनील प्रसाद शाहाबादी जी, सुन्दर, भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए आपको हार्दिक बधाई. वैसे. ..मुझे लगता है यदि समांत और पदांत का इससे इतर चयन किया जाता तो रचना मे और नयापन होता. सादर.
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on July 6, 2015 at 9:50pm
अंतस मन से आभार आदरणीय जवाहर लाल सिंह जी आपको।
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on July 6, 2015 at 9:49pm
आदरणीय मोहन सेठी जी सप्रेम आभार गीतिका आपको अच्छी लगी।
Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on July 6, 2015 at 9:46pm
प्रथम आभार और नमन आद.मिथिलेश वामनकर जी आशय स्पष्ट है वो आदमी नहीं भूत है जो अकेला है क्योकि बनाओ तो हमसफ़र हजारो बन जाते है
Comment by JAWAHAR LAL SINGH on July 6, 2015 at 8:25pm

सूर्य बनके नहीं तो दिवा ही सही,
रास्तों को उजाले दिखाते चलो।

बेहतरीन!

Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on July 6, 2015 at 7:21pm

आदरणीय सुनील प्रसाद जी हिंदी में ग़ज़ल की रचना के लिये बधाई ...उम्दा .....सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 6, 2015 at 3:36pm

आदरणीय सुनील जी बढ़िया ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई 

भूत वाला शेर समझ नहीं आया 

Comment by Shyam Narain Verma on July 6, 2015 at 10:15am

बहुत उम्दा ... बहुत बहुत बधाई

सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service