For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मैंने जितना तुमको जाना

मैंने जितना तुमको जाना
अपने मन को पढ़ कर जाना।
॰॰॰
यूँ भी तुमने कब चाहा था
मेरा मन यूँ तुमको चाहे,
रूप तुम्हारा पूजे प्रतिपल
फिर उस पूजन पे इतराए।
लेकिन अपनी सीमाओं में
मन कब सीमित हो पाया है,
पथ के सारे पाषाणों में
तेरी प्रतिमा गढ़ कर माना।
॰॰॰
मुझको ऐसा भान कहाँ था
भाव-दशा यूँ भी होती है,
उन पहरों में मन जागेगा
जिनमें रातें भी सोती हैं।
जग कहता था खेल नहीं है
यूँ पीड़ा से क्रीड़ा करना,
लेकिन मैंने इस पीड़ा को
पीड़ाओं में पड़ कर जाना।
॰॰॰
मैं कितना तुम्हें पुकारूँगा
गीतों का सहगामी होकर,
तुम भी कितना मौन रहोगे
अपनी परछाई में खोकर।
कभी स्वयं का पता पूछते
जब तुम मुझ तक आ पहुँचोगे,
तब जानोगे मैंने सचमुच
तुमको तुमसे बढ़ कर जाना।
॰॰॰
-मौलिक एवं अप्रकाशित
-18.06.2015

Views: 551

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ravi Prakash on July 6, 2015 at 7:23pm
स्नेह,आशीर्वाद तथा परामर्श के लिए धन्यवाद आदरणीय। कृपया मार्गदर्शन करते रहें।

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 6, 2015 at 3:50am

भाई रवि प्रकाश जी, एक अरसे बाद आपको पुनः मंच पर इस आत्मीय रचना के साथ देखना आनन्ददायक है. आपका यह गीत कोमल भाव-निवेदन के साथ प्रस्तुत हुआ है. इन पंक्तियो का असर देर तक बना रहता है. बहुत-बहुत शुभकामनाएँ.


एक बात:
भाईजी, आप ध्वन्यात्मक तुकान्तता से परहेज करें. यह शिल्पगत दोष की तरह लिया जाता है. जो इसके आग्रही हैं उनके प्रति यही कहा जा सकता है, कि तप का शॉर्टकट नहीं होता.
शुभेच्छाएँ.

Comment by Ravi Prakash on June 28, 2015 at 6:55pm
धन्यवाद आदरणीय।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on June 28, 2015 at 3:16am

आदरणीय रवि जी 

सुन्दर प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई 

Comment by Ravi Prakash on June 20, 2015 at 10:59pm
धन्यवाद आदरणीय।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 20, 2015 at 1:16pm

अच्छी रचना है . सादर .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
16 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
16 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
19 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
22 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
22 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
22 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
23 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service