For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

व्यंग्य - उफ ! ये क्रिकेट की किचकिच

अभी विश्वकप क्रिकेट का दौर चल रहा है। खिलाड़ी जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो जैसा भी हो, मगर हर कोई अपना राग अलाप रहा है। स्थिति तो ऐसी हो गई है कि जितने मुंह, उतनी बातें। विश्वकप कोई भी टीम जीते, लेकिन जुबानी जमा खर्च करने में हर कोई माहिर नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि क्रिकेट की किचकिच में देश का हर मुद्दा चर्चा से गायब हो गया है। फिलहाल क्रिकेट में सब उलझे हुए हैं। जब क्रिकेट की बात शुरू होती है तो क्रिकेटेरिया के हर बाहरी खिलाड़ी अपने तर्क का हथौड़ा लगाने तथा बातों-बातों में दो-दो हाथ आजमाने से नहीं चूकते।

एक दिन पहले की बात है, मैं घर से निकल रहा था। देखा, पड़ोस के एक मकान में लोगों का मजमा लगा है। पूछने पर पता चला कि विश्वकप क्रिकेट का मैच चल रहा है। घर के एक छोटे से कोने में टीवी चल रही थी और जहां दो कुर्सियां लगानी मुश्किल है, वहां एक-दूसरे पर, पैर पसारे कई लोग क्रिकेट के बुखार में तप रहे हैं। ऐसा लगा, जैसे वह घर न होकर क्रिकेटेरिया का गढ़ बन गया हो। बात यहीं खत्म नहीं होती, क्रिकेट मैच चल रहा है, किन्तु हर किसी के अपनी बानगी है। क्रिकेट की दीवानगी इस कदर छाई है कि न भूख की चिंता, न प्यास की। मुंह से निकली एक-दूसरे की बातों से ही भूख मिट रही है। कई तो ऐसे हैं, जो सुबह घर से निकले तो फिर देर रात घर पहुंचते हैं। पूरे दिन क्रिकेटेरिया निशाचर होकर रह गए हैं।

घरेलू क्रिकेटेरिया में ऐसे लोगों का मजमा देखकर मुझे हैरानी हुई कि जिन्हें क्रिकेट की एबीसीडी मालूम नहीं है, वह भी आंख गड़ाए ताक रहा है ? केवल इतना देख रहा है कि कोई सामने खड़ा व्यक्ति लकड़ी का पाटा पकड़ा हुआ है और कई लोग उसकी ओर निहार रहे हैं। दूसरी छोर से एक व्यक्ति दौड़ रहा है और अपने हाथ में रखी गोलनुमा कोई चीज फेंक रहा है। बातों-बातों में उसे पता चलता है, जिसे पूरी ताकत लगाकर फेंकी जा रही है, उस ना चीज को गेंद कहते हैं। इस खेल में भी गेंदा को ही क्रिकेटेरिया में घूमने की पूरी छूट है और इस हाथ से उस हाथ में मसलाने का भी सौभाग्य उसे ही मिला हुआ है ?

इस बीच मैं सोचने लगा कि हम भी तो ऐसी किसी गेंद की तरह हैं, जिसे एक धड़ा फेंकता है तथा दूसरा धड़ा जहां चाहता है, वहां उठाकर रख देता है, नही ंतो पटक देता है। मन किया तो सुध ले ली, नहीं तो भाड़ में जाए...। फिर ध्यान में आया कि खिलाड़ियों पर प्रशंसकों की पैनी निगाह होती है, वह कितना रन बना रहा है ? गेंदबाज कैसा कमाल दिखा रहा है ? फिल्डर तंदुरूस्त कितना है ? साथ ही मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों के कई मार्गदर्शी होते हैं, लेकिन एक बात है कि देश की सत्ता चलाने वाले जो खिलाड़ी तैनात हैं, उन पर क्या कोई इतनी पैनी निगाह रखता है ? जो चल रहा है, अच्छा है, चलने दो, मेरा क्या जाता है ? ऐसा ही कुछ माहौल, क्यों न क्रिकेट में भी रहने दिया जाए ? वहां खिलाड़ी खेलते रहें और हम जिस तरह सत्ता की किचकिच से खुद को किनारे किए हुए हैं, कुछ उसी तरह क्रिकेटेरिया से भी परहेज कर लें। अभी के हालात में शायद किसी को मेरी यह बात अच्छी न लगे, क्योंकि हर कोई क्रिकेट की किचकिच में उलझा हुआ है तथा बातों का ताना-बाना बुनने में जुटा हुआ है। क्यों न, क्रिकेट की किचकिच पर भी कोई पुस्तक लिखा जाए। शायद अब इसकी जरूरत नहीं लगती, क्योंकि खुलासे के लिए विकीलीक्स है न...। जो हर दिन धमाकेदार खुलासे कर चौके पर चौके जड़ रही है।

राजकुमार साहू
लेखक व्यंग्य लिखते हैं

जांजगीर, छत्तीसगढ़
मोबा - 098934-94714

Views: 294

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
2 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
3 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
4 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
10 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
12 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service