For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

साथ जीने की सज़ा

चाहतों ने गुलज़मीं पे चाँदनी जब छा दिया

आहटों ने बढ़ तराना प्यार का तब गा दिया |

 

हाथ क़ैदी की तरह सहमे हुए थे क़ैद में

क़ैदख़ाने में किसी ने दिल थमा बहका दिया |

 

पाँव में थीं बेड़ियाँ, बेदम नज़र, मंजिल न थी

हौसले ने वक़्त पे सिर से कफ़न फहरा दिया |

 

होंठ काँटों के हवाले खूँ से लथपथ थे पड़े

फूल की ख़ुशबू ने टाँके खींचकर महका दिया |

 

मातमी अंदाज़ में लोगों का जमघट था लगा

साथ जीने की सज़ा ने मौत को झुठला दिया |

 

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

--- संतलाल करुण

Views: 668

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Santlal Karun on June 23, 2014 at 4:24pm

आदरणीया मीना जी, 

आप के प्रशंसात्मक उद्गार के प्रति सादर आभार !

Comment by Santlal Karun on June 23, 2014 at 4:22pm

आदरणीय गिरिराज जी ,

जो आप लोगों से सीखता हो, वह आप को क्या सिखाएगा | रचना की प्रशंसा के लिए सहृदय आभार !

Comment by Santlal Karun on June 23, 2014 at 4:19pm

आदरणीया महिमा जी,

रचना की सराहना के लिए हार्दिक आभार !

Comment by MAHIMA SHREE on June 19, 2014 at 7:20pm

बहुत ही सुंदर भाव ... हार्दिक बधाई आपको सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 19, 2014 at 10:38am

आदरणीय संत लाल भाई , खूब सूरत गज़ल कही है आपकोअ बधाई ॥ मेरे खयाल से आपके 2122  2122  2122 212  बह्र मे गज़ल कही है , आदरणीय बह्र ऊपर लिख देने से हम सीखने वालों को समझने मे आसानी होती है अतः आपसे अनुरोध है कि बह्र ज़रूर दे दिया कीजिये । सादर !

Comment by Meena Pathak on June 18, 2014 at 4:22pm

बहुत सुन्दर गज़ल .. बधाई | सादर 

Comment by mrs manjari pandey on June 18, 2014 at 10:55am
आदरणीय संतलाल सर ,प्रणाम। आपकी टिप्पणी से मन गदगद हो गया। मै भी ओबीओ में अपेक्षित समय नहीं दे पाई स्कूल के बाद कितना वक़्त बचता है आप तो जानते हैं. इधर मंच की सक्रियता अधिक हो गयी थी. प्रत्येक महीने साहित्यिक गोष्ठी भी प्रारम्भ कर दी है. छुट्टियाँ प्रारम्भ होने के साथ मै बेटी के पास आस्ट्रेलिया आ गई हूँ ऑगस्त में पुनः विद्यालय ज्वाइन करूंगी. सर आप कैसे है ? अभी सुल्तानपुर ही हैं न। . . आपकी वेबसाइट जो थी कृपया लिख के भेज दीजियेगा क्योंकि थोड़ा विस्मृत हो रहा है. समय समय पर आपका निर्देशन मै प्राप्त करती रहूंगी. धन्यवाद सर.
आपकी सुन्दर ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई
Comment by वेदिका on June 18, 2014 at 12:55am

सुंदर रचना पर हार्दिक बधाई आ० संतलाल जी!

क्या यह गज़ल है?

सादर

Comment by coontee mukerji on June 17, 2014 at 5:02pm

बहुत सुंदर गज़ल....हार्दिक बधाई.

Comment by Shashi Mehra on June 17, 2014 at 11:01am

sundar

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
5 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service